घर बैठे करें बिहार आकस्मिक फसल योजना 2022 में ऑनलाइन आवेदन / Bihar Aaksmik Fasal Yojana 2022

0
Bihar Aaksmik Fasal Yojana 2022
Bihar Aaksmik Fasal Yojana 2022

हमारे देश के कृषक खेती करते समय कई प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं जैसे- अतिवृष्टि, अनावृष्टि, ओलावृष्टि, कीटों के लगने आदि प्राकृतिक आपदाओं की वजह से किसान की फसल बर्बाद हो जाती है। किसानो की इन समस्याओं के निराकरण के लिए सेंट्रल गवर्नमेंट एवं प्रदेश सराकरें समय-समय पर विविध प्रकार की स्कीम लांच करती रहती है। आज के अपने इस लेख में हम आपको अभी जल्दी ही में बिहार राज्य में कृषि विभाग द्वारा प्रदेश के किसानो की खुशहाली के लिए  शुरू की गयी एक नई योजना के बारे में बताने जा रहे है। बिहार सरकार की इस योजना का नाम  बिहार आकस्मिक फसल योजना 2022 है। आकस्मिक फसल योजना राज्य के उन जनपदों के लिए शुरू की गई है। जो पानी की कमी के कारण सूखे जैसे स्थिति का सामना करते है। इस स्कीम के अंतर्गत कृषकों को बीज के लिए सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी। प्रदेश सरकार ने इस स्कीम के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया को ह्री झंडी दे दी है। सूखाराहत घोषित जनपदों  कृषक इस योजना में Apply करना चाहते है जो इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है वह brbn.bihar.gov.in पर लॉगइन करके ऑनलाइन Apply कर सकते है बिहार आकस्मिक फसल योजना से सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े। 

यह भी पढ़ें-यूपी नवीन रोजगार छतरी योजना 2022 / UP Naveen Rozgar Chhatri Yojana 2022

बिहार आकस्मिक फसल योजना 2022-

बिहार गवर्नमेंट द्वारा अपने प्रदेश में सूखे की समस्या का सामना कर रहे किसानो को राहत प्रदान करने के लिए Bihar Aaksmik Fasal Yojana 2022 को शुरू करने का फैसला लिया गया है। इस स्कीम के अंतर्गत बिहार के सूखा राहत घोषित 11 जनपदों के कृषकों को बीज खरीदने पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी। मगर इन कृषको को अधिकतम 2 एकड़ और दो फसल तक ही बिहार आकस्मिक फसल योजना के तहत लाभ प्रदान किया जायेगा। एग्रीकल्चर विभाग द्वारा इस योजना के अंतर्गत मक्का, उड़द, अरहर, तोरिया, इनपुट, सरसों, भिंडी, मूली, जैसे फसलों को बीमा कवर प्रदान किया जायेगा। बिहार आकस्मिक फसल योजना 2022 के तहत फायदा प्राप्त करने के लिए कृषकों को उसी फसलों Apply करना होगा जो उनकी पंचायत ने उनके लिए आवंटित किया था। 

बिहार आकस्मिक फसल योजना 2022 के तहत किन-किन जनपदों को फायदा मिलेगा-

  • औरंगाबाद
  • मुंगेर 
  • गया 
  • शेखपुरा 
  • जहानाबाद 
  • नालंदा 
  • जमुई 
  • नवादा 
  • लखीसराय 
  • भागलपुर 
  • बांका 

बिहार आकस्मिक फसल योजना अंतर्गत कवर्ड फसल-

  • बिहार आकस्मिक फसल योजना के तहत राज्य सरकार ने निम्न फसलों को कवर्ड प्रदान किया है-
  • ज्वार
  • मक्का 
  • सरसों 
  • अरहर 
  • उड़द
  • तोरिया 
  • भिंडी 
  • मूली 

बिहार आकस्मिक फसल योजना 2022 का लक्ष्य-

राज्य सरकार का इस स्कीम को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य बिहार राज्य के सूखाग्रस्त जनपदों के कृषकों को खेती के लिए बीज खरीदने पर अनुदान प्रदान करना है। ताकि सूखे की स्थिति का सामना करने वाले किसानो को बीज पर अनुदान देकर खेती करने वाले किसान भाइयों को खेती करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। बिहार कृषि विभाग द्वारा आकस्मिक फसल योजना 2022 का फायदा प्रदेश के 11 जनपदों के किसान भाइयों को प्रदान किया जायेगा। यह स्कीम राज्य के किसानो को आर्थिक संकट से उबारने का कार्य करेंगी जिससे किसानो को किसी कठिनाई का सामना नही  करना पड़ेंगा। यह योजना बिहार राज्य के सूखाग्रस्त जनपदों के किसानो को बिहार आकस्मिक फसल योजना के द्वारा राहत पहुंचाई जायेगी। 

बिहार आकस्मिक फसल योजना 2022 के फायदे-

  • एग्रीकल्चर विभाग द्वारा बिहार आकस्मिक फसल योजना 2022 का फायदा प्रदेश के उन कृषकों को प्रदान किया जायेगा। जो सूखे की स्थिति का सामना कर रहे है। 
  • मौजूदा समय में प्रदेश के 11 जनपदों नालंदा, गया, नवादा, औरंगाबाद, जहानाबाद, मुंगेर, लखीसराय,शेखपुरा, जमुई, भागलपुर, बांका, सूखे की मार झेल रहे है इन जनपदों को इस बिहार आकस्मिक फसल योजना के तहत लाभ प्रदान किया जायेगा। 
  • कृषकों को अधिकतम 2 एकड़ एवं दो फसल के  लिए ही इस योजना के तहत लाभ प्रदान किया जायेगा। 
  • बिहार आकस्मिक फसल योजना 2022 के अंतर्गत कृषक उसी फसल के बीज पर सब्सिडी पाने के लिए Apply कर सकते है जो उनकी पंचायत द्वारा आवंटित किया गय है। 
  • कृषको को इन फसलों पर बिहार आकस्मिक फसल  योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा- मक्का, अरहर, तोरिया, सरसों, मटर, भिंडी, मूली आदि। 

बिहार आकस्मिक फसल योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं पात्रता की शर्तें-

  • कृषक पंजीकरण संख्या
  • आधार कार्ड 
  • मोबाइल नंबर।
  • लाभार्थी की पासपोर्ट आकार की फोटो।
  • लाभार्थी बिहार का स्थायी निवासी हो।
  • लाभार्थी किसान होना चाहिए।
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जमीन के दस्तावेज

बिहार आकस्मिक फसल योजना 2022 के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया-

  • सर्वप्रथम बिहार आकस्मिक फसल योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाये। 
  •  उसके बाद एक वेबसाइट का Home Page खुलेगा।  
  • Website के Home Page पर बीज आवेदन के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एक New Page खुलेगा। इस New Page पर बीज अनुदान के लिए आवेदन पत्र दिखाई देगा। 
  • इस आवेदन पत्र में अपनी रजिस्ट्रेशन संख्या लिखनी है। 
  • उसके बाद आपसे जो भी जानकारी के बारे में पूछा है उसको ध्यान पूर्वक भरें। 
  • इस  तरह से आपकी बिहार आकस्मिक फसल योजना 2022 का आवेदन पत्र भर सकेंगे। 

योजना से सम्बंधित सवाल-

प्रश्न- Bihar Aaksmik Fasal Yojana 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?

उत्तर- बिहार आकस्मिक फसल योजना के बारे में जानने के लिए इस लेख को शुरू से अंत तक पढ़ें इसमे आपको सारी जानकारी विस्तारपूर्वक बतायी गयी है।

प्रश्न- Bihar Akasmik Fasal Yojana Bihar के कितने जिलों के लिए है?

उत्तर- बिहार आकस्मिक फसल योजना राज्य के 11 जनपदों के लिए घोषित की गयी है।

प्रश्न-क्या इस योजना का लाभ दूसरे राज्य के नागरिक भी उठा सकते है? 

उत्तर- नही, इस योजना का लाभ मात्र बिहार के स्थायी निवासी ही उठा सकते है।

प्रश्न- बिहार आकस्मिक फसल योजना की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?

उत्तर- इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट brbn.bihar.gov.in है।

प्रश्न-बिहार आकस्मिक फसल योजना के अंतर्गत कितने एकड़ तक की फसलों को कवर किया जाएगा??

उत्तर- किसानों की प्राकृतिक आपदा से हुए फसलों के नुकसान इस योजना के तहत अधिकतम 2 एकड़ और 2 फसल तक ही कवर प्रदान किया जायेगा। 

हम आशा करते है इस लेख के माध्यम से आपको सारी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो गयी होगी। लेख अच्छा लगे तो अपने दोस्तों को भी शेयर करें जिससे वो लोग भी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में जानने के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़ें रहें।

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here