1. बाइबिल किसी एक व्यक्ति के द्वारा लिखा गया धर्म ग्रन्थ नहीं है बल्कि समय-समय पर परमेश्वर की प्रेरणा से महान संतों के द्वारा लिखा गया एक पवित्र पुस्तक का सृजन किया है। जो हमे ईश्वर का सन्देश देती है और हमे एक अच्छा मार्ग दिखलाती है।बाइबिल के अनुसार परमेश्वर के महान प्रेम के कारण हम नष्ट नहीं होते, क्योंकि उसकी करुणा कभी ख़त्म नहीं होती।
2. बाइबिल के अनुसार मजबूत और साहसी बनो। सावधानी से मेरे सेवक मूसा के द्वारा तुम्हे बताये गए सभी नियमों का पालन करो तुम उससे दाएं या बाएँ मत घुमो, तब तुम जहाँ जाओगे वहां सफल हो पाओगे।
3. जब तक गेहूं क दाना मिट्टी में गिर कर नहीं मर जाता, तब तक वह अकेला ही रहता हैं, लेकिन यदि वह मर जाता हैं, तो बहुत फल देता हैं।
4. बाइबिल के अनुसार यदि किसी को किसी पर दोष देने को कोई कारण हो, तो एक दुसरे की सलाह लो,और एक दुसरे के अपराध क्षमा करो, जैसे प्रभु ने तुम्हारे अपराध क्षमा किए वैसे ही तुम भी करो।
5. जो अपने आप को नर्म बनाता हैं, वह ऊँचा उठता हैं। ईर्ष्या और क्रोध से जीवन क्षय होता है।
6. मैं प्रभु से एक चीज मांगता हूँ, मुझे बस इसी की तलाश है कि मैं आजीवन प्रभु के भवन में रह सकूँ, टकटकी लगा कर उनकी सुन्दरता देखता रहूँ और उनके मंदिर में उनकी प्रार्थना करता रहूँ।
7. बाइबिल के अनुसार वो जो प्रभु में भरोसा रखते हैं उनकी शक्ति वापस आ जाएगी। वे बाज की तरह पंखों पर उड़ेगे वे दौड़ेंगे और थकेंगे नहीं, वे चलेंगे और बेहोश नहीं होंगे।
8. और हम जानते हैं कि हर चीज में भगवान् उनके भले की लिए काम करता है जो उससे प्रेम करते हैं, जिन्हें उनके मकसद के लिए बुलाया गया होता है।
9. आप जैसे-जैसे उसमे भरोसा करें, आशा का देवता आपको सारी खुशियों और शांति से भर दे, ताकि आपके भीतर पवित्र आत्मा की शक्ति के द्वारा उम्मीद का अतिप्रवाह हो सके।
10. बाइबिल के अनुसार जो अपने आप को नर्म बनाता हैं, वह ऊँचा उठता हैं।
11. चखो और देखो कि ईश्वर अच्छा है धन्य है वो जो उसकी शरण में जाता है।
12. जीवता कुत्ता मरे हुए सिंह से बढ़कर है।
13. बाईबल के वो भाग जिन्हें मैं समझा नहीं पता मुझे चिंतित नहीं करते , वो भाग करते हैं जिन्हें मैं समझता हूँ।
14. मुझे उन योजनाओं का पता है जो मेरे पास तुम्हारे लिए है, प्रभु कहते हैं, तुम्हे नुक्सान ना पहुंचाने और समृद्ध बनाने की योजना, तुम्हे उम्मीद और एक भविष्य देने की योजना।
15. बाइबिल के अनुसार इससे बड़ा कोई प्रेम नहीं, की अपने दोस्तों के लिए अपनी जान दे देना।
16. क्योंकि मैं आश्वस्त हूं कि न मृत्यु, न जीवन, न स्वर्गदूत और न ही राक्षस, न वर्तमान, न भविष्य, न ही किसी प्रकार की शक्ति, न तो ऊंचाई और न ही गहराई, और न ही सारी सृष्टि में कुछ और, भगवान् प्रभु ईसा मसीह के प्रति हमारे प्रेम को अलग करने में सक्षम हो पायेगा।
17. बाइबिल के अनुसार इसलिए हम उदास नहीं होते। हालांकि बाहर से हम बर्बाद हो रहे हैं, फिर भी अन्दर से हम प्रतिदिन नवीन हो रहे हैं। इसलिए हम अपनी नज़रें उस पर नहीं रखते जो दिखा रहा है, बल्कि उस पर रखते हैं जो अनदेखा है, चूँकि जो दिखता है वो अस्थायी है, लेकिन जो अनदेखा है वो शाश्वत है।चलिए एक सच्चे दिल और पूर्ण विश्वास जो आस्था से पैदा होता है के साथ हम भगवान् के समीप जाएं, हमारी दोषी अंतरात्मा को शुद्ध करने के लिए हमारे दिलों पर छिडकाव किया गया हो और हमारे शरीर शुद्ध जल से धोये गए हों।
18. बाइबिल के अनुसार हम परमेश्वर की संताने हैं, और हम जो होंगे वो अभी ज्ञात नहीं हो सका है! लेकिन हम जानते हैं कि जब मसीह प्रकट होंगे, हम उनकी तरह होंगे, क्योंकि हम उन्हें उस तरह देख पायेंगे जैसे वो हैं.


















Helpful information I learn something new from this blog.