नई दिल्ली।उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरी का सपना देख रहे 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका दिया है। यहां इंडिया पोस्ट ने बंपर सरकारी भर्ती निकाली है। पूरे देश में लॉकडाउन को देखते हुए इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया गया है। अब योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 7 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले इस पोस्ट के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 24 अप्रैल रखी गई थी।

India Post Recruitment 2020 की इस भर्ती के लिए विभाग ने न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की है। साथ ही आधिकारिक नोटिफिकेशन में आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के मुताबिक उम्र में छूट देने की बात कही गई है।

योग्यता
इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। इसके लिए स्थानीय भाषा का जानकारी भी जरूरी है। यह भर्ती उत्तर प्रदेश के लिए है और वहां हिंदी को स्थानीय भाषा माना गया है।

ब्रांच पोस्टमास्टर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 12,000 रुपये से 14,500 रुपये महीने का वेतन दिया जाएगा। वहीं असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक पद पर चयनित उम्मीदवारों को 10,000 से 12,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे। ग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती के लिए आवेदक आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। तो फिर जल्द से जल्द इस पद के लिए करें आवेदन।

















Government job
FGJK