यहां जानिए भारत के 5 सबसे बड़े Shopping Mall के बारे में खास बातें ( India’ s Top 5 Shopping Malls)

0
यहां जानिए भारत के 5 सबसे बड़े Shopping Mall के बारे में खास बातें ( India' s Top 5 Shopping Malls)

 

आज हम आपको बताएंगे कि भारत के टॉप 5 शॉपिंग मॉल में कौन-कौन से Mall शामिल हैं।

पहलालुलु इंटरनेशनल शॉपिंग मॉल, कोच्चि (Lulu International Shopping Mall)

  • लुलु इंटरनेशनल शॉपिंग मॉल ग्रॉस लाइसेबल एरिया के लिहाज से भारत का सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल है।
  • यह मॉल 2,500,000 वर्ग फुट क्षेत्रफल में बना हुआ है।
  • इस मॉल का पता है- Lulu International Shopping Mall Pvt. Ltd., 34/1000, NH 47, Edapally, Kochi – 682024, Kerala
  • यह भारत के केरल राज्य में कोच्चि शहर के केंद्र में स्थित है।
  • इसे दुबई, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के एक व्यवसायी अनिवासी भारतीय श्री एम ए यूसुफ अली द्वारा विकसित किया गया था।
  • यह शॉपिंग मॉल 10 मार्च साल 2013 में खोला गया था।
  • इस मॉल में कुल पांच फ्लोर हैं।
  • इस मॉल में मल्टीप्लेक्स की 9 स्क्रीन हैं।
  • यहां पर आपके मनोरंजन के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जैसे कि पार्टी हॉल, इंडोर क्लाइंबिंग, सवारी, मनोरंजन, 5 डी सिनेमा, आर्केड गेम्स आदि।
  • इस मॉल में रेस्तरां तीन हैं। यहां पर एक बार में 4500 लोग भोजन कर सकते हैं।

 

दूसरा- 2. वर्ल्ड ट्रेड पार्क, जयपुर (World Trade Park)

  • राजस्थान की राजधानी जयपुर में खरीदारी करने के लिए एक बहुत ही सुंदर मॉल बना हुआ है, जिसका नाम है वर्ल्ड ट्रेड पार्क।
  • यह खूबसूरत शॉपिंग मॉल मालवीय नगर में स्थित है।
  • यह मॉल 2,400,000 वर्ग फुट क्षेत्रफल में बन हुआ है।
  • इसका पता है- जेएलएन मार्ग, मालवीय नगर, जयपुर
  • इस मॉल में अच्छी संख्या में लोकप्रिय रिटेल स्टोर स्थित हैं, जैसे कि प्रोमॉड, जुनारो, रोसो, वेरो मोडा, गीतांजलि ज्वेल्स, नक्षत्र, टैग ह्यूअर, राडो स्विटजरलैंड आदि। बता दें कि इस मॉल में 500 से ज्यादा सेवाएं और स्टोर उपलब्ध हैं।
  • यह मॉल 11 मंजिला मॉल है, जिसका उद्घाटन साल 2012 में किया गया था।
  • इस मॉल में 1100 कारें पार्क की जा सकती हैं।

 

तीसराडीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया (DLF Mall of India)

  • भारत का डीएलएफ मॉल 2,000,000 वर्ग फुट के क्षेत्रफल में बना हुआ भारत का तीसरा सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल है।
  • यह शॉपिंग मॉल नोएडा के सेक्टर 18 में स्थित है।
  • आप इस शॉपिंग मॉल से कई चीजें खरीद सकते हैं, जिनमें महिलाओं के कपड़े, पुरुषों के कपड़े, बच्चों के कपड़े, लक्जरी घड़ियाँ, स्मार्टफोन, कैमरा, किताबें, होम फर्निशिंग उत्पाद आदि।
  • इस मॉल में लगभग 333 से अधिक स्टोर और सेवाएँ मौजूद हैं।
  • इस मॉल के कुल सात प्लोर हैं साथ ही इसका उद्घाटन वर्ष 2016 में हुआ था।

 

चौथाफीनिक्स मार्केट सिटी, बैंगलोर (Phoenix Market City)

  • यह बैंगलोर में सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल है, जो कि 1,400,000 वर्ग फुट के क्षेत्रफल में बना हुआ है। यह खूबसूरत शॉपिंग मॉल वाइटफील्ड मेन रोड, बेंगलुरु में स्थित है।
  • पीवीआर सिनेमा मल्टीप्लेक्स की 9 स्क्रीन हैं।
  • यहां पर फूड कोर्ट हैं और  270 से ज्यादा रिटेल स्टोर्स मौजूद हैं।
  • इस मॉल की कुल 4 मंजिल है साथ ही इसका उद्घाटन अक्टूबर में साल 2011 में हुआ था।
  • यहां पर 1700 कार पार्क करने का पार्किंग ऐरिया बनाया गया है।
  • इस मॉल का पता है- व्हाइटफील्ड मेन रोड, सिंगय्यानापालय, महादेवपुरा।

 

पांचवाएलांते मॉल, चंडीगढ़ (Elante Mall)

  • एलांते मॉल चंडीगढ़ का सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल है, जो कि भारत के Top 5 मॉलों में से पांचवें नंबर पर आता है।
  • इस मॉल के क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 1,150,000 वर्ग फुट क्षेत्र में बना हुआ है।
  • आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह उत्तरी भारत का दूसरा सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल है।
  • इस मॉल का उद्घाटन अक्टूबर में अप्रैल साल 2013 में हुआ था।
  • इस मॉल की कुल 4 मंजिल हैं।
  • इसका पता है- 178, Industrial Area, Phase 1
  • यहां से आप बहुत से लोकप्रिय उत्पाद खरीद सकते हैं जैसे कि- इलेक्ट्रॉनिक्स और मल्टीमीडिया, जूते, बैग, सामान, चश्मा, घर के बर्तन, खिलौने, किताबें, उपहार, हाइपरमार्केट, डिपार्टमेंट स्टोर, घड़ियाँ आदि।

 

आपको हमारा यह पोस्ट कैसा लगा, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here