आप जानते हैं दुनिया के वो देश कौन से है, जहां पर रात नहीं होती है?

0
आप जानते हैं दुनिया के वो देश कौन से है, जहां पर रात नहीं होती है?

 

जैसा कि आप सभी को मालूम है कि दुनिया में बहुत सी असाधारण और अजीबोगरीब जगहें हैं, जिन पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल होता है। जब आप उनकी सच्चाई से वाकिफ होते हैं, तो आपको काफी ज्यादा हैरानी होती है। दोस्तों आज इस पोस्ट के जरिए हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहें हैं। आप कई बार यह कल्पना तो जरूर करते होंगे कि काश कभी रात न होती, तो अच्छा होता या फिर काश यह दिन कभी खत्म ही नहीं होता।

ऐसे लोगों की यह इच्छा पूरी हो सकती है। आपको बता दें कि दुनिया भर में ऐसे भी देश मौजूद हैं, जहां पर सूरज डूबता नहीं है।

तो चलिए अब आपको बताते हैं कि वो देश कौन से देश हैं, जहां पर सूर्यअस्त नहीं होता है-

 

1.नॉर्वे (Norway) :

  • नॉर्वे उत्तरी ध्रुववृत्त में स्थित है, जिसे ‘लैंड ऑफ द मिडनाइट सन’ कहा जाता है।
  • यहां पर मई से लेकर जुलाई के अंत तक लगभग 76 दिनों तक सूर्य कभी अस्त नहीं होता।
  • स्वाल्बार्ड (नॉर्वे)  यूरोप का सबसे उत्तरी इलाका है, जहां पर  10 अप्रैल से 23 अगस्त तक लगातार सूरज चमकता रहता है।
  • अगर आप लंबे समय तक सूरज की रोशनी में रहना चाहते हैं, तो इस दौरान इस देश में घूमने की योजना बना सकते हैं।

 

 

2.कनाडा (Canada):

  • कनाडा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है, जिसके कई हिस्से साल भर बर्फ से ढके रहते हैं।

  • यहां पर उत्तर पश्चिमी क्षेत्रों में गर्मियों के दिनों में लगभग 50 दिनों तक सूरज चमकता रहता है।

 

3.स्वीडन (Sweden):

  • स्‍वीडन में मई की शुरुआत से अगस्त के अंत तक सूर्ज नहीं डूबता।
  • सूरज आधी रात को डूबता है, लेकिन सुबह 4.30 बजे फिर से उदय हो जाता है।

 

 

4.अलास्का (Alaska):

  • अलास्का देश अपने शानदार ग्लेशियरों और बर्फ से ढके पहाड़ों के लिए जाना जाता है।

  • यहां पर मई के अंत से जुलाई के अंत तक सूरज अस्त नहीं होता है।

  • अलास्का  में रात के करीब 12: 30 बजे सूर्य अस्त होता है और 51 मिनट के बाद फिर से सूर्योदय हो जाता।

 

 

5.फ़िनलैंड (Finland):

  • फ़िनलैंड में बहुत सी सुंदर झीलें और द्वीप हैं।
  •  ग्रीष्मकाल के दौरान यहां पर 73 दिनों तक सूर्यअस्त नहीं होता है।

 

उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया होगा, हमें कमेंट करके जरूर बताएं। इस तरह की और भी रोचक और ज्ञानात्मक जानकारीयां प्राप्त करके के लिए हमारी वेबसाइट janhitmejaari.com      पर विजिट करना न भूलें। और हां अपने दोस्तों के साथ इस पोस्ट को शेयर करें, ताकि वह भी रात न होने वाले देशों के बारे में जान सकें। इसके अलावा आप भी ऐसे किसी अजीबोगरीब जगह के बारे में जानते है, तो आप हमारे साथ कमेंट के जरिए शेयर कर सकते हैं।

YOU MAY ALSO READ

योगी आदित्यनाथ जी के 50 अनसुने रोचक तथ्य

Old Monk रम के 100 रोचक तथ्य

तेनजिंग ममी, कुलधरा के भयभय राज और सोन भंडार गुफा के सभी रहस्य जानें

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here