तांबे के बर्तन में पानी ​पीना है सेहतमंद, लेकिन इन चीजों का रखें ध्यान

0
copper

नई दिल्ली। हमने ऐसा कई बार सुना है कि तांबे के बर्तन में पानी पीना काफी सेहतमंद है और यह ना केवल आपको स्वस्थ्य रखता है बल्कि कई तरह के फायदें भी देता है जो आपके शरीर के लिए जरुरी है। तांबे के बर्तन में रखा पानी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। इस पानी के सेवन से शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। कई बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है।

copper
तांबे के लोटे, जग या गिलास में कम से कम आठ घंटे रखा हुआ पानी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। बता दें कि तांबे के बर्तन में रखा गया जल को पीने से पीलिया में फायदा होता है, क्योंकि यह बैक्टेरिया को आसानी से खत्म कर देता है। डायरिया और पीलिया जैसे रोगों के बैक्टीरियां भी मर जाते हैं। इसलिए ऐसा बार-बार कहा जाता है कि तांबे में रखे जल को पीजिए और सेहत को तंदुरुस्त रखिए।

copper
तांबे के बर्तन गिलास, जग आदि में पानी पीने से शरीर में होने वाली कई तरह की गंभीर बीमारियों से छुटकारा मिलता है। तांबा यानी कॉपर हमारे शरीर में तांबे की कमी को पूरा करता है और साथ ही हमारे शरीर में बीमारियों को पैदा करने वाले बैक्टीरिया को पूरी तरह से खत्म करता है।
ऐसा माना जाता है कि तांबे के बर्तन में खाना खाने और खाने को रखने से खाना पूरी तरह से शुद्ध रहता है और साथ ही कई बीमारियां जैसे पीलिया, डायरिया से लड़ने में पूरी ताकत देता है। आपको यह भी बता दें कि तांबा हमारे शरीर में होने वाले दर्द, सूजन जैसी समस्या से भी निजात दिलाता है और पेट से जुड़ी ​बीमारियों को जड़ से खत्म कर देता है।
तांबे के बर्तन में पानी पीना हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है, यह हमारे शरीर में रक्त कोशिकाओं और फेफड़ों को सुरक्षित रखता है और साथ ही यह हमारे तंत्रिका की कोशिकाओं को संचालित करने के लिए भी आवश्यक है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अगर हमारे शरीर मे ताम्बें की ​कमी होती है तो हमें मोटापे, हृदय रोग,मधुमेह, गठिया, एनीमिया,उच्च रक्तचाप भंगुर हड्डियों और फेफड़ों की हमारे शरीर में कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
साथ ही बता दें कि थायराइड ग्लैंड के लिए भी इसका सेवन बहुत अच्छा है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों में दर्द और गठिया की शिकायत होने पर भी लाभ देते हैं। त्वचा के लिए भी यह कम फायदेमंद नहीं है। सुबह तांबे के बर्तन का जल पीने से त्वचा चमकती है। पेट की समस्या जैसे गैस, एसिडिटी से भी छुटकारा मिलता है। वजन घटाने की योजना बना रहे लोगों के लिए यह काफी फायदेमंद है। गर्भावस्था में भी इस पानी को पीने की सलाह दी जाती है।

copper

हालांकि, दूसरी ओर अधिक मात्रा में तांबे के बर्तन का पानी पीना भी नुकसान कर सकता है। तांबा शरीर में कोलेजन बनाने में मदद करता है और आयरन को अवशोषित करता है। इससे ऊर्जा पैदा करने का काम आसानी से हो जाता है।
तांबे में पानी पीने के लाभ तो हैं, लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जो कि अगर इस तांबे के बर्तन में रखी जाएं तो आपको बहुत नुकसान पहुंचा सकती हैं। तो आईए जानते है कि वो कौन सी चीजें है जो तांबे के बर्तन में नहीं रखनी चाहिए।

नींबू : नींबू अपने खट्टे गुणों के लिए जाना जाता है और तांबे के बर्तन में खटास की कोई भी चीज नुकसानदायक होती है। इसलिए किसी भी रुप में सतर्क रहें कि नींबू तांबे के बर्तन के संपर्क में ना आए जिससे आपके सेहत को नुकसान ना पहुंचे।

छाछ : जिस तरह से दही तांबे के बर्तन में रखने से खाने-पीने लायक नहीं होता है, वैसे ही छाछ और तांबे के बर्तन का मेल गलत है। इसलिए ध्यान रखें कि इन चीजों के लिए हमेशा स्टील का बर्तन ही प्रयोग में लाएं तांबे का नहीं।

सिरका : तांबे के बर्तन के साथ सिरका रखने पर रासायनिक क्रिया होती है जो कि सेहत के लिए अच्छी नहीं है, क्योंकि सिरका एक तरह का अम्लीय पदार्थ है। ऐसी चीजों को कभी भी तांबे के बर्तन में नहीं रखना चाहिए।

अचार : तांबे के बर्तन में अचार रखने की भूल ना करें, क्योंकि अचार में मौजूद खटाई तांबे के साथ मिलकर सेहत बिगाड़ती है। अचार में भी सिरका होता है, जो कि तांबे के संपर्क में आने पर जहर बन जाता है।
तो फिर आप कुछ चीजों को ध्यान में रखते हुए तांबे के बर्तन का प्रयोग कर सकते है जिससे आपको और आपके शरीर को सिर्फ स्वास्थ्य लाभ मिले।

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here