अगर करते है रात में दही का सेवन तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं समस्याएं

0
curd

नई दिल्ली। हमने अकसर आपको बताया है कि दही कितना फायदेमंद है और यह स्वास्थ्य के लिए कितना लाभदायक भी। इसके सेवन से आप अपने आप को काफी हेल्दी रख सकते है लेकिन क्या आप जानते है दही खाने का सही समय क्या है। नहीं ना, तो चलिए आज आपको बताते है कि हेल्थ को बेस्ट बनाने वाला दही को किस वक्त खाया जाए और किस वक्त इसका सेवन ना किया जाए जिससे आपको इसके सिर्फ फायदे ही मिले और आप नुकसान से बच सके।

curd
रात में दही के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में अगर आप नहीं सोचते हैं तो यह आपकी बहुत बड़ी भूल है। खासकर घर से बाहर खाना खाने वाले लोगों को रात में भी दही बड़ी आसानी से मिल जाता है। ऐसे लोग दही का सेवन बड़े चाव से करते हैं और वह इससे होने वाली हानियों के बारे में सोचते भी नहीं हैं। इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि लोगों को इस बारे में शायद न पता हो कि रात में दही का सेवन क्यों नहीं करना चाहिए। यह ना केवल आपके सेहत को खराब करेगा बल्कि कई प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से भी आपको ग्रसित कर देगा।

curdजानिए रात में क्यों नहीं खाना चाहिए दही?
दरअसल, आयुर्वेद में रात को दही का सेवन करने से बचने के लिए कहा गया है। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति का एक प्राचीन तरीका है जिसकी मदद से आज भी कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का उपचार किया जाता है। इसका वैज्ञानिक कारण भी है। नेशनल सेंटर फॉर बायो टेक्नोलॉजी के अनुसार, दही हमारी बॉडी टिश्यू में ऑपोजिट एक्टिविटी को बढ़ा देता है जिसके कारण शरीर पर इसका दुष्प्रभाव भी पड़ता है। आइए अब रात में दही का सेवन करने के कारण होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानते हैं।
होती है उल्टी की समस्या
रात में दही का सेवन करने के कारण पाचन क्रिया पर भी विपरीत असर होता है। इसके कारण आपको उल्टी का भी सामना करना पड़ सकता है। आयुर्वेद में इसका जिक्र किया गया है।

curd
पिंपल से होना पड़ेगा परेशान
एक क्लिनिकल ट्रायल के दौरान यह देखा गया कि दही का 2 हफ्ते तक रात में नियमित रूप से सेवन करने वाले लोगों में पिंपल्स की समस्या बड़ी तेजी से होती है।
अधिक मात्रा में बनने लगता है म्यूकस
आयुर्वेद में भी यह बात कही जाती है कि रात में दही का सेवन करने के कारण शरीर में म्यूकस भी अधिक मात्रा में बनने लगता है। अधिक मात्रा में बनने वाला म्यूकस आपके गले में खराश और सर्दी, जुकाम की समस्या को भी बढ़ा सकता है।

curd
मोटापा से हो सकते है परेशान
एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, रात में दही का अधिक मात्रा में किया गया सेवन मोटापे की समस्या को भी बढ़ा सकता है। इसके साथ ही साथ कब्ज का भी मुख्य कारण माना जाता है।
अर्थराइटिस से जूझ रहे लोगों को और भी खतरा
जिन लोगों को अर्थराइटिस की समस्या है उन्हें दही का कम से कम सेवन करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि दही का सेवन करने के कारण जॉइंट पेन (जोड़ों के दर्द) की समस्या बढ़ सकती है।
तो फिर आप अपने डाइट में दही को जरुर शामिल करें बस इसके खाने के समय में बदलाव करें फिर देखें ये कैसे आपको सेहतमंद बनाता है।

आपके पास भी इससे जुड़ी कोई जानकारी है या कोई प्रश्न है जो आप हमसे पूछना चाहते है तो आप हमें कमेंट कर पूछ सकते है आपको हर संभव मदद दी जाएगी। साथ ही ऐसी योजनाओं और रोचक जानकारी के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ ताकि आप तक ऐसी जानकारी पहुंचते रहे।

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here