जानिए मिश्री का पानी  किन परेशानियों का है रामबाण इलाज?

0
जानिए मिश्री का पानी  किन परेशानियों का है रामबाण इलाज?

आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि मिश्री का पानी  कैसे और कौन सी बीमारियों के लिए रामबाण इलाज साबित होता है?, कैसे आप मिश्री का पानी  घर पर तैयार कर सकते हैं?

मिश्री  का पानी

  • मिश्री यानी रॉक शुगर (Rock Sugar) चीनी का दूसरा विकल्प माना जाता है।
  • दरअसल, शक्कर के जमे हुए कण को ही मिश्री कहते हैं।
  • यूं तो अक्सर आप खाना खाने के बाद मिश्री और सौंफ का सेवन करते होंगे, लेकिन इसके कई और स्वास्थ्य लाभ भी हैं।
  • गर्मी के दिनों भारतीय गांवों में लोग मिश्री के पानी का सेवन करते हैं।

 

ऐसे तैयार करें मिश्री का पानी

Step 1- मिश्री का पानी तैयार करने में आपको ज्यादा महनत नहीं लगेगी।

Step 2- इसे तैयार करने के लिए आपको रात में एक लोटे या मग में मिश्री और पानी भर के रख दें।

Step 3- उसके बाद इसे ऐसे ही छोड़ दें और सुबह उठकर उसमें पुदीना पीस कर मिला लें।

Step 4- फिर आप चाहें तो इसमें हल्का काला नमक भी मिला सकते हैं।

Step 5- अब इन सबको अच्छे से मिला लें और बर्फ डालकर पी लें।

 

मिश्री का पानी पीने से होते हैं ये अद्भुत लाभ

  1. गर्मियों में सुबह-सुबह मिश्री का पानी से पीने से शरीर में ठंडक पहुंचती है और व्यक्ति को लू नहीं लगती।

 

2. वहीं जो लोग मॉर्निंग वॉक या दौड़ने जाते हैं उनके लिए तो मिश्री का पानी प्री और पोस्ट दोनों वर्कऑउट ड्रिंक के रूप में हो सकता है क्योंकि इससे इंस्टेंट एनर्जी मिलती है।

 

3. गर्मी में बहुत से लोगों को नाक से खून आने की समस्या होती है। दरअसल ये पानी की कमी या नाक सूख जाने की वजह से भी होता है। ऐसे में सुबह उठकर मिश्री का पानी पीना एक रामबाण इलाज साबित हो सकता है।

 

4.सुबह-सुबह मिश्री का पानी पीने से गर्मी में होने वाली हाथ-पैरों की जलन दूर होती है। दरअसल जिन लोग के पैरों और हाथों में दर्द रहता है या अकड़ रहती है उनके लिए मिश्री का पानी बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल गर्मी के दिनों में अक्सर लोगों को शरीर में पानी की कमी हो जाती है। जिसके कारण उनके पैर में दर्द और जलन की समस्या रहती है। ऐसे में सुबह उठते ही मिश्री का पानी पीने से उन्हें इससे निजात मिल सकता है।

 

5. शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने से खून की कमी होती है, बिना कुछ किए थकान महसूस होती है। ऐसे लोगों को गर्मी में बहुत चक्कर भी आते हैं। इसके लिए मिश्री में इन सभी समस्याओं का समाधान छुपा है। ऐसे लोगों को सुबह उठकर नियमित तौर पर मिश्री के पानी का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर तो बढ़ता ही है साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहता है।

 

6. मुंह के छाले होने पर मिश्री को इलायची के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को रोज सुबह पानी में मिला कर पिएं। इस तरह ये मुंह के छाले को दूर करने में रामबाण इलाज साबित हो सकती है।

 

आपको हमारा यह पोस्ट कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here