मंत्रिमंडल विस्तार से पहले योगी सरकार के मंत्रियो ने दिया इस्तीफा

0

उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद का विस्तार बुधवार को सुबह 11 बजे होगा। राजभवन ने इसकी पुष्टि कर दी है। मंत्रिपरिषद में 20 से 22 चेहरों को शपथ दिलाई जाएगी।

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार आज सुबह 11 बजे होगा। राजभवन ने इसकी पुष्टि कर दी है। मंत्रिमंडल में दो दर्जन नए चेहरों को शपथ दिलाई जाएगी। विस्तार के मद्देनजर वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, धर्मपाल सिंह, अनुपमा जायसवाल और अर्चना पांडेय ने इस्तीफा दे दिया है। जिसे मंजूर कर लिया गया है। हाल ही में प्रदेस अध्यक्ष बनाए गए स्वतंत्र देव सिंह का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया गया है। कुछ अन्य मंत्रियों के भी इस्तीफे की चर्चा रही लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। कैबिनेट विस्तार में आठ मंत्रियों का कद बढ़ाया भी जा सकता है। सरकार बनने के करीब सवा दो साल बाद यह भाजपा सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार होगा।

मंत्रिमंडल में जगह पाने वालों में जिनके नाम प्रमुख रूप से चर्चा में हैं, उनमें एमएलसी अशोक कटारिया, चित्रकूट के विधायक चंद्रिका उपाध्याय, लाखन राजपूत, ललितपुर से रामरतन कुशवाहा, फतेहपुर सीकरी से विधायक चौधरी उदयभान सिंह, एमएलसी विधा सागर सोनकर, मुजफ्फरनगर से कपिल देव अग्रवाल, कानपुर से नीलिमा कटियार, रायबरेली से दल बहादुर कोरी, अपना दल की मुखिया अनुप्रिया पटेल के पति आशीष पटेल, सिद्दार्थनगर इटवा के विधायक सतीश द्विवेदी, संतकबीरनगर के घनघटा से श्रीराम चौहान, चौराचौरी गोरखपुर से संगीता यादव, बलिया से विधायक आनन्द शुक्ला, आगरा कैंट से डा. जीएस धर्मेश, बरेली भोजीपुरा से बहोरन लाल मौर्य, तिंदवारी से ब्रजेश प्रजापति, लखनऊ से नीरज बोरा, एमएलसी यशवंत सिंह और बुंदेलखंड से झांसी नगर के विधायक रवि शर्मा के नाम शामिल हैं। पश्र्चिमी उत्तर प्रदेश से आरएलडी से भाजपा में आए सहेंद्र सिंह रमाला व साहिबाबाद से सुनील शर्मा को जगह मिल सकती है। वहीं फर्रुखाबाद से सुशील कुमार शाक्य व सुनील दत्त द्विवेदी में से किसी एक को लिया जा सकता है।

वही इन मंत्रीयो का मंत्रीमंडल में कद बढ़ सकता है जिसमें राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. महेंद्र सिंह, आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी, गन्ना विकास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार सुरेश राणा, भूमि विकास मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी, पंचायती राज मंत्री स्वतंत्र प्रभार भूपेन्द चौधरी और अनिल राजभर को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। इसी के साथ विवादों में रहे कई मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किए जाने का भी फैसला किया गया है। कल्याण सिंह के पोते संदीप सिंह और गरीश यादव व जयप्रकाश निषाद को राज्यमंत्री से प्रोन्नत कर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया जाएगा।

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here