जानिए कब और कैसे मनाया जाता है मदर्स डे?

0
mothers day

नई दिल्ली।दुनियाभर में सबसे पवित्र रिश्ता मां और बच्चे का माना गया है। वैसे तो मां को याद करने का कोई दिन नहीं होता लेकिन, एक खास दिन दुनियाभर की माताओं के याद में रखा गया है। ताकि उन्हें इस दिन विशेष रूप से याद किया जा सके और उनके हिस्से की खुशी से रु-ब-रु कराया जा सके।

mothers day
10 मई यानि की संडे को मदर्स डे आ रहा है। इस मौके पर बच्चे अपनी मां के साथ खास पल बिताएंगे। कोई उन्हें गिफ्ट दे रहा होगा तो कोई उनकी पसंदीदा चीजों को संजो रहा होगा ताकि उनको ढ़ेर सारी खुशियां मिनटों में दी जा सकें। इस खास दिन को मनाने के लिए बच्चे अलग-अलग तरीके अपनाएंगे।

mothers day
आइए सबसे पहले जान लेते हैं आखिर मदर्स डे की शुरुआत कब और कहां से हुई
1912 में मदर्स डे की शुरूआत अमेरिका से हुई। एना जार्विस नाम की अमेरिकी कार्यकर्ता अपनी मां से बेहद प्यार करती थीं। उन्होंने कभी शादी नहीं की। मां की मौत होने के बाद प्यार जताने के लिए उन्होंने इस दिन की शुरुआत की। जिसे बाद में 10 मई को पूरी दुनिया में मनाया जाने लगा। भारत समेत कई देशों में मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है।

mothers day
जानिए क्या है इस बार का थीम
वर्ष 2019 में मातृ दिवस का थीम था अच्छे के लिए संतुलन (बैलंस फॉर बेटर)। वहीं, इस बार का थीम कुछ खास है। इस बार इन्हें विशेष सम्मान देने को लेकर थीम बनाया गया है। जो परिवार के साथ-साथ देश को भी कोरोना महामारी से बचाने के लिए सेवा दे रहीं है।

mothers day
जानिए कैसे मनाएं यह विशेष दिवस
इस वर्ष इन्हें विशेष रूप से सम्मानित करने का दिन है। महिलाएं करुणा का प्रतिक मानी जाती हैं इनका कोई मोल नहीं हो सकता यह हमारे घरों में मां, वाइफ, बहन, मित्र, मौसी, नानी, दादी व अन्य रूपों में तो सदैव सेवा करती ही हैं। इसके अलावा कोरोना के इस महासंकट से बचाने में भी तत्पर हैं। नर्स, डॉक्टर, पुलिसकर्मी, सैन्यकर्मी, सफाईकर्मी व आदि रूपों में देश की सेवा कर रही हैं। जो अपने करुणा भरे आंचल में परिवार के साथ देश को भी लेकर चले वही मां का स्वरूप है। ऐसे में कोरोना और लॉकडाउन के बीच हमें मदर्स डे पर माताओं को स्पेशल महसूस करवाने की कोशिश करनी चाहिए। तो फिर लॉकडॉउन में आप अपनी मां को घर पर ही स्पेशल फील करवाएं और उनके पसंद की चीजों से उनका खास दिन सेलिब्रेट करें।

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here