ग्राम पंचायत (Gram Panchayat)और उसका बजट (Budget), यहां करें पता पंचायत ने कहां और कितना पैसा किया खर्च

0
ग्राम पंचायत (Gram Panchayat)और उसका बजट (Budget), यहां करें पता पंचायत ने कहां और कितना पैसा किया खर्च

आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कैसे आप यह पता लगा सकते हैं कि ग्राम पंचायत को कितना धन मिला और उसने किन-किन कार्यों में वह पैसा खर्च किया साथ ही यह भी जान सकते है कि आखिर पंचायत के अंतर्गत आने वाले कार्यों पर कितना धन व्यय हुआ है। इसके अलावा हम आपको बताएंगे कि पंचायत क्या होती है, उसका बजट क्या होता है? ग्राम पंचायत की जनसंख्या क्या है, ग्राम प्रधान की योग्यता क्या होती है,यूपी में ग्राम प्रधान फंड कितना है, यूपी ग्राम प्रधान का मोबाइल नंबर आप कहां से प्राप्त कर सकते हैं? हम इन सभी जानकारियों को आपके संग साझा करने जा रहे हैं।

क्या होती है पंचायत और उसका प्रधान

भारत में आज भी गांव या कस्बों में पंचायती राज प्रणाली है। इसके अंतर्गत गांव या छोटे कस्बों के स्तर पर ग्राम पंचायत या ग्राम सभाएं होती। इन सभाओं का प्रतिनिधित्व एक ही व्यक्ति करता है, जिसे संरपंच कहते हैं। ग्राम पंचायतों का निर्माण कई सारे प्रदाशिक चुनाव क्षेत्रों को मिलाकर किया जाता हैं। इन सभाओं/पंचायतों का प्रतिनिधित्व केवल ग्राम प्रधान ही करता है, जिसके कार्यकाल की अवधि पांच साल तक होती है।

ग्राम पंचायत की जनसंख्या

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किसी भी ग्राम पंचायत का निर्धारण किसी भी क्षेत्र की जनसंख्या पर निर्भर करता है। एक ग्राम पंचायत के अंतर्गत 1000 से 3000 तक की जनसंख्या पायी जाती है। इसके अलवा इसमें 9 से 15 तक ग्राम पंचायत सदस्य होते हैं, जिनका एक प्रतिनिधि या मुखिया होता है, जिसको सरपंच के नाम से जाना जाता है।

ग्राम प्रधान का वेतन

वैसे तो ग्राम प्रधान का वेतन काफी कम होता है। यह हर राज्य में अलग-अलग हो सकता है। जैसे कि यूपी में सरपंच को वेतन के रूप में 3500 रूपए दिए जाते हैं, वहीं हरियाणा में 3 हजार रूपए है। कुलमिलाकर कहें तो प्रधान को प्रति माह 2500 से 3500 रूपए के बीच वेतन प्राप्त होता है। इसके अलावा सरकार द्वारा उन्हें यात्रा या दूसरे खर्चों के लिए भत्ते के रूप में प्रति माह 15000 रूपए दिए जाते हैं।

ग्राम प्रधान की योग्यता

  • बहुत से राज्यों में न्यूनतम शैक्षिक योग्यता को लागू कर दिया गया है। संरपंच का चुनाव लड़ने के लिए व्यक्ति को आठवीं या दस्वीं पास होना चाहिए।
  • चुनाव लड़ने वाले व्यक्ति की आयु 21 साल से अधिक होनी चाहिए।
  • प्रधान का चुनाव लड़ने वाला व्यक्ति उसी गांव का मूल निवासी होना चाहिए।
  • कई राज्यों में तो यह नियम है कि ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने वाले व्यक्ति के घर शौचालय होना आवश्यक है।

ग्राम पंचायत का बजट

किसी पंचायत के लिए उसका बजट वित्तीय वर्ष का प्रोग्राम होता है, जिसके पास हुए बिना पंचायत का कोई भी खर्च नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा इस बजट में पंचायत से जुड़े सभी कार्यों का वर्णन किया जाता है।आपको बता दें कि यूपी में औसतन हर ग्राम पंचायत को सालभर में 20-40 लाख रुपए ग्राम विकास खर्च के लिए मिलते हैं।

 ऐसे जांचे ग्राम पंचायत को कितना मिला धन और उसने कितना किया खर्च-

गांव के सरपंच को कितना पैसा मिला है और उसके द्वारा कहां पर  धन व्यय किया गया है। इसके बारें में आप आसानी से जान सकते हैं।

  • इसके लिए आपको सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाइट http://planningonline.gov.in/HomeAction.do?method=getLoginForm पर जाना होगा।

  • उसके बाद PlanPlus V2.0 के होमपेज पर दिए गए citizen section वाले विकल्प के अभिभाग Panchayat Activity Plan Report पर क्लिक करना है।

  • उसके बाद Panchayat Activity Plan Report टैब में पूछी गयी सभी डिटेल भरनी है। जैसे कि-

  • Plan Year- इस विकल्प में आपको उस वर्ष का चयन करना है, जिससे संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं।
  • State- यहां पर उस राज्य का नाम चुनना है, जिसकी जानकारी आप लेना चाहते हैं।
  • Plan Unit Type- इसके बाद आपको Plan Unit का विकल्प आता है, इसमें आपको ग्राम पंचायत, ब्लॉक और जिला पंचायत का विकल्प दिया जाता है, जिसमें आप अपना विकल्प चुन सकते हैं।
  • District Panchayat- इसमें आपको अपने ग्राम का चुनाव करना है।

सारी विकल्प भरने के बाद आपको अंत में Get Report का ऑपशन दबाना है, जिसके बाद आपके सामने पंचायत की पूरी रिपोर्ट आ जाएगी। आपको पता लग जाएगा कि कहां और कितना पैसा पंचायत द्वारा खर्ज किया गया है। इसके अलावा आप यह भी जांच सकते हैं कि कहां-कहां पर कार्य करवाया गया है।

 यूपी में ग्राम प्रधान फंड

आपको बता दें कि यूपी में औसतन हर ग्राम पंचायत को सालभर में 20-40 लाख रुपए मिलते हैं। जिस पैसा का प्रयोग ग्राम प्रधान द्वारा गांव के विकास के लिए किया जाता है।

यूपी ग्राम प्रधान का मोबाइल नंबर

  • यूपी राज्य के भिन्न- भिन्न राज्यों के प्रधानों के फोन नंबर आपको पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश की अधिकारिक वेबसाइट http://panchayatiraj.up.nic.in/default पर मिल जाएंगे।
  • इस वेबसाइट पर क्लिक करते ही आपके सामने पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश का होम पेज खुलेगा, जिस पर पंचायत सम्पर्क सूत्र (Panchayat contact list) का विकल्प आएगा, जिस पर क्लिक करते ही आपके सामने ग्राम प्रधानों के फोन नंबर आ जाएंगे।

Note- आपको बता दें कि इसी प्रकार से आप किसी भी राज्य के प्रधानों के मोबाइल नंबर ले सकते हैं। इसके लिए बस आपको गूगल पर जाकर पंचायती राज लिखना है और उसके आगे राज्य का नाम (जहां के प्रधान का नंबर आपको चाहिए) लिखना है, जैसे कि पंचायती राज राजस्थान, पंचायती राज बिहार, पंचायती राज हरियाणा आदि। उस अधिकारीक वेबसाइट पर आपको सभी प्रधानों के फोन नंबर आसानी से प्राप्त हो जाएंगे।

You May Also Read this

एक क्लिक पर मिलेगी ग्रामीण योजनाओं की जानकारी – ग्राम संवाद एप – How to use meri sadak app easy?

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here