मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा स्कीम 2022 ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया / Chief Minister Saksham Suraksha Scheme

0
chief-minister-saksham-suraksha-scheme
chief-minister-saksham-suraksha-scheme

मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना आवेदन फॉर्म 2022 । Chhattisgarh Mukhyamantri Saksham Yojana Online Application Form लाभ और पात्रता। सक्षम सुरक्षा योजना आवेदन प्रक्रिया। स्त्रियों में आत्मविश्वास लाने के लिए उनको सामाजिक  सुरक्षा देने के लिए छत्तीसगढ़ गवर्नमेंट समय-समय पर बहुत सी योजनाओं को प्रदेश की जनता के लिए आरंभ करती रहती है। सरकार इन योजनाओ के द्वारा स्त्रियों को आर्थिक सहायता, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा एवं स्वरोजगार शुरू हेतु लोन प्रदान करने का कार्य किया जाता है। आज हम अपने इस आर्टिकल में आप सबको छत्तीसगढ़ गवर्नमेंट द्वारा आरम्भ की गयी एक ऐसी ही स्कीम के बारे में बताने जा रहे है। जो सक्षम सुरक्षा योजना के नाम से जानी जाती है। यदि आप छत्तीसगढ़ राज्य की रहने वाली है और मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना का फायदा प्राप्त करना चाहते है तो आप से अनुरोध है की हमरे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें। 

मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना 2022 / Mukhyamantri Saksham Suraksha Yojana 2022-

छत्तीसगढ़ महिला कोष द्वारा 2009-10 में प्रदेश की स्त्रियों को स्वयं का लघु उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु Mukhyamantri Saksham Suraksha Yojana 2022 को शुरु किया गया था। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश की 35 से 45 वर्ष की आयु वाली विधवा स्त्रियों ( अविवाहित, HIV, ट्रांसजेंडर, यौन पीड़ित ) को स्वयं का उद्योग शुरू करने के लिए लोन मुहैया कराया जाता है। इस योजना के तहत 100000 रूपये तक का लोन 5 प्रतिशत की दर से 5 साल की अवधि के लिए प्रदान किया जाता है। योजना के प्रारम्भ में ऋण की ब्याज दर 6.5 प्रतिशत थी। वर्ष 2017 में इस दर को कम करके 5 प्रतिशत कर दिया गया। इस स्कीम को सुचारु रूप से संचालित करने की जिम्मेदारी महिला एवं बाल विकास विभाग को सौपी गयी है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वार इस योजना का संचालन बखूबी किया जाता है। Saksham Scheme के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिला लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया जाता है। प्रदेश में मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना महिलाओं के लिए संजीवनी के रूप से कार्य कर रही है। Saksham Suraksha Yojana के द्वारा अब तक लगभग हजारों महिला लाभार्थियों को अपना स्वयं का उद्योग शुरू करके समाज में अपनी एक अलग बना लिया है। 

Mukhyamantri Saksham Suraksha Yojana 2022 के अंतर्गत लाभार्थी महिलाएं एवं लोन की राशि-

जैसा कि आप सभी को ज्ञात है कि स्त्रियों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु Saksham Yojana के अंतर्गत एक लाख रूपये तक का लोन उपलब्ध कराया जाता है। जिससे इस लोन की राशि का सदुपयोग करके प्रदेश की महिलाएं अपना स्वयं का कोई लघु उद्योग शुरु कर सके। वर्ष 2022 में इस स्कीम के अंतर्गत प्रदेश की 1354 महिला लाभार्थियों को अपना स्वयं का लघु उद्योग शुरू करने के लिए 8 करोड़ 4 लाख रूपये का ऋण मुहैया कराया गया है। सक्षम सुरक्षा योजना छत्तीसगढ़ 2022 के द्वारा प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा। इस स्कीम से प्रेरित होकर प्रदेश की अन्य महिलायें आर्थिक रूप से स्वयं आत्मनिर्भर होने के मार्ग पर बढ़ेंगी। 

Mukhyamantri Saksham Suraksha Yojana का उद्देश्य-

इस स्कीम को लांच करने का मुख्य लक्ष्य छत्तीसगढ़ राज्य के गरीबी रेखा के नीचे जीवन व्यतीत करने वाली महिलाओं को स्वयं का व्यवसाय शुरु करवाकर आर्थिक तौर से सुदृढ़ बनाना है। क्यूंकि प्रदेश में निर्धन परिवारों से ताल्लुक रखने वाली कई सारी महिलाएं ऐसी है जो अपना स्वयं का व्यवसाय शुरु करने की क्षमता रखती है मगर उनके पास अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए पैसे नहीं है। परन्तु अब वह सभी महिलाएं Mukhyamntri Saksham Suraksha Yojana के माध्यम से कम ब्याज दर पर एक लाख रूपये का ऋण प्राप्त करके स्वयं का छोटा व्यवसाय शुरू कर सकती है। मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना के द्वारा प्रदेश में छोटे-छोटे नए लघु उद्योग शुरू होंगे। जिसकी वजह से प्रदेश में रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी राज्य के बेरोजगारी दर में कुछ कमी आयेगी। 

यह भी पढ़ें-जानें दिल्ली की योगशाला 2022: ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में / Delhi Ki Yogshala 2022 Online Registration Process

सक्षम सुरक्षा योजना के फायदे एवं विशेषताएं-

  • वर्ष 2009-10 से छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से सक्षम सुरक्षा योजना का कुशलता पूर्वक संचालन किया जा रहा है। 
  • इस स्कीम के अंतर्गत गरीबी रेखा के नीचे जीवन व्यतीत करने वाली स्त्रियाँ स्वयं का छोटा व्यवसाय शुरू करने के लिए 100000 रूपये तक का ऋण मुहैया कराया जा रहा है। 
  • यह ऋण 5 प्रतिशत साधारण ब्याज की दर से 5 वर्षों के लिए लाभार्थी महिला को प्रदान किया जाता है। 
  • लाभार्थी महिला के एप्लीकेशन की स्वीकृति का अधिकार जनपद स्तर पर निर्धारित किया जाता है। 
  • प्रदेश की निर्धन परिवारों से ताल्लुक रखने वाली विधवा, अविवाहित ट्रांसजेंडर एवं HIV संक्रमित, यौन पीड़ित तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को इस  स्कीम के अंतर्गत लाभ प्रदान किया  है। 
  • इस योजना का लाभ केवल 35 वर्ष से 45 वर्ष आयु वाली महिलाओं को ही प्रदान किया जायेगा। 
  • यह स्कीम प्रदेश की महिलाओं को ऋण मुहैया करवाकर महिलाओं में आत्मविश्वास जागृत करने का कार्य करती है। जिससे महिलाएं स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकें एवं भविष्य के लिए आत्मनिर्भर बन सकें। 
  • इस योजना के प्रारम्भ में ब्याज दर 6.5 प्रतिशत थी जिसे बाद में वर्ष 2017 में कम करके 5 प्रतिशत कर दिया गया। 

Chhattisgarh Mukhyamantri Saksham Suraksha Yojana के अंतर्गत पात्रता के मानदंड- 

  • लाभार्थी महिला का छत्तीसगढ़ का निवासी होना चाहिए। 
  • लाभार्थी महिला की उम्र 35 वर्ष से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। 
  • गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली महिला इस योजना का लाभ पाने की पात्र होगी। 
  • इस योजना के तहत विधवा, अविवाहित HIV संक्रमित, ट्रांसजेंडर, यौन पीड़ित, स्वयं सहायता समूह की सभी महिलाओं को लाभ प्रदान किया जायेगा। 

आवश्यक डॉक्यूमेंट-

  • लाभार्थी महिला के पास आधार कार्ड, बीपीएल कार्ड, विधवा महिला के लिए पति की मृत्यु का मृत्यु प्रमाण पत्र होना चाहिए। 
  • निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट डिटेल्स, पासपोर्ट आकार की फोटो। 

सक्षम सुरक्षा योजना के अंतर्गत आवेदन कैसे करें? 

प्रदेश की जो इच्छुक महिला लाभार्थी छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना के अंतर्गत निर्धारित पात्रता की शर्तों को पूरा करती है। वह हमारे द्वारा बताये गए प्रोसेस को फॉलो करके इस स्कीम के अंतर्गत आवेदन कर सकती है। 

  • सर्वप्रथम लाभार्थी महिला को अपने पास के आंगनबाड़ी केंद्र या सम्बंधित कार्यालय में जाकर संपर्क करना चाहिए। 
  • उसके बाद सम्बंधित कार्यालय से सक्षम सुरक्षा स्कीम का एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त करना चाहिए। 
  • फिर इसके बाद इस Application Form में आवेदक से सम्बंधित जो भी जानकारी मांगी गयी है उसको ध्यानपूर्वक भरें। 
  • फिर जो भी आवश्यक डॉक्यूमेंट है उसको एप्लीकेशन फॉर्म के साथ संलग्न कर दें। 
  • फिर इस एप्लीकेशन फॉर्म को सम्बंधित विभाग या आंगनबाड़ी केंद्र में जमा कर दें जहां से इस एप्लीकेशन फॉर्म को लिया था। 
  • सम्बंधित विभाग के अधिकारी द्वारा एप्लीकेशन फॉर्म की जाँच की जाएगी। 
  • अगर वेरिफिकेशन प्रोसेस में आपके एप्लीकेशन को Accept कर लिया जाता है तो लाभार्थी को लोन शीघ्र ही उपलब्ध करा दिया जायेगा। 
  • इस  तरह से Mukhyamantri Saksham Suraksha Yojana Chhattisgarh के अंतर्गत आवेदन कर सकते है। 

योजना से संबधित सवाल-

छत्तीसगढ़ सक्षम सुरक्षा योजना की शुरुआत कब और किसके द्वारा की गयी?

सक्षम सुरक्षा योजना की शुरुआत वर्ष 2009-10 में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा की गयी थी। 

मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना क्या है?

यह स्कीम राज्य की स्त्रियों के लिए शुरू की गई है। इस स्कीम के द्वारा स्त्रियों को अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए लोन मुहैया कराने की सुविधा प्रदान की जायेगी। यह स्कीम प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगी।

राज्य की महिलाओं को सक्षम सुरक्षा योजना से क्या लाभ प्राप्त होगा?

इस स्कीम के तहत पात्र महिला लाभार्थियों को अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करके आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में यह योजना सहायक सिद्ध होगी ।

हमारे द्वारा बतायी गई प्रक्रिया से आप सक्षम सुरक्षा योजना 2022 के लिए आसानी से आवेदन कर सकते है। हमारे द्वारा दी गयी जानकारी अगर आपको अच्छी लगे तो अपने दोस्तों को भी शेयर करें जिससे वे लोग भी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। इस योजना से संबंधित और भी जानकारी चाहते है तो नीचे दिए हुए कमेंट बॉक्स में कमेंट के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते है। केंद्र एवं राज्य सरकार की अन्य योजनाओं के बारे में जानने के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़ें रहे।

 

 

 

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here