UPSC IAS 2020 Prelims and Mains Exam Syllabus in Hindi (Best Books For IAS Examination)

1
UPSC IAS 2020 Prelims and Mains Exam Syllabus in Hindi (Best Books For IAS Examination)

 

इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको IAS Exam का सिलेबस यानी की पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी देने जा रहे हैं। जैसा कि आपको मालूम हैं कि एक IAS अफसर बनने के लिए आपको  upsc ias prelims और UPSC IAS Mains दोनों परीक्षाओं में पास होना अनिवार्य होता है। आप परीक्षा में अच्छे अंकों से पास हों, इसके लिए जरूरी है कि आपको परीक्षा के पाठ्यक्रम और पुस्तकों से संबंधित सटीक जानकारी हो।

जी हां दोस्तों आज हम आपको  UPSC IAS 2020 Prelims Syllabus, UPSC IAS 2020 Mains Syllabus से जुड़ी सारी डिटेल देने जा रहें हैं। साथ ही आपको बताएंगे कि UPSC IAS 2020 की तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स कौन सी हैं। चलिए सबसे पहले जानते हैं कि आखिर आईएएस एग्जाम का सिलेबस क्या है?

UPSC IAS Prelims Syllabus 2020 in Hindi

  • सिवील सेवा प्रारम्भिक परीक्षा में दो पेपर होते है।
  • पहले पेपर में जनरल स्‍टडीज के सारे एरिया कवर होते हैं। ये सारे टॉपिक जैसे History, Geography, Economy, Current Events, General Science, Environment, Technology Indian Polity and Governance आदि होते है ।
  • जबकि दूसरे पेपर यानि aptitude में एसएससी, बैंकिंग एग्‍जाम टाइप के क्‍वेश्‍चन रहते हैं। जैसे कांप्रिहेंसिव, लॉजिकल रीजनिंग, बेसिक न्‍यूमेरेसी आदि होते हैं।
  • यह परीक्षा दो पालीयों में आयोजित की जाती है. प्रारम्भिक परीक्षा में दो पेपर होते हैं।
  • पहला सामान्य अध्ययन I  है,  जो की सामान्य अध्ययन विषयों से जुड़ा होता है।
  • दूसरा सामान्य अध्ययन II पेपर होता है,  जो Aptitude से जुड़ा है तथा सिर्फ क्वालीफाई करना होता है तथा प्रारम्भिक परीक्षा की मेरिट में इसके नंबर नहीं जुड़ते।
  • पहले पेपर में 100 Questions होते है तथा 2 घंटे का समय होता है! प्रत्येक प्रश्न 2 मार्क्स का होता है।
  • इसी तरह दूसरे पेपर में 80 Questions होते है तथा 2 घंटे का समय होता है।
  • इस परीक्षा में 1/3 की Negative Marking होती है। इसका अर्थ यह है की एक Question गलत होने पर सही Question पर मिलने वाले मार्क्स का 1/3 मार्क्स काटे जाते हैं।

Note: 1.सिविल सेवा परीक्षा का पहला पड़ाव सिवील सेवा प्रारम्भिक परीक्षा है जिसे जून माह में संपूर्ण भारत के 72 शहरों के विभिन्न केन्द्रों पर एकसाथ आयोजित किया जाता है! सिवील सेवा प्रारम्भिक परीक्षा का आयोजन देश की सबसे प्रतिष्ठित संस्था UPSC द्वारा प्रत्येक वर्ष किया जाता है!परीक्षा के लिए लगभग 8-10 लाख लोग फॉर्म भरते हैं तथा लगभग 5 लाख लोग परीक्षा देते हैं!

2.ध्यान रखने योग्य बात यह है की प्रारम्भिक परीक्षा में पास होना अनिवार्य है तभी आप सिविल सेवा मुख्य परीक्षा देने के लिए योग्य होंगे!

 

UPSC IAS Mains Syllabus 2020 in Hindi

  • सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में दो तरह के पेपर होते है। एक तो वे पेपर्स जो सभी के लिए समान यानी कॉमन होते हैं और दुसरे ऑप्शनल सब्जेक्ट के पेपर होते है, जो की प्रत्येक सब्जेक्ट के लिए अलग होते हैं।
  • अभ्यर्थी ऑप्शनल Subject का चयन करते हैं तथा उसी के पेपर देते हैं।
  • सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में कुल 9 पेपर होते हैं, जिनका टोटल 1750 मार्क्‍स होता है।
  • इसमें आपको 9 में से 7 सब्‍जेक्‍ट में ज्‍यादा फोकस करना है, क्‍योंकि 7 सब्‍जेक्‍ट पेपर्स में से ही मेरिट बनाई जाती है।
  • इंग्लिश तथा सामान्य भाषा का पेपर केवल पास करना होता है तथा इसके मार्क्स नहीं जुड़ते हैं। अंग्रेजी तथा भारतीय भाषा के पेपर में पास होने के लिए सिर्फ 25% अंक लाने होते है।
  • भारतीय भाषा का कंपल्सरी पेपर अरुणाचल प्रदेश,मणिपुर,मेघालय, मिजोरम,नागालैंड तथा सिक्किम के अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य नहीं है। यह दोनों पेपर 300 मार्क्स के होते हैं। शेष सभी पेपर 250 मार्क्स के होते हैं।

 

नोट- 1.IAS Prelims परीक्षा का रिजल्ट जुलाई माह के अंत तक घोषित कर दिया जाता है।

2.जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा को पास कर लेते हैं, उन्हें सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का फॉर्म भरने के लिए दोबारा ऑनलाइन आवेदन करना होता है जिसके लिए लगभग 20 दिन का समय दिया जाता है, जिसे Detail Application Form भी कहते हैं।

3.ख़ास बात यह है कि जो माध्यम आपने फॉर्म पर अंकित किया हो उसी माध्यम से आप परीक्षा दे सकते हैं। दूसरे माध्यम से परीक्षा देने पर answer चेक नहीं किया जाता ऐसा निर्देश प्रत्येक पेपर पर लिखा होता है।

 

UPSC IAS Mains Exam में कुल कितने पेपर होते हैं?

  • सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में कुल 9 पेपर होते हैं, जिनका टोटल 1750 मार्क्‍स होता है।
  • सामान्य अध्ययन के 4 पेपर होते हैं।
  • एक निबंध का पेपर होता है , एक इंग्लिश का तथा एक भाषा का पेपर भी होता है। दो पेपर ऑप्शनल सब्जेक्ट के होते हैं।

नोट–  1.यह सारे पेपर्स वीकेंड में होते हैं, इसलिए यह परीक्षा दो हफ्ते तक चलती है।

2. पेपर होने के बाद सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट नवंबर महीने में आता है।

 

UPSC IAS 2020 Mains and Prelims Exam की तैयारी करने के लिए बेहतरीन किताबें-

इन किताबों की सहायता से आप UPSC IAS Exam की तैयारी कर सकते हैं और बेहतर परिणाम पाने में सफलता हासिल कर सकते हैं। किताबों के नाम इस प्रकार हैं-

  1. गोह चेंग लेओंग (भूगोल) द्वारा लिखी गई किताब- सर्टिफिकेट फिजिकल एंड ह्यूमन जियोग्राफी
  2. नितिन सिंघानिया (कल्चर) द्वारा लिखी गई किताब- किताब इंडियन आर्ट एंड कल्चर
  3. एम. लक्ष्मीकांत (राजनीति) द्वारा लिखी गई किताब- इंडियन पॉलिटी फॉर सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशंस
  4. राजीव अहीर (आधुनिक भारत) द्वारा लिखी गई किताब – ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ माडर्न इंडिया
  5. रमेश सिंह (अर्थव्यवस्था) इकोनॉमिक सर्वे बाई मिनिस्ट्री (इकोनॉमी)- इंडियन इकोनॉमी

 

आपको इस पोस्ट के माध्यम से  IAS परीक्षा से जुड़े पाठ्यक्रम के बारे में जानकर एग्जाम की तैयारी करने में काफी सहायता मिलेगी। यह पोस्ट आपको कैसा लगा, हमें कमेंट करके जरूर बताएं साथ ही अपने दोस्तों के साथ भी इस पोस्ट को जरूर शेयर करें, ताकि वह भी UPSC IAS 2020 Exam के लिए खुद को पूरी तरह से तैयार कर सकें।

YOU MAY ALSO READ

BSSC Recruitment 2020 के लिए करें ऑनलाइन आवेदन, जानें आवेदन की तिथि और शुल्क

जानें कब होगी जनगणना 2021 की शुरूआत, क्या हैं पूछे जाने वाले 31 सवाल

10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरियां पाने का सुनहरे अवसर, यहां करें ऑनलाइन आवेदन
IOCL Recruitment 2020: सरकारी नौकरी पाने का सपना होगा साकार, तुरंत करें ऑनलाइन आवेदन

 

Comments

comments

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here