घर बैठे करें एमपी बलराम तालाब योजना ( MP Balram Talab Yojana 2022 ) में ऑनलाइन आवेदन 

0
MP Balram Talab Yojana 2022
MP Balram Talab Yojana 2022

Madhya Pradesh Balram Talab Yojana ऑनलाइन आवेदन 2022 | MP Balram Talab Yojana Online Registration | मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना एप्लीकेशन फॉर्म, फायदे, पात्रता की शर्तें | 

केन्द्र एवं राज्य सरकार देश के खेती किसानी से जुड़े किसानों की समस्या के निराकरण एवं उनकी आमदनी को बढ़ाने के लिए समय-समय पर सेंट्रल और स्टेट गवर्नमेंट संयुक्त रूप से किसानों के लिए लाभकारी योजनाओं को अन्नदाता के हित के लिए संचालित करने का कार्य करती है। सरकार हमेशा से देश के अन्नदाता किसानों की आय और उनकी फसलों के पैदावार को बढ़ाने के लिए तमाम प्रकार की योजनाओं को लागू करती रहती है। किसानो के लिए हित के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलायी गयी योजना के बारे में आज अपने इस लेख के माध्यम से आप सबको बताने वाले है। एमपी के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश के किसानों के हित के लिए संचालित की जाने वाली मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना। इस योजना के अंतर्गत किसानों को उनके भूमि के एक भाग में सिंचाई के लिए तालाब बनाने पर सब्सिडी प्रदान की जाती है। यह योजना प्रदेश में जल संरक्षण को प्रोत्साहन देती है और वहीं दूसरी तरफ किसानों के सिंचाई के कार्य में सहायता प्रदान करती है। आप भी मध्य प्रदेश के रहने वाले है आप भी खेती करने वाले है तो यह योजना आपके लिए लाभदायी साबित होगी। इस योजना के तहत फायदा प्राप्त करना चाहते है तो हमारे इस लेख को पूरा पढ़ें।  

यह भी पढ़ें:-प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (Pradhan Mantri Swanidhi Yojana) आवेदन प्रक्रिया

मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना 2022 :-

एमपी के चीफ मिनिस्टर शिव राज सिंह चौहान जी द्वारा राज्य के किसान भाइयों के सामने फसलों के सिंचाई करते समय आने वाली पानी की कमी की समस्या का निराकरण करने के लिए मध्य प्रदेश तालाब योजना 2022 को शुरू किया था। इस योजना के अंतर्गत किसानों  खेत में तालाब और नहर बनाने पर सब्सिडी दी  जाती है। इसके साथ ही फसलों की सिंचाई के लिए यंत्र भी मुहैया कराये जाते है। एग्रीकल्चर विभाग द्वारा इस  स्कीम को संचालित किया जाता है। डिपार्टमेंट द्वारा इस स्कीम के अंतर्गत जनपद एवं विकास खंड स्तर पर ज्यादा से ज्यादा कृषकों को फायदा प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया जाता है।  

इस  स्कीम के अंतर्गत के अंतर्गत रूप से असमर्थ वर्ग के कृषकों को तालाब या नहर बनवाने के लिए 75 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान की जाती है जो कि अधिकतम एक लाख रूपये तक है। यदि तालाब या नहर बनवाने में एक लाख से अधिक व्यय होता है तो उस व्यय को किसान को स्वयं भुगतान करना पड़ेगा।  

एमपी बलराम तालाब योजना 2022 के द्वारा जनरल कैटेगरी के कृषकों को तालाब या नहर बनवाने के लिए 40 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्रदान की जाती है जो की अधिकतम 80 हजार रूपये तक सीमा निर्धारित है उससे अधिक व्यय होता है तो किसान को स्वयं भुगतान करना पड़ेगा। 

MP Balram Talab Yojana 2022 New Update :- 

राज्य सरकार द्वारा इस योजना को सत्र 2022-23 में सब्सिडी दरों में कोई बदलाव न करते हुए पूर्ववत रखते हुए ही लागू किया गया है। अर्थात वही किसान इस स्कीम के लाभ पा सकेंगे जिनके खेतों में स्प्रिंकलर या ड्रिप सिंचाई यंत्र लगे है। गवर्नमेंट ने मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना 2022 को राज्य के सभी जनपदों में निवास करने वाले सभी श्रेणी के किसानों के लिए लागू किया है। इस स्कीम के अंतर्गत एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट द्वारा जनपद के अनुसार टारगेट निर्धारित किया जाता है। इस योजना के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में टारगेट के विपरीत किसानों का पहले और पहले पाओ के अनुसार सेलेक्ट किया जायेगा। 

MP Balram Talab Yojana 2022 का लक्ष्य :-

इस योजना को प्रदेश में प्रारम्भ करने का लक्ष्य सूखे की वजह से या कम बारिश होने की वजह से प्रदेश के किसानों के समक्ष फसलों की सिंचाई करने में आने वाली परेशानियों का निवारण करना है। प्रदेश के किसानों को MP Balram Talab Yojana के द्वारा अपने खेत में तालाब बनवाने पर सब्सिडी प्रदान की जाती है। इन नए बनाये गए तालाब में वर्षा के जल को एकत्र किया जायेगा। जिससे सूखे की स्थिति या बारिश न होने पर जरूरत होने पर किसान एकत्र हुए बारिश के पानी का उपयोग फसलों की सिंचाई करने में किया जा सके। 

इस योजना का फायदा पाने के लिए प्रदेश में किसानों को सिंचाई करते समय पानी की कमी की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा साथ ही किसानो की फसलों को उचित मात्रा में सिंचाई का पानी प्राप्त हो सकेगा। जिससे पैदावार बढ़िया होगी  और किसानों की आमदनी में वृद्धि होगी। मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना 2022 प्रदेश में जल संरक्षण को प्रोत्साहन देने साथ ही साथ खेती के रकबे में वृद्धि होगी। जिसके कारण प्रदेश में खेती के स्तर में एक बढ़िया सुधार देखने को मिलेगा।  

मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना 2022 के फायदें :-

  • इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा कृषकों को खेती के काम के लिए तालाब बनवाने पर सब्सिडी प्रदान की जाती है। 
  • मध्य प्रदेश तालाब योजना 2022 का फायदा प्रदेश के सभी वर्गों के किसानों को दिया जायेगा।  
  • इस योजना के अंतर्गत बने हुए तालाब में बारिश के पानी को एकत्र किया जा जायेगा। जो प्रदेश के कृषकों को सूखा पड़ने पर सिंचाई करने के काम आएगा।  
  • यह योजना प्रदेश में जल संरक्षण को प्रोत्साहन देगी और साथ ही खेती के रकबे को वृद्धि करेगी।  
  • Balram Talab Yojana के द्वारा फसलों को सही मात्रा में पानी मिलेगा जिससे पैदावार में वृद्धि होगी और किसानो की आय भी बढ़ेगी।  

मध्य प्रदेश तालाब योजना के अंतर्गत पात्रता की शर्तें :-

  •  सत्र 2017-18 एवं इसके उपरांत प्रदेश में शुरू योजना के अंतर्गत खेतों में स्प्रिंकलर या ड्रिप सिंचाई यन्त्र लगवाने वाले कृषकों ही अपने खेत में तालाब बनवा सकते है एवं मौजूदा स्थिति में खेत में फसलों की जुताई बुवाई का कार्य किया जाता हो। विभागीय अधिकारियों के द्वारा इस भूमि का सत्यापन किया जायेगा। 
  • लाभार्थी कृषक के पास तालाब निर्माण हेतु सब्सिडी पाने के लिए अपनी स्वयं की खेती योग्य जमीन होना चाहिए। कॉन्ट्रैक्ट पर ली गयी कृषि भूमि पर इस योजना के तहत तालाब बनवाने पर किसी भी प्रकार की सब्सिडी नही प्रदान की जाएगी।  
  • इस  योजना का लाभ पाने के लिए लाभार्थी को मध्य प्रदेश का निवासी होना अनिवार्य है। 
  • मध्य प्रदेश के सभी श्रेणियों के अंतर्गत आने वाली लाभार्थी किसान इस योजना का लाभ पाने के पात्र है। 

MP Balram Talab Yojana के अंतर्गत आवेदन प्रोसेस :-

  • सर्वप्रथम लाभार्थी को योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • उसके बाद ऑफिसियल वेबसाइट पर एक Home Page खुलेगा।  

  • फिर इस Home Page पर अनुदान के लिए आवेदन करें के Section के तहत Through Bio-Metric में जायें।  
  • वहां पर आपको एप्लीकेशन फॉर्म दिखाई देगा। 
  • इस आवेदन पत्र पर जो भी जानकारी पूछी गयी है जैसे- District, Block, Village, लिंग, किसान, कैटेगरी, जोत, कृषि उपकरण, योजना, आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर आदि के बारे में डिटेल्स भरें। 
  • फिर नियम एवं शर्त ( Term And Condition ) पर टिक करें। 
  • उसके बाद फिर अन्य विवरण के बारे में जैसे Bank सेलेक्शन, DD Date, DD Number भरें। जाति प्रमाण पत्र, खसरा को Upload करें। 
  • कैप्चर फिंगर (Captcher Finger) के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • इस तरह से किसान बायोमेट्रिक प्रक्रिया के द्वारा रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूर्ण कर सकते है।       

 MP Balaram Yojana से संबंधित प्रश्न एवं उत्तर :-

प्रश्न-1 मध्य प्रदेश बलराम योजना क्या है? 

उत्तर- इस स्कीम के द्वारा कृषकों को उनके खेत के एक हिस्से में तालाब निर्माण कराने के लिए राज्य सरकार की तरफ से सब्सिडी प्रदान की जाएगी। तालाब में वर्षा के जल के एकत्र  किया जायेगा जिससे जरूरत पड़ने पर फसलों की सिंचाई के काम में प्रयोग किया जायेगा। 

प्रश्न-2 मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना के मुख्य बिंदु क्या है? 

उत्तर- इस  योजना के तहत तालाब बनवाने के लिए किसानों को 40% सब्सिडी प्रदान की जायेगी। जो की अधिकतम 80 हजार रूपये तक सब्सिडी होगी। 

प्रश्न-3 एमपी बलराम तालाब योजना का लाभ कौन प्राप्त कर सकते है?

उत्तर-इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश के निवासी ही प्राप्त कर सकते है। 

प्रश्न-4 मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना हेतु किस प्रकार आवेदन कर सकते है? 

उत्तर- इस योजना में आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते है। 

प्रश्न-5 MP बलराम तालाब योजना  किसानों को कितने प्रतिशत का अनुदान प्रदान किया जाएगा?

उत्तर- इस  योजना के तहत जनरल कैटेगरी के कृषकों को 40 फीसदी और अन्य कैटेगरी के किसानों को 75 फीसदी सब्सिडी प्रदान की जाएगी। 

प्रश्न -6 क्या इस  योजना का लाभ किसी विशेष वर्ग के किसानों को ही प्राप्त होगा?

उत्तर- जी नहीं, मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना के तहत मध्य प्रदेश के सभी किसानों को लाभान्वित किया जायेगा। 

दोस्तों हम आशा करते है हमारे द्वारा प्रदान की गयी मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना से जुड़ी जानकारी आपको पसंद आयी होगी। अगर हमारे द्वारा प्रदान की गयी जानकारी आपको अच्छी लगी तो इसको अपने दोस्तों को भी शेयर करें जिससे वो लोग भी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। 

 

 

 

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here