दिल्ली सरकार ने कोरोना से लड़ाई के लिए लॉन्च की वेबसाइट,जानिए आप कैसे ले सकते है इससे मदद

0
delhi web

नई दिल्ली। सरकार लोगों को कोरोना से बचाने के लिए लॉकडाउन जैसा महत्वपूर्ण कदम उठा रही है और समय की मांग को देखते हुए इसे लगातार बढ़ाया भी जा रहा है। इन सारी चीजों के बीच सरकार लगातार आपकी मदद में जुटी है ताकि आपकी जरुरत का हर सामान आप तक आसानी से पहुंच सकें और आपको किसी चीज की दिक्कत ना आए। लेकिन लॉकडाउन में लोगों को सरकार से मिल रही सहायता और कॉविड – 19 से संबंधित सही जानकारी मिल नहीं पा रही हैं। और वे फेक न्यूज़ से परेशान हो गए हैं, उनके मन में यह सवाल उठ रहा है कि वे इसके लिए कहां जाकर सही जानकारी प्राप्त करें। तो इसके लिए दिल्ली सरकार ने  हाल ही में एक अधिकारिक पोर्टल की शुरुआत की हैं, जिसमें सरकार द्वारा दी जा रही राहत की जानकारी, विभिन्न राशन की दुकानों की जानकारी, कॉविड – 19 टेस्ट सुविधा एवं ई – पास से संबंधित जो भी जनकारी की आवश्यकता है वह सब कुछ इस पोर्टल पर उपलब्ध की जा रही है।

delhi web

जानिए इस पोर्टल के बारे में कि कैसे आप इससे मदद ले सकते है।
पोर्टल का नाम -दिल्ली फाइट कोरोना पोर्टल
पोर्टल delhifightscorona.in
लांच की तारीख 28 अप्रैल, 2020
लांच किया गया मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी द्वारा
लाभार्थी दिल्ली के नागरिक
पोर्टल की देखरेख दिल्ली सरकार द्वारा
व्हाट्सअप हेल्पलाइन नंबर 88-0000-77-22
जानिए दिल्ली फाइट कोरोना पोर्टल की विशेषताओं के बारे में (Delhi Fight Corona Portal Features)
पोर्टल लॉन्च का उद्देश्य :- दिल्ली सरकार इस पोर्टल को लॉन्च कर दिल्ली के नागरिकों तक कॉविड – 19 एवं उसके कारण देश में लगे लॉकडाउन के चलते जो विभिन्न पहलें सरकार द्वारा की जा रही हैं, उसकी सही – सही जानकारी पहुंचाना चाहती हैं। ताकि वे किसी भी गलतफहमी का शिकार न हो सकें।
दिल्ली फाइट कोरोना का सन्देश :– इस वेबसाइट के होम पेज में कोरोना योद्धाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें धन्यवाद करने वाला एक सन्देश भी दिया गया है।

delhi web
दिल्ली फाइट कोरोना पोर्टल में दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी (Delhi Fight Corona Portal Facilities)
कन्टेंमेंट जोन :– इस पोर्टल में पहुंचने के बाद जब कोई व्यक्ति कन्टेंमेंट ज़ोन पर क्लिक करता है तो इसमें दिल्ली के जितने भी कन्टेंमेंट यानि कॉविड – 19 के हॉट्सपॉट वाले इलाके है उसकी जानकारी दी गई हैं, जिसे सरकार द्वारा समय – समय पर अपडेट किया जाता है। इसके साथ ही आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने कॉविड – 19 के प्रसार को रोकने के लिए ‘ऑपरेशन शील्ड’ नामक एक पहल की शुरूआत की थी, इसकी भी जानकारी इसमें दी गई हैं।
टेस्टिंग सुविधा :– इस वेबसाइट के मैन्यु बार में अगला विकल्प आपको ‘टेस्टिंग सुविधा’ का दिखाई देगा। इस पर क्लिक करके आपको दिल्ली सरकार द्वारा कॉविड – 19 के परीक्षण केन्द्रों और निजी केन्द्रों की एक सूची बनाई गई थी उसकी जानकारी मिल जाएगी।
जरुरी सुविधाओं की गूगल मैपिंग :– इस वेबसाइट में गूगल मैपिंग की भी सुविधा दी गई है, जिसके माध्यम से आप दिल्ली की राशन दुकानों, अस्थाई राहत केन्द्रों, भोजन पहुंचाने वाले राहत केन्द्रों और साथ ही साथ कॉविड – 19 के परीक्षण केन्द्रों एवं निजी केंद्र की जानकारी देख सकते हैं। इसमें कम से कम 2000 राशन दुकानों जोकि निर्वाचन क्षेत्र एवं व्यक्तिगत राशन की दुकानें हैं एवं 62 राहत केंद्र की जानकारी भी दी गई है।

delhi web
ई – पास या ई – कूपन प्राप्त करने की सुविधा :- इस पोर्टल में यदि आपको ई – पास या ई – कूपन की आवश्यकता हैं तो आप उसके लिए भी आवेदन कर सकते हैं, और साथ ही स्थिति की भी जांच कर सकते हैं।
संक्रमण से जुड़े जरुरी अपडेट :- कॉविड – 19 का दिल्ली पर कितना असर हैं कितने लोग संक्रमित हैं, कितने की मृत्यु हो गई हैं, कितने लोगों की टेस्टिंग हुई। यह सब कुछ देख सकते हैं। इस पोर्टल में इससे संबंधित डेटा रोजाना अपडेट किया जाता है।
दिल्ली कोरोना हेल्पलाइन नंबर :- इस पोर्टल पर एक व्हाट्सअप का हेल्पलाइन नंबर 88-0000-77-22 भी दिया गया हैं। लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी फिर चाहे वह कॉविड – 19 से संबंधित हो या राशन की दुकानों से राशन खरीदने से संबंधित हो, सभी की जानकारी इसके माध्यम से उन तक पहुंचा दी जाएगी। इस वेबसाइट में हेल्पलाइन के साथ ही एक वीडियो सन्देश भी ऐड किया गया हैं, जिससे कि आपको और आसानी से जानकारी प्राप्त हो सके।

मिलेंगे सामान्य सवालों के जवाब

इस अधिकारिक वेब पोर्टल पर एफएक्यू करके एक ब्लॉक भी दिया गया हैं। जिससे आपको इससे संबंधित जिन भी सवालों के जवाब की आवश्यकता हैं वह सब कुछ आपको मिल जायेंगे।
जानिए दिल्ली फाइट कोरोना पोर्टल के माध्यम से ई – पास के लिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया (How to Apply for Delhi E Pass Through Delhi Fight Corona Portal)
यदि आप दिल्ली के निवासी हैं और आपको ई – पास की आवश्यकता हैं, तो आप दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई दिल्ली फाइट कोरोना वेबसाइट से भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं इसकी जानकारी निम्न बिन्दुओं के आधार पर दी गई है।

delhi web
ई – पास या ई – कूपन के लिए आवेदन करने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर इस वेबसाइट के होम पेज में पहुंचिए।
यहां आपको ऊपर ही ‘ई पास’ करके एक विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करिये। जिससे आपकी स्क्रीन पर एक पेज ओपन हो जायेगा।
इस पेज में आपको पूछी जाने वाली कुछ जानकारी देनी होगी साथ में स्कैन किया हुआ अपना पहचान प्रमाण पत्र, एवं जिस चीज के लिए आपको ई पास चाहिए उसका प्रमाण आदि अपलोड करना होगा।
सभी जानकारी भर देने के बाद अंत में आपको ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक कर फिर अपने मोबाइल नंबर को ओटीपी से सत्यापित करना होगा।
इसके बाद आपके आवेदन की प्रक्रिया ख़त्म हो जाएगी। फिर आवेदक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से ई पास या ई कूपन की लिंक भेजी जाएगी।
अंत में आप उस लिंक पर क्लिक करके अपना ई पास या कूपन डाउनलोड कर प्रिंट निकलवा सकते हैं। इस कूपन का उपयोग करके आप राशन की दूकान पर जाकर राशन भी प्राप्त कर सकते हैं।
इस तरह से दिल्ली सरकार ने अपने राज्य के नागरिकों को गलतफहमी से बचाने के लिए इस पोर्टल को लॉन्च किया हैं, ताकि लोगों को सही जानकारी के लिए यहां वहां न जाने पड़े और वे इसी के माध्यम से जो भी जानकारी की आवश्यकता हैं प्राप्त सकें।
तो फिर आपकी जो भी जरुरत है आप इस वेबसाइट पर विजिट कर प्राप्त कर सकते है।

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here