नई दिल्ली।कभी-कभी हम दैनिक कार्यों में कुछ ऐसा कर जाते है जिसका हमें पता तक नहीं होता कि यह नुकसानदायक है। हालांकि हमारी कोशिश रहती है कि हम अच्छा करें पर जाने-अनजाने हम गलत कर बैठते है। ज्यादातर लोग फलों और सब्जियों को फ्रैश रखने के लिए उन्हें फ्रिज में रखते है और यह करना भी चाहिए। लेकिन कई ऐसे फल और सब्जियां हैं जिन्हें फ्रिज में रखने से वे खराब हो सकते हैं। केला उनमें से एक है।

जानिए फ्रिज में रखने से क्या होता है नुकसान
केला उष्ण जलवायु में पैदा होता है। केला ठंडे तापमान में ज्यादा दिन तक नहीं रह सकता। इसे ठंडक में रखने से ये काला पड़ने लगता है। साथ ही साथ ये पिलपिला भी हो जाता है। केले को फ्रिज में रखने से इसके ऑक्सीडेज एंजाइम पैदा होने लगते हैं जो इसे खराब कर देते हैं। हालांकि केला अगर कच्चा है तो इसे फ्रिज में रखा जा सकता है।लेकिन इसके पकते ही इसे फ्रिज से बाहर निकाल लेना चाहिए। क्योंकि ये ज्यादा दिन तक फ्रिज में रखने से सड़ जाएंगे।
जानिए केले के फायदे
केला खाने के कई फायदे हैं। केले में भरपूर मात्रा में फाइबर होते हैं जो पाचन क्रिया को मजबूत बनाते हैं। रोजाना केला खाने से पाचन क्रिया अच्छी रहती है।ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी केला खाना अच्छा होता है। हाई बीपी के मरीजों के लिए केला काफी फायदेमंद होता है।इसके अलावा केले में आयरन की मात्रा भी अच्छी होती है। हर दिन एक केला खाने से एनीमिया का खतरा कम हो जाता है।
तो फिर आप अपनी डाइट में केला को जरुर शामिल करें लेकिन इसे फ्रिज में रखने से बचें।


















