असीम पोर्टल 2020: ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, (ASEEM Portal)

0
aseem portal

नई दिल्ली। कोरोनावायरस महामारी के चलते काफी प्रवासी मजदूर अपने-अपने राज्य लौट गए हैं। जो मजदूर शहरों में काम कर रहे थे वे कोरोना की वजह से अपने गांव लौट गए और बेरोजगारी की मार उनपर पड़ गई। इस स्थिति में वह बेरोजगार हो गए हैं तथा कंपनियों के पास भी वर्क फोर्स की कमी हो गई है। इस बात को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने आत्मनिर्भर स्किल एम्पलाई एंप्लॉयर मैपिंग यानि की (ASEEM पोर्टल) को लॉन्च किया है। हम आपको इस लेख के जरिए असीम पोर्टल से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं। जैसे कि इस पोर्टल का उद्देश्य क्या है, लाभ, पात्रता, आवेदन की प्रक्रिया इत्यादि। तो आप इसे अंत तक पढ़े ताकि आपको इसकी पूरी जानकारी मिल सके।

majdoor
जानिए असीम पोर्टल क्या है?
यह एक ऐसा प्लेटफार्म है जो एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज की तरह काम करेगा। जिस पर कुशल कर्मचारी तथा नियोक्ता ऑनलाइन आवेदन कर अपनी प्रोफाइल को बना सकेंगे। जिसकी सहायता से कर्मचारी अपने लिए नौकरी ढूंढ सकते हैं और नियोक्ता अपनी कंपनी के लिए कर्मचारी ढूंढ सकते हैं। ASEEM Portal भारत की स्किल एंप्लॉयमेंट मिनिस्ट्री ने नेशनल स्किल एंप्लॉयमेंट कॉरपोरेशन के साथ मिलकर शुरु किया है। इस पोर्टल के जरिए केंद्र सरकार कंपनियों को कर्मचारी उपलब्ध कराएगी और कर्मचारियों को नौकरी दिलाएगी। जिससे कि कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाया जा सकेगा। इसके माध्यम से नियोक्ताओं को लेबर शॉर्टेज की समस्या भी नहीं झेलनी पड़ेगी।
इस पोर्टल पर नियोक्ता और बेरोजगार प्रवासी मजदूर अपनी जानकारी अपलोड कर सकते हैं। जिसके जरिए कंपनियां अपनी जरुरत के हिसाब से कर्मचारी ढूंढ पाएंगी और कर्मचारी अपने कौशल के हिसाब से रोजगार।
इस वेबसाइट पर आप विजिट कर पूरी जानकारी ले सकते है।
https://smis.nsdcindia.org/

aseem portal

जानिए असीम पोर्टल का मुख्य उद्देश्य
असीम पोर्टल का मुख्य उद्देश्य सभी बेरोजगार हुए लोगों को रोजगार के अवसर फिर से प्रदान करना है तथा नियोक्ताओं की लेबर शॉर्टेज की समस्या का समाधान करना है। इस पोर्टल पर कर्मचारियों तथा नियोक्ता अपनी प्रोफाइल बना सकते हैं। जिसके जरिए कर्मचारियों को रोजगार आसानी से अपने कौशल के हिसाब से मिल पाएगा। उन्हें रोजगार प्राप्त करने के लिए किसी दूसरे राज्य में नहीं जाना पड़ेगा और कंपनियों को भी अपनी आवश्यकता के हिसाब से कर्मचारी मिल जाएंगे। जिससे उनका काम बिना किसी रुकावट के चलता रहेगा।
ASEEM Portal के लाभ तथा विशेषताएं
असीम पोर्टल के माध्यम से कर्मचारी अपने कौशल के हिसाब से नौकरी प्राप्त कर पाएंगे।
असीम पोर्टल के माध्यम से नियुक्त अभी अपनी आवश्यकता के अनुसार लेबर फोर्स की कमी को पूरा कर पाएंगे।
ASEEM Portal पर अब तक 20 लाख से ज्यादा लोगों में आवेदन करवा लिया है।
इस पोर्टल के माध्यम से कंपनियों को पता चल पाएगा कि उनके आसपास कितना श्रम मौजूद है।
मजदूरों को भी यह पता चल पाएगा कि उनके आसपास कितने रोजगार के अवसर हैं।
इस पोर्टल पर 37 अलग-अलग सेक्टर के स्किल्ड मजदूरों को रोजगार दिए जाएंगे।
बेरोजगारी की दरों में कमी आएगी तथा लोगों को अपने ही राज्य में रोजगार का अवसर मिलेगा।
इस पोर्टल के माध्यम से लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा तथा उनकी आय में भी बढ़ोतरी होगी।
असीम पोर्टल में आवेदन करने की पात्रता तथा आवश्यक दस्तावेज
वे सभी कंपनियां जो आवेदन करना चाहती हैं उन्हें सरकार द्वारा रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है।
वे सभी कंपनियां जो कर्मचारियों को काम पर रखेंगे उन्हें न्यूनतम सैलरी देना अनिवार्य है।
आधार कार्ड
पहचान पत्र
मोबाइल नंबर
ईमेल आईडी
कर्मचारियों को यह भी बताना होगा कि पहले उन्हें क्या काम किया है या अब क्या काम करना चाहते हैं।
ASEEM Portal पर रजिस्टर्ड कंपनी की सूची
असीम पोर्टल पर 50 से भी ज्यादा कंपनी पंजीकृत है जिनमें से कुछ के नाम हमने आपको नीचे लिस्ट में दिए हैं।

स्विगी
ओला
उबर जोमैटो
युलू
रैपीडो बाइक आदि
असीम पोर्टल पर आवेदन करने की प्रक्रिया
यदि आप असीम पोर्टल पर आवेदन करना चाहते हैं तो आपको नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।

aseem portal

कर्मचारियों के लिए
सर्वप्रथम आपको असीम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
https://smis.nsdcindia.org/
अब आपके सामने होम पेज खोलकर आएगा। जिस पर आपको फॉर कैंडिडेट की लिंक ढूंढ कर उस पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपके सामने गूगल प्ले स्टोर खुल जाएगा। जिसमें आपके सामने असीम बेटरप्लेस मोबाइल एप खुला कर आएगा। आपको इस ऐप को डाउनलोड करना होगा।
अब आपको असीम बेटरप्लेसब ऐप पर रजिस्ट्रेशन करवाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।
ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद आपको समय-समय पर जिस भी काम के लिए आप ने रजिस्ट्रेशन कराया है उससे जुड़ी जानकारी नोटिफिकेशन के माध्यम से प्राप्त होती रहेगी।
नियोक्ताओं के लिए
सर्वप्रथम आपको असीम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
अब आपके सामने होम पेज खोलकर आएगा। जिस पर आपको फॉर एंप्लॉयर की लिंक ढूंढ कर उस पर क्लिक करना होगा।
अब आपके सामने असीम पोर्टल रजिस्ट्रेशन पेज खुल कर आ जाएगा।
इस पेज पर आपको नीचे रजिस्टर नाउ के बटन पर क्लिक करना होगा।
अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा जिसमें पूछी गई सभी जानकारी जैसे की कंपनी का नाम, कंपनी की प्रोफाइल, जॉब सेक्टर आदि को भरकर रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
इस प्रकार आपका असीम पोर्टल का रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक हो जाएगा।

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here