अंटार्कटिका का वो राज जिसे दुनिया खून समझती रही

0

बहुत से जो सदियों से अनसुलझे है उनमें से एक रहस्य अंटार्कटिका का है जिसमें तापमान हमेशा माइनस में रहता हैं, वैसे तो अंटार्कटिका में बहुत से बर्फ के ग्लेशियर हैं लेकिन एक ऐसा रहस्यमय ग्लेशियर भी है जिससे लाल रंग का पानी निकलता है।

दुनिया में ऐसे बहुत से रहस्य है जो सदियों से अनसुलझे है, अंटार्कटिका एक ऐसा महाद्वीप जो पूरी तरह से बर्फ से घिरा हुआ हैं। यहां का तापमान हमेशा माइनस में रहता हैं, वैसे तो अंटार्कटिका में बहुत से बर्फ के ग्लेशियर हैं लेकिन एक ऐसा रहस्यमय ग्लेशियर भी है जिससे लाल रंग का पानी निकलता है।

इसका नाम टेलर ग्लेशियर है. ईस्ट अंटार्कटिका में विक्टोरिया लैंड के मैकमुर्डो ड्राई वैलीज में वेस्ट लेक बोननी में बर्फ से ढकी सतह पर टेलर ग्लेशियर स्थित हैं. ये ग्लेशियर बड़ा ही अनोखा ग्लेशियर है. लाल रंग के पानी के कारण इसे खून से जोड़कर ग्लेशियर को ब्लड फाल्स भी कहा जाता है. ये पिछले 106 सालो से एक रहस्य बना हुआ था. लेकिन, आखिरकार वैज्ञानिको ने ग्लेशियर से निकलते हुए लाल पानी के पीछे का रहस्य सबके सामने ला दिया. 

अमेरिका के कोलोराडो कॉलेज की पूर्व स्नातक छात्र जेसिका बड़गेलेय, यूनिवर्सिटी ऑफ अलास्का की हिमनद वैज्ञानिक एरिन पेटिट और उनकी शोधकर्ताओं टीम ने मिलकर ग्लेशियर में लाल पानी होने की वजह खोज ली. उन्होंने इस शोध के लिए रेडियो इको साउंडिंग राडार का इस्तेमाल भी किया. उन्होंने बताया कि ये लाल पानी दरअसल एक विशालकाय तालाब से गिर रहा है. जो पिछले कई सालो से इस टेलर ग्लेशियर के नीचे दबा हुआ हैं.

शोधकर्ताओं ने माना कि ये पानी जैसे-जैसे फ्रीज होता जाता है, वैसे-वैसे वो गर्मी छोड़ता जाता हैं. यही गर्मी बर्फ को चारों तरफ से गरम करती है. इसी प्रक्रिया के कारण ये रासायनिक क्रियाएं हो रही हैं. इसी वजह से ग्लेशियर से लाल रंग का पानी निकल रहा है. इस अनुसंधान को 2017 में साबित किया गया

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here