नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से म्यूजिक इंडस्ट्री से गायब रहे हनी सिंह अब अपने फैन्स के लिए कुछ नया और धमाकेदार लेकर आएं है। काफी दिनों बाद हनी सिंह म्यूजिक बीट्स पर ठूमकते और रैप करते नजर आ रहे है। और उनका ये अंदाज फैन्स को काफी इंप्रेस कर रहा है।

गाने के लिरिक्स लिटिल गोलू और हनी सिंह ने मिलकर लिखे हैं और एक बार फिर से गाना वैसा ही है जैसा हनी सिंह से उम्मीद की जाती है। गाने के बोल में कुछ कमाल की बीट्स को जोड़ा गया है ताकि एक बढ़िया पार्टी नंबर तैयार किया जा सके। हनी सिंह ने खुद ही इस गाने को आवाज दी है और इस म्यूजिक वीडियो का प्रोडक्शन भी हनी सिंह ने ही किया है।
3 मिनट 39 सेकंड के इस वीडियो में हनी सिंह एक बार फिर से अपने बढ़े हुए वजन और लंबे बालों वाले लुक में दिखे हैं। कभी मस्कुलर बॉडी और क्लब म्यूजिक के लिए चर्चित रहे हनी सिंह ने पिछले कुछ सालों में काफी वजन पुट ऑन किया है और अब वह पिछले कुछ वक्त से अपने गानों में इसी तरह नजर आते हैं। बहरहाल हनी सिंह का ये गाना यूट्यूब पर ट्रेंड करना शुरू हो गया है।

गाने में लोका शब्द का इस्तेमाल कई बार किया गया है। “I’m going Loca” ये लाइन गाने में इतनी बार आती है कि आप कुछ देर में ये सोचने लग जाते हैं कि शायद लोका किसी जगह का नाम है। हालांकि हम आपको बता दें कि लोका का मतलब स्पैनिश में क्रेजी होता है। गाने पर पब्लिक का रिस्पॉन्स कमाल का है और लोगों ने कमेंट बॉक्स में हनी सिंह को सबका बाप कहा है। लोग इसे पार्टी सॉन्ग के लिए हिट बता रहे है। तो फिर आप भी सुनिए हनी सिंह का ये हॉट पार्टी नंबर।

















