ये दिलचस्प तथ्य बीकानेर शहर को बनाते हैं सबसे अलग, यहां पर हैं पांच दरवाजे जिनका…

0
ये दिलचस्प तथ्य बीकानेर शहर को बनाते हैं सबसे अलग, यहां पर हैं पांच दरवाजे जिनका...

 

इस लेख में मैं आपको  बीकानेर शहर से जुड़े बेहद दिल्चस्प और ज्ञानात्मक तथ्य के बारें में बताने जा रही हूं , जो कि इस प्रकार हैं-

 

कहां पर स्थित है बीकानेर?

राजस्थान का मुख्य नगर ‘बीकानेर’ राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में कुछ ऊँची भूमि पर समुद्र की सतह से 737 फुट की ऊँचाई पर बसा है।

 

बीकानेर की स्थापना

जोधपुर के पूर्व महाराजा राव जोधा के पुत्र राव बीका ने संवत 1545 में बीकानेर नगर की स्थापना की। वर्तमान में जहां नगर सेठ लक्ष्मीनाथ का मंदिर है। उस क्षेत्र में राव बीका ने बीकानेर के पहले गढ़ की नींव रखी।

 

ऐसे पड़ा इस शहर का नाम बीकानेर

ऐसा कहा जाता है कि नेरा नामक व्यक्ति इस संपूर्ण जगह का मालिक था तथा उसने राव बीका को यह जगह इस शर्त पर दी की उसके नाम को नगर के नाम से जोड़ा जाए। इसी कारण इसका नाम बीकानेर पड़ा।

 

बीकानेर के राजा

गंगा सिंह जी महाराजा लालसिंह की तीसरी संतान थे। गंगासिंह जी, डूंगर सिंह के छोटे भाई थे, जो बड़े भाई की मृत्यु के बाद 16 दिसंबर 1887 को बीकानेर के राजा बने।

 

बीकानेर का राठौड़ वंश

राठौडों के प्रभुत्व में आने से पूर्व बीकानेर का क्षेत्र जांगल प्रदेश के नाम से जाना जाता था जो मारवड़ के उत्तर में स्थित है। महाभारत काल में यह प्रदेश कुरू प्रदेश के अन्तर्गत आता था। मारवाड़ के शासक राव जोधा के छः रानियां व 17 पुत्र थे। जिसमें दूसरे पुत्र बीका ने 1466 में जांगल प्रदेश में राठौड़ वंश की रियासत की स्थापना की तथा 1488 में बीकानेर नगर बसाया। अतः राव बीका को बीकानेर राज्य का संस्थापक माना जाता है।

 

बीकानेर की जनसंख्या

बीकानेर जिले का कुल क्षेत्रफल 27,244 वर्ग कि॰मी॰ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2011 की जनगणना के अनुसार कुल जनसंख्या 2367745 है।

 

बीकाजी का जन्म कब हुआ

बीकाजी का जन्म 5 अगस्त 1438 में जोधपुर में हुआ। इनके पिता राव जोधा व माता रानी नौरंगदे थी।

 

बीकानेर पर कम समय तक राज करने वाला राजा

बीकानेर पर सबसे कम समय तक राज करने वाले “महाराजा राजसिंह थे, जिन्होंने सिर्फ 21 दिन राज किया।

 

बीकानेर का पुराना नाम

बीकानेर राजस्थान राज्य का एक शहर है। बीकानेर राज्य का पुराना नाम जांगल देश था।

 

बीकानेर पर दीर्घकाल तक राज करने वाला राजा

बीकानेर में सबसे अधिक समय तक राज महाराजा गंगासिंह जी ने किया, इनका कार्यकाल 55 वर्ष, 5 माह और 2 दिन रहा !

 

जूनागढ़ किला

जूनागढ़ किले की परिधि 1078 गज है। परकोटे की दिवारें 14.5 फुट चौड़ी तथा 40 फुट ऊंची है।

 

बीकानेर का सबसे पहला सिक्का कब और किसने जारी किया?

बीकानेर में सर्व प्रथम सिक्के ( मुद्रा ) सन् 1446-87 में महाराजा गजसिंह ने ढलवाया था। यह कार्य महाराजा डूंगरसिंह जी तक जारी रहा, फिर यह सिक्का बन्द हो गया था।

 

बीकानेर की सबसे पहले रेल कब शुरू हुई?

बीकानेर में सर्व प्रथम रेल 9 दिसम्बर सन् 1898 को ” चीलो ” से बीकानेर तक चली, जिसकी लम्बाई 47.75 मील थी।

 

बीकानेर में कौन से 5 दरवाजे है?

1. कोट गेट,

2. जस्सुसर गेट,

3. नत्थुसर गेट,

4. गोगा गेट,

5. शीतला गेट

नोट– वर्तमान में छठा गेट विश्वकर्मा गेट बन गया है ।

 

 

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here