नई दिल्ली। लगातार कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए लोकसभा की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने इसकी घोषणा की। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए ये कदम उठाना बेहद जरुरी था। हालांकि, संसद का बजट सत्र 3 अप्रैल तक चलना था, लेकिन समय से पहले कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया। यह फैसला जनता के हित के लिए लिया गया है ताकि इस वायरस को और आगे फैलने से रोका जा सके।
आपको बता दें कि कोरोना कमांडोज के लिए लोकसभा में सांसदों ने ताली बजाई।लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि कल हमने जो देखा वो भारत की आत्मा थी। डॉक्टरों, सफाईकर्मियों, पुलिस, मीडिया ने जिस तरह से सेवाएं की उन सबका हम अभिवादन करते हैं। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रति ने ताली बजाकर अभिवादन जताया। स्पीकर ने कहा कि कई राज्यों के सीएम ने ताली बजाई। इस मौके पर विपक्ष साथ आया।



















