LOCA Song: हनी सिंह का नया गाना रिलीज, फैन्स को पसंद आ रहा ये पार्टी नंबर

0
honey singh loca

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से म्यूजिक इंडस्ट्री से गायब रहे हनी सिंह अब अपने फैन्स के लिए कुछ नया और धमाकेदार लेकर आएं है। काफी दिनों बाद हनी सिंह म्यूजिक बीट्स पर ठूमकते और रैप करते नजर आ रहे है। और उनका ये अंदाज फैन्स को काफी इंप्रेस कर रहा है।

honey singhहनी सिंह मखना सॉन्ग के बाद लोका (LOCA) नया गाना लेकर आएं है जिसे मंगलवार को रिलीज किया गया । म्यूजिक वीडियो को टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने में एक बार फिर से हनी सिंह अपने उसी जाने पहचाने अंदाज में नजर आ रहे हैं। कंप्लीट रैपर स्टाइल में यॉट पर लड़कियों से घिरे हनी सिंह काफी कूल लग रहे हैं। इससे पहले भी हनी सिंह हसीनाओं से घिरे यॉट पर नजर आए थे…गाने के बोल थे डोप-शोप। इसे भी फैन्स ने काफी पसंद किया था। बात करें लोका गाने की तो अपलोड किए जाने के कुछ ही घंटे में गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनके फैन्स को उनके गाने का काफी इंतजार था।

honey singh loca

गाने के लिरिक्स लिटिल गोलू और हनी सिंह ने मिलकर लिखे हैं और एक बार फिर से गाना वैसा ही है जैसा हनी सिंह से उम्मीद की जाती है। गाने के बोल में कुछ कमाल की बीट्स को जोड़ा गया है ताकि एक बढ़िया पार्टी नंबर तैयार किया जा सके। हनी सिंह ने खुद ही इस गाने को आवाज दी है और इस म्यूजिक वीडियो का प्रोडक्शन भी हनी सिंह ने ही किया है।
3 मिनट 39 सेकंड के इस वीडियो में हनी सिंह एक बार फिर से अपने बढ़े हुए वजन और लंबे बालों वाले लुक में दिखे हैं। कभी मस्कुलर बॉडी और क्लब म्यूजिक के लिए चर्चित रहे हनी सिंह ने पिछले कुछ सालों में काफी वजन पुट ऑन किया है और अब वह पिछले कुछ वक्त से अपने गानों में इसी तरह नजर आते हैं। बहरहाल हनी सिंह का ये गाना यूट्यूब पर ट्रेंड करना शुरू हो गया है।

honey singh आखिर क्या है LOCA का मतलब ?
गाने में लोका शब्द का इस्तेमाल कई बार किया गया है। “I’m going Loca” ये लाइन गाने में इतनी बार आती है कि आप कुछ देर में ये सोचने लग जाते हैं कि शायद लोका किसी जगह का नाम है। हालांकि हम आपको बता दें कि लोका का मतलब स्पैनिश में क्रेजी होता है। गाने पर पब्लिक का रिस्पॉन्स कमाल का है और लोगों ने कमेंट बॉक्स में हनी सिंह को सबका बाप कहा है। लोग इसे पार्टी सॉन्ग के लिए हिट बता रहे है। तो फिर आप भी सुनिए हनी सिंह का ये हॉट पार्टी नंबर।

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here