केले के पोषक तत्व, फायदे और नुकसान- Nutrients, Advantages and Disadvantages of Banana

0
केले के पोषक तत्व, फायदे और नुकसान- Nutrients, Advantages and Disadvantages of Banana

आज हम आपको बताएंगे कि कैसे केला का सेवन करके आप खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। केले में पाए जाने वाले पोष्क तत्व कौन से है, इससे जुड़े तथ्य क्या है, इसका सेवन करने से कौन से फायदे और नुकसान होते हैं, स्त्रियों के लिए केला का सेवन क्यों लाभकारी है, पुरूषों में इसके क्या फायदे होते हैं, इसका वैज्ञानिक नाम क्या है, हर दिन कितने केलों का सेवन फायदेमंद होता है, इसके सेवन से कितनी कैलोरी मिलती है? ये तमाम बाते आपको इस लेख के माध्यम से बताने जा रहे हैं।

केले में पाए जाने वाले पौषक तत्व (nutrition)

  • एक केले का सेवन करने से आपको 110 कैलोरी, 30 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 1 ग्राम प्रोटीन मिलता है। वास्तव में केला वसा, कोलेस्ट्रॉल से मुक्त होता है। केले से विभिन्न प्रकार के Vitamins और Minerals प्राप्त होते हैं। जैसे कि केले में विटामिन बी 6 की मात्रा 0.5 मिलीग्राम होती है।
  • केला विटामिन सी का प्रमुख स्रोत माना जाता है साथ ही इसमें पाया जाने वाला मैंगनीज (पौष्क तत्व) आपकी त्वचा के लिए काफी लाभकारी होता है।
  • इसके अलावा केले में पोटेशियम की मात्रा पायी जाती है, जो आपके दिल के स्वास्थ्य और रक्तचाप (Blood Pressure) के लिए काफी अच्छा होता है।

 केले के फायदे (benefits) और नुकसान (side effects)

फायदे (benefits)

1.फाइबर की अधिकता- केला घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार के फाइबर से युक्त होता है। घुलनशील फाइबर होने से यह आपके पाचन को धीमा करता है, जिससे आप अधिक समय तक भरा हुआ महसूस करते हैं। यही कारण है कि केले को अक्सर नाश्ते के भोजन में शामिल किया जाता है।

2.दिल-दिमाग के लिए है वरदान- कहा जाता है कि हाई फाइबर खाद्य पदार्थ दिल के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। एक अध्ययन से पता चला है कि  केले जैसे फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से हृदय रोग और कोरोनरी हृदय रोग दोनों का खतरा कम हो सकता है। 

3.पाचन तंत्र को बनाता है मजबूत- आयुर्वेद के अनुसार, केले का मीठा और खट्टा स्वाद होता है। ऐसा कहा जाता है कि मीठेपन से भारीपन का अहसास होता है, जबकि खट्टा स्वाद अग्नि (पाचन रस) को प्रोत्साहित करता है। यही कारण है इसमें पाए जाने वाले खट्टेपन से पाचन क्रिया बेहतर होती है।

4.पोषक तत्वों का है पिटारा- जब पोषण की बात आती है तो केला का नाम सबसे पहले आता है। क्योंकि इसमें पोटेशियम, कैल्शियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम, लोहा, फोलेट, नियासिन, राइबोफ्लेविन, और बी 6 जैसे आवश्यक विटामिन और खनिजों भरपूर मात्रा पाई जाती है। ये सभी आपको स्वस्थ रखने में काफी मददगार होते हैं।

5.एनीमिया (Anaemia) से लड़ने में करता है मदद- केले में iron की मात्रा अधिक पायी जाती है। यही वजह है कि  यह एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए अच्छा माना जाता है। एनीमिया एक ऐसी बिमारी है, जिसमें हीमोग्लोबिन और Red Blood Cells की मात्रा कम होने लगती है। जिस कारण थकान, सांस लेने में तकलीफ होती है। साथ रोगी का शरीर और चेहरा पीला पड़ने लगता है।

नुकसान (side effects)

  • केले का सेवन करने से वजन बढ़ने की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
  • इसके सेवन से Migraine जैसे गंभीर रोग की शिकायत हो सकती है।
  • केला खाने से आप कब्ज के शिकार हो सकते हैं।
  • केले का सेवन करने से गैस की बिमारी हो सकती है।
  • इसके अलावा केला का सेवन टाइप 2 डायबिटीज के रोगियों के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है।

महिलाओं के लिए केले के फायदे

केले में पाया जाने वाला पौष्क यानी विटामिन बी 6 गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत अच्छा होता है क्योंकि यह उनके गर्भ में पल रहे शिशु के संपूर्ण विकास में काफी मददगार सिद्ध होता है।

पुरुषों के लिए केले के फायदे

पुरूषों के लिए केले त्वरित (quick) ऊर्जा का बड़ा स्रोत माना जाता हैं साथ ही इसमें पोटेशियम की अधिकता होती है, जो नसों और दिल की धड़कन और खासकर रक्तचाप को कंट्रोल करने के लिए काफी मददगार सिद्ध होता है। केला पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जिससे स्ट्रोक  का खतरा काफी घट जाता है।

केले से जुड़े तथ्य (Facts)

  • केला फल विभिन्न केले के पौधों द्वारा उत्पादित किया जाता है हैं।
  • आम तौर पर जब केले पक जाते हैं तो वह लंबे हो जाते हैं और उनकी बाहरी छिलके का रंग पीला हो जाता है।
  • केले लाल सहित अन्य रंगों में भी पाया जा सकते हैं।
  • केले के पौधे पेड़ नहीं, बल्कि एक प्रकार की जड़ी-बूटी होते हैं।

 केले में होती है इतनी कैलोरी (calories)

आपको बता दें कि यदि आप 100 ग्राम केला का सेवन करते हैं, तो आप 89 कैलोरी प्राप्त करते है।

हर दिन केला का सेवन जरूर करें

प्रति दिन आप एक से तीन केले का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन करने से आप खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। इस फल को अपने संतुलित आहार के हिस्से जरूर बनाए। क्योंकि इसका सेवन करने से आपके शरीर को सभी पोषक तत्व मिल जाते हैं।

केला का वैज्ञानिक नाम (scientific name)

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केले का वैज्ञानिक नाम Musa है।

आज केले के फल के बेनिफिट्स जान कर आप इसे अपने आहार में जरुर शामिल करिए| यह बहुत अच्छा फल है जिसे खाने से आपके शरीर को सिर्फ फायदे ही मिलेंगे| सेव खाने के गुण फायदे एवम लाभ पढ़ कर आपकी इस फल के प्रति क्या प्रतिक्रिया है हमें जरुर बताएं|

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here