जानें कब होगी जनगणना 2021 की शुरूआत, क्या हैं पूछे जाने वाले 31 सवाल

1
जानें कब होगी जनगणना 2021 की शुरूआत, क्या हैं पूछे जाने वाले 31 सवाल

 

जैसे कि आप सभी जानते हैं कि जनगणना 2021 की प्रक्रिया जल्दी ही शुरू होने जा रही है। जिसके चलते आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि जनगणना क्या है, इसकी प्रक्रिया कब से शुरू होगी, जनगणना करने वाले अधिकारियों द्वारा आपसे -कौन से सवाल पूछेंगे।

जनगणना (Census) क्या होती है?

  • जनगणना का शाब्दिक अर्थ है मनुष्यों की गणना।
  • किंतु आधुनिक अर्थ में जनगणना किसी क्षेत्र या देश के ग्राम, नगर या उपक्षेत्रों के निवासियों की संख्या तथा तत्संबंधी विभिन्न तथ्यों जैसे आयु, लिंग, शिक्षा, कार्यकलपा, निवास, आश्रितों तथा धर्म आदि की संख्या, के अतिरिक्त कृषि, उद्योग धंधों, पशु धन, खनिज एवं अन्य प्राकृतिक तथा जन-साधनों का समसामयिक वैज्ञानिक विवरण प्रस्तुत करती है।
  • कुल मिलाकर कहें तों किसी देश अथवा किसी भी क्षेत्र में लोगों के बारे में विधिवत रूप से सूचना प्राप्त करना एवं उसे रेकार्ड करना जनगणना (census) कहलाती है।
  • यह एक निश्चित समान्तराल के बाद की जाती है और शासकीय आदेश के तहत की जाती है।

 

जनगणना 2021 जुड़े अहम पहलू क्या हैं?

  • जनगणना 2021 की प्रक्रिया 1 अप्रेल से शुरू होने जा रही है, जो कि 30 सितंबर तक जारी रहेगी।
  • जनगणना 2021 के दौरान आप लोगों से 31 तरह के सवाल पूछे जाएंगे।
  • आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक अप्रैल से शुरू होने जा रहे जनगणना के पहले चरण के दौरान अधिकारी घर के मुखिया के मोबाइल नंबर, शौचालय, टीवी, इंटरनेट, निजी वाहनों, पेयजल के स्रोतों सहित कई अन्य जानकारियां मांगेंगे।
  • रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त ने एक अधिसूचना में कहा कि जनगणना अधिकारियों को 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक निर्धारित ‘हाउसलिस्टिंग एंड हाउजिंग सेंसस’ के दौरान हर घर से जानकारी एकत्र करने के लिए 31 प्रश्न पूछने का निर्देश दिया गया है।

 

जनगणना 2021 के दौरान पूछे जाने वाले 31 सवाल इस प्रकार हैं-

  1. बिल्डिंग नंबर (म्यूनिसिपल या स्थानीय अथॉरिटी नंबर)
  2. मकान की छत, दीवार और सीलिंग में मुख्य रूप से इस्तेमाल हुआ मैटीरियल
  3. मकान का इस्तेमाल किस उद्देश्य से हो रहा है
  4. सेंसस हाउस नंबर
  5. मकान की स्थिति

6.मकान का नंबर

7. घर के मुखिया का नाम

8. मुखिया का लिंग

9. घर में रहने वाले लोगों की संख्या

10. क्या घर के मुखिया अनुसूचित जाति/जनजाति या अन्य समुदाय से ताल्लुक रखते हैं

11. मकान का ओनरशिप स्टेटस

12. मकान में मौजूद कमरे

घर में कितने शादीशुदा जोड़े रहते हैं

14. पीने के पानी का मुख्य स्रोत

15. शौचालय है या नहीं

16. किस प्रकार के शौचालय हैं

17. घर में पानी के स्रोत की उपलब्धता

18. ड्रेनेज सिस्टम

19. वॉशरूम है या नहीं

20.बिजली का मुख्य स्रोत

21. रसोई घर है या नहीं, इसमें एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन है या नहीं

22. रसोई के लिए इस्तेमाल होने वाला ईंधन

23. रेडियो/ट्रांजिस्टर

24. टेलीविजन

25. इंटरनेट की सुविधा है या नहीं

26. लैपटॉप/कंप्यूटर है या नहीं

27.टेलिफोन/मोबाइल फोन/स्मार्टफोन

28. साइकिल/स्कूटर/मोटरसाइकल/मोपेड

29. कार/जीप/वैन

30. घर में किस अनाज का मुख्य रूप से उपभोग होता है

31. मोबाइल नंबर (जनगणना संबंधित संपर्क करने के लिए)

 

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया होगा, हमें कमेंट करके जरूर बताएं। यदि आपके Cesus 2021 से जुड़े किसी प्रकार के कोई सवाल पूछना चाहते हैं, तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं। और हां आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें, ताकि वह भी जनगणना 2021 से जुड़ी सारी अपडेट पा सकें।

YOU MAY ASLO READ

Online देखें Voter List में अपना नाम और वोटर कार्ड आवेदन स्थिति

लाइनों में लगे बिना Aadhaar Card बनाने या अपडेट  कराने के लिए Online Book करें Appointment

Comments

comments

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here