सपनों का शहर, पवित्र स्थान, रात का जीवन, फैशन जीवन और सेलिब्रिटी शहर – मुंबई-City of dreams, Holy-place,Night life,Fashion life & city of Celebrity – Mumbai

मुंबई

मुंबई शहर सपनों का शहर है जिसे पहले बॉम्बे के नाम से जाना जाता है। यह अपने बॉलीवुड, फैशन, आकर्षक जीवनशैली और बहुत ही सिनेमा के कलाकारों के घर के लिए प्रसिद्ध है। अगर आम रूप में कहा जाए तो मुंबई का सपना दुनिया में अमेरिका के सपने के जैसा है। मुंबई शहर भारत के बाकी हिस्सों से समुद्र, हवाके, रेल और सड़क से बहुत ही अच्छे तरीके से जुड़ा है।

अगर आप कभी भी मुंबई शहर गए हुए या जाएं तो आपको इसकी जीवन पद्धति भारत के बाकी हिस्सों की जीवन पद्धति से बिल्कुल ही अलग लगेगा।

पर्यटन

मुंबई शहर देश का अद्वितीय पर्यटन स्थान माना जाता है। मुंबई के लोकप्रिये तीन समुद्र किनारे हैं – गोराई, चौपाटी और जुहू। अन्य मुंबई में देखने वाली चीज़ें में से कुछ हैं – मरीन ड्राइव और दक्षिण मुंबई। मरीन ड्राइव का अन्य नाम क्वींस नेकलेस भी है। बीते कुछ दस सालों में मुंबई में मॉल्स कुछ ज़्यादा ही बढ़ गए हैं और ये माल्स पुरे भारत में प्रसिद्ध हैं।

मॉल

अभी कुछ समय पहले ही मुंबई में एक प्रसिद्ध मॉल बना है जिसका नाम पलाडियम है जहाँ हर ब्रांड मिलते हैं। इस मॉल में कुछ मशहूर खाने वाली जगह हैं जहाँ कैलिफ़ोर्निया पिज़्ज़ा मिलता जो कि बाकी पिज़्ज़ाओं से कुछ हटकर है।

पवित्र स्थान

जो लोग धर्म को बहुत ही ज़्यादा मानते हैं उनके लिए मुंबई शहर में भारत के कुछ पवित्र स्थान हैं। इनमें से दो मुख्य स्थान हैं – पहला, सिद्धिविनायक मंदिर जो भगण गणेश को समर्पित किया गया है और दूसरा है मस्जिद हाजी अली जिनकी अपनी ही एक अलग कहानी है। इन दोनों का ही आर्कीटेक्चर एक दूसरे से मेल खता है और ये जिस आर्कीटेक्चर को दिखलाते हैं उसकी प्रशंसा की जा सकती है।

इस बात का ध्यान रखें की अगर आप धार्मिक नियमों का पालन करने वालों में से नहीं हैं तो आप मंगलवार और गुरूवार को सिद्धिविनायक मंदिर न जाएँ।

रात्रि जीवन

मुंबई का रात्रि जीवन भी कुछ हटकर है। इसकी चर्चा पूरे भारत में की आती है और इसे दुनिया भर में सबसे ज़्यादा सुरक्षित मन जाता है। कुछ लाउंज और प्रसिद्ध नाईट क्लब हैं – टोट्स, पॉलीएस्थेर्स, 21 डिग्री फैरेनहाइट, और द एल्बो रूम, जहाँ आप जा सकते हैं और एक अलग ही दुनिया का आनंद ले सकते हैं।

मुंबई शहर की नाईट लाइफ रात को एक से तीन बजे के अंदर अंदर खत्म हो जाती है और यह जगह के अनुसार निर्भर करती है जैसे की वह होटल है या क्लब। दोस्तों, पार्टी अभी समाप्त नहीं हुई। कोलाबा में मशहूर बड़े मियाँ हैं जहाँ बहुत ही स्वादिष्ट रुमैली रोटी मिलती है और लोग आकर पार्टी के बात यहाँ आया करते हैं।

ऐसा माना जाता है कि मुंबईं में बड़े मियां गए बिना रात पूरी नहीं होती। मुंबई का एक नया आकर्षण है –  फोर सीज़न्स का आईस बार जहाँ रात्रि में इस शहर का सूर्य दृश्य का अनुभव किया जा सकता है।

यातायात

उन पयर्टकों के लिए मुंबई दर्शन बस उपलब्ध है जो गाड़ी में घूमना नहीं चाहते। ये बसें गेटवे ऑफ़ इंडिया से शुरू होती हैं और आपको सारी ही मुख्य पर्यटन स्थानों के दर्शन करवा कर गेटवे पर छोड़ जाती हैं। अंदाज़ा लगाया जाये तो कुल मिला कर मुमैन में सारी ही उम्र के समूह तथा जातिओं के पर्यटकों  के लिए विकल्प मिल जाते हैं।

थोड़ा समय होने पर भी तेज़ गति की प्रकृति वाले इस मुंबई शहर में आप बहुत ही अच्छे से घूम सकते हैं। मुंबई के अंदर घूमना सुविधाजनक, पर्याप्त और सस्ता है और व्यवहारिक तरीके से हर स्थल पर सहायता मिल जाती है। मुंबई उन शहरों में से एक है जो कभी नहीं सोता। यहाँ पर सभी लोग अपनी ज़िंदगी की गाड़ी के लिए दौड़ते हैं।

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here