बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का निधन

0

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का 82 साल की उम्र में दिल्ली में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार थे। उनका दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके थे।

जगन्नाथ मिश्रा ने एक प्राध्यापक के रूप में अपना करियर शुरू किया था और बाद में बिहार विश्र्वविधालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर बने थे। उनकी राजनीति में काफी रूचि थी। उनके बड़े भाई ललित नारायण मिश्रा रेल मंत्री थे बता दें कि देवघर चारा घोटाला केस में लालू यादव को कोर्ट ने दोषी करार दिया औऱ जगन्नाथ मिश्रा को बरी कर दिया था।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने राज्य में तीन दिनों के शोक की घोषणा की है। मिश्रा को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। वही केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने ट्विटर के जरिए मिश्रा को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जगन्नाथ मिश्रा जी का निधन हो गया है । प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे।

पूर्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में एक उच्च स्तर पर शामिल होने के बाद उन्हें तीन बार बिहार का मुख्यमंत्री चुना गया था, कांग्रेस छोड़ने के बाद वो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए और बाद में जनता दल में शामिल हो गए थे। 30 सितंबर 2013 को रांची के एक विशेष कोर्ट ने उन्हें चारा घोटाले में 44 अन्य लोगों के साथ सजा सुनाई थी। उस वक्त उन्हें चार साल की कैद और 200,000 रुपये का जुर्माना लगाय गया था।

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here