Things to do near Delhi NCR

fun places in delhi for youngsters

दिल्ली अपने आप में ही बहुत सी विशेष जगहों के लिए प्रचलित है और के पास बहुत ही ऐसी चीज़ें हैं जो दिल को छू जाने वाली हैं। ऐसी ही हम कुछ नीचे लिखी दिल्ली के पास आने वाली और देखने वाली चीज़ों की चर्चा करेंगे।

1. ताज महल

आगरा सिर्फ दिल्ली से 213 km की दूरी पर है। ताज महल दुनिया के 7 वंडर्स में से एक है। यह जगह देखने के लिए बहुत ही अच्छी है। इसके दर्शन के लिए लोग भारत के अलग अलग भागों से तथा भारत के बाहर से भी आते हैं। ताज महल दुनिया की 50 पयर्टक जगहों में से एक है। इतिहास, वास्तुकला, प्यार सभी मिलकर आगरा का जादू बनाते हैं जो की भारतीय पयर्टन की जीवन रेखा है। स्मारक की बजाए, आगरा में खाने के लिए बहुत ही स्वादिष्ट चीज़ें हैं। जैसे कीआगरा का पेठा, चाट और लस्सी।

2. नॉएडा

दिल्ली से सिर्फ 27 km की दूरी पर नॉएडा है जहाँ सबके लिए कुछ कुछ है जैसे कीपार्क, ख़रीदारी के लिए मॉल, मनोरंजक पार्क्स, स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, आदि। नॉएडा बहुत ही तेज़ी से तरक्की की ओर बढ़ रहा है। नॉएडा में दखने वाली कुछ चीज़ें हैबोटैनिकल गार्डन, स्तूप 18 आर्ट गैलरी, क्वांटम, वंडर्स ऑफ़ वंडर वाटर पार्क, फ्लूइड, ग्रेट इंडियन प्लेस मॉल और आटा मार्किट।

3. कुरुक्षेत्र

दिल्ली से सिर्फ 187 km की दूरी पर है कुरुक्षेत्र। भगवान बुध और कुछ सिखों के गुरु यहाँ आया जाया करते थे और कुछ समय व्यतीत करते थे। कुरुक्षेत्र धार्मिक जगहों और कुंड के लिए जाना जाता है। कुरुक्षेत्र में देखने वाली ख़ास चीज़ेंकृष्णा म्यूजियम, सन्निहित सरोवर, भद्रकाली मंदिर और स्थानेश्वर महादेव मंदिर।

4. नीमराना

नीमराना राजस्थान के अलवर में स्तिथ है और यह दिल्ली से 139 km की दूरी पर है। यह सबसे विशेष नीमराना फोर्ट पैलेस के लिए जाना जाता है। इस फोर्ट की मरम्मत की गई ताकि लोग इसके इतिहास और आधुनिकता को जान पहचान सकें। अगर आपको दिल्ली के पास कुछ जादुई दिन मनाने हो तो नीमराना सबसे उचित जगह है जहाँ आप विरासत और रंगों का आनंद ले सकते हैं। नीमराना दिल्ली के रहने वाले लोगों में भी बहुत मशहूर है और यहाँ पर लोग zip-lining तथा तैराकी का आनंद भी उठा सकते हैं।

5. राजाजी नेशनल पार्क

यह दिल्ली से सिर्फ 175 km की दूरी पर है उत्तराखंड में। यह पार्क वनस्पति और पशुवर्ग से भरपूर है और यह उन लोगों के लिए जो प्रकृति को देखने के लिए बहुत ही उत्साहित हों। यह चीतों और हाथियों के लिए विशेष है और राजाजी नेशनल पार्क को Tiger Reserve का पद भी मिला है।

6. गुड़गांव

गुड़गांव दिल्ली से सिर्फ 50 km की दूरी पर है। इसे The City of Millennials भी कहा जाता है। यहाँ पर देखने वाली कुछ खास चीज़ें हैंकिंगडम ऑफ़ ड्रीम्स, दमदमा लेक, मानेसर, अम्बिएंस मॉल, साइबर हब, और सोहना।

यह कुछ दिल्ली के पास जगहें हैं जहाँ आप इनकी सुंदरता का खूब मनोरंजन कर सकते हैं।

आप को ये लेख कैसा लगा…कमेंट बॉक्स में अपना बहुमूल्य सुझाव अवस्य दें….

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here