Lockdown के बीच Houseparty ऐप हो रहा है सबसे ज्यादा ट्रेंड, जानिए इसकी वजह

0
houseparty

नई दिल्ली। कोरोनावायरस महामारी की वजह से इस समय दुनिया का एक तिहाई हिस्सा लॉकडाउन है।
इस खतरनाक महामारी की वजह से कई लोग संक्रमित हैं। महामारी को फैलने से रोकने के लिए सभी देशों की सरकारें अपने नागरिकों को घरों में रहने के लिए कह रही है। अब ऐसे मे बात आती है घर बैठे एंटरटेनमेंट की तो इसके लिए लोग वीडियो कॉल के जरिए एक दूसरे से कनेक्ट हो रहे है। लोग वर्क फ्रोम होम तो कर ही रहें है साथ ही लोग अपने दोस्तो से भी कनेक्ट हो रहे है।

housepartyआपको बता दें कि इस दौरान Google Play Store पर Houseparty नाम का ऐप सबसे ज्यादा ट्रेंड में बना हुआ है। ये ऐप UK समेत कई देशों में लोकप्रिय हो रहा है। घरों पर रहने की वजह से लोग वीडियो कॉलिंग के जरिए एक-दूसरे से कनेक्ट हो रहे हैं। साथ ही, लोग मनोरंजन के लिए म्यूजिक, एंटरटेनमेंट और गेमिंग का सहारा ले रहे हैं। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोग वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अपने ऑफिस का काम कर रहे हैं।

houseparty

Houseparty ऐप का इस तरह से लोकप्रिय होने की वजह इसमें दिया गया फीचर है। ये Zoom ऐप की तरह ही वीडियो कॉलेबोरेशन ऐप तो है ही, लेकिन इसमें साधारण वीडियो कॉलिंग ऐप के मुकाबले कई और भी फीचर्स दिए गए हैं। इस ऐप के जरिए आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को वीडियो कॉल तो कर ही सकेंगे। साथ ही, आप इस ऐप के जरिए कई तरह के गेम भी खेल सकेंगे। इस ऐप में आपको वीडियो कॉलिंग और गेमिंग के अलावा चैटिंग, ट्रिविया जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। जिसकी वजह से आपको अपने स्मार्टफोन में अलग-अलग चीजों के लिए कोई सेपरेट ऐप डाउनलोड नहीं करना पड़ता है।

houseparty ये ऐप आपके दोस्तों को आपके ऑनलाइन आते ही नोटिफाई करता है। आप इस ऐप के जरिए एक वर्चुअल हाउस पार्टी क्रिएट कर सकते हैं। इसमें वीडियो कॉल के दौरान आप और भी सदस्यों को भी जोड़ सकते हैं। ये ऐप एक वर्चुअल स्पेस भी क्रिएट करता है, जिसमें आप वॉक करने के लिए भी जा सकते हैं।

houseparty

साथ ही साथ आप चिट चैट भी कर सकते हैं। ये ऐप Play Store पर 1.34.0 वर्जन में उपलब्ध है। इसे जुलाई 2019 में आखिरी अपडेट मिला है। इसे 1 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। इसकी रेटिंग 3.8 है और इसे आप 80 रुपये से लेकर 240 रुपये के बीच में खरीद सकते हैं।

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here