स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया का एसबीआई YONO एक एंड्राइड एप है| इस App की मदद से आप बैंक से जुड़े सारे online कार्य कर सकते है| इस एप के माध्यम से आप बैंक का सभी लेन-देन सरलता से कर सकते हैं| चाहे ट्रेन का टिकट बुक करना हो या फिर या फोन का रिचार्ज सब कुछ आसानी से इस एप्प के माध्यम से किया जा सकता है|
इस Yono App के द्वारा आप अपने एकाउंट का बहुत आसान तरीके से संचालन कर सकते है| इसके द्वारा भारतीय स्टेट बैंक में खाता खोलने से लेकर योनो व्यापार करने के सभी काम ऑनलाइन कर सकते है|
एसबीआई Yono क्या है? कैसे यह काम करता है| किस तरह से इसमें अपना एकाउंट बनाये? इसको चलाना कैसे है| आपके इन सभी सवालों का जवाब हम इस लेख में बतायेंगे|
क्या है YONO SBI APP:-
Yono एप्प देश की सबसे बड़ी बैंक भारतीय स्टेट बैंक द्वारा लांच किया गया App है| yono full form “You Only Need One” इस एप के द्वारा आप वित्तीय लेन-देन से लेकर ऑनलाइन खरीदारी, टैक्सी बुकिंग, फोन रिचार्ज, बिल भुगतान जैसे काम yono के द्वारा आसानी कर सकते है| इन्टरनेट बैंकिंग में सीधे google पर सर्च करके login करना पड़ता है इस एप में google सर्च करने की कोई झंझट नही है| एक बार इनस्टॉल कीजिये| जब जरूरत हो तब login करके काम कीजिये किसी भी तरह की कोई दिक्कत नही होगी google सर्च में साईट हैक होने का डर रहता है, पता नही साईट कब हैक हो जाये और हमारी अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे username, password किसी अन्य व्यक्ति के हाथ लग जाये जिससे हमारा नुकसान भी हो सकता है| हमारी व्यक्तिगत जानकारी हासिल करके हमारे खाते से पैसे भी निकाल सकता है| इन सब दिक्कतों में पड़ने से अच्छा है yono app इनस्टॉल करना,
एसबीआई Yono App को 24 नवम्बर 2017 को तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लांच किया था| इस yono app में ई-कॉमर्स कंपनी जैसे अमेजन, मिन्त्रा आदि इस एप के द्वारा 60 कम्पनी की सर्विस को आप एक ही प्लेटफार्म पर प्रयोग में ला सकते है|
डाउनलोड कैसे करें APP को:-
- Google play store से search करके आसानी से डाउनलोड कर सकते है|
- अपने स्मार्ट फोन में google play store को खोलिए उसके सर्च bar में yono SBI लिखकर सर्च कीजिये और yono sbi को download कर लीजिये|
SBI YONO में पंजीकरण कैसे करें:-
- Yono का पंजीकरण करने के लिए एक डेबिट कार्ड की जरूरत है अगर आपके पास इंटरनेट बैंकिंग नही है| तो कोई बात नही पंजीकरण की प्रक्रिया केवल debit कार्ड से ही पूरी हो जाएगी| debit कार्ड के द्वारा ही पंजीकरण कर सकते है|
- एप को डाउनलोड करने के बाद इसको जब खोलेंगे तो आपको existing customer का आप्शन मिलेगा उस पर क्लिक कीजिये||
- अगले page पर आपको दो आप्शन मिलेगा अगर आपकी पहले से नेट बैंकिंग आईडी है तो I have Internet Banking ID पर क्लिक कीजिये| अगर नही है तो i dont have internet banking ID पर क्लिक कीजिये
- उसके बाद आप I have internet banking ID पर click कीजिये उसके अपने एटीएम कार्ड की डिटेल को भरिये और submit कर दीजिये|
- एटीएम डिटेल submit करने के बाद आपको अपना यूजरनेम और पासवर्ड को भरें उसके बाद submit कर दें|
- हर बार login करने के लिए पासवर्ड का इस्तेमाल करने के स्थान पर एम-पिन का प्रयोग कर सकते है| उसके बाद नीचे दिए नियम और शर्तों को अच्छे से पढ़ लें| और चेक बॉक्स पर टिक कर दें|
- उसके बाद आपको 6 अंक का एम-पिन सेट करना पडेगा| जो login करने में मदद करेगा|
- आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर 6 अंको का OTP आयेगा उसको भरने के बाद next पर क्लिक कीजिये|
SBI YONO पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद प्रयोग करने के लिए तैयार है|
READ ALSO:क्या आपका पैन कार्ड खो गया है? करें ई-पैन कार्ड डाउनलोड फिर से
- login screen को open कीजिये|
- login करने के लिए एम-पिन को डालकर login कर सकते है|
- या अपना username और password को भरकर login कर सकते हैं|
SBI YONO से पैसे कैसे भेजे:-
- Sbi yono को एम-पिन या user name या password से login कीजिये|
- Login करने के बाद डैशबोर्ड बोर्ड में बहुत सारे आप्शन मिलेगे|
- हमको पैसे भेजने है तो yono pay वाले आप्शन का चयन करना है|
- Pay A Beneficiary
- Yono pay का चयन करने के बाद नीचे लाभार्थी (Beneficiary) का आप्शन मिलेगा उस पर click करें|
- उसके बाद अपना नेट बैंकिंग profile पासवर्ड भरिये और फिर कन्फर्म कर दीजिये|
- उसके बाद तीन आप्शन मिलेगा जिसके द्वारा आप पैसे भेजना चाहते है उसका चयन कीजिये और next पर क्लिक कीजिये|
- आप जिनको पैसे भेजना चाहते है उनका डिटेल भरिये उसके बाद आपके पंजीकृत नंबर पर ओटीपी आयेगा|
- उसको भरकर next पर क्लिक कीजिये उसके बाद आपके द्वारा पैसे भेजने की प्रक्रिया पूरी हो जायेगी|
SBI yono में खाता खोलना:-
- सर्वप्रथम योनो एप को खोलिए उसके बाद दो आप्शन मिलेगा एक डिजिटल सेविंग एकाउंट और दूसरा इंस्टैंट सेविंग एकाउंट, इन दोनों तरह के एकाउंट में किसी भी प्रकार का फॉर्म भरकर जमा करने की आवश्यकता नही पड़ती है|
- आपका एकाउंट भी तत्काल ही एक्टिव कर दिया जाता है| लेकिन एक बार अपनी शाखा में जाना पड़ता है| वहां पर आपका बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की प्रक्रिया होती है| उसके बाद एकाउंट आपका सक्रिय कर दिया जाता है
- इस digital saving account में 5 लाख का जीवन बीमा दिया जाता है| और आपको एक प्लैटिनम कार्ड भी दिया जाता है जिसके द्वारा प्रतिदिन 1 लाख की निकासी कर सकते है|
- Digital saving account में जमा करने और निकासी करने की कोई limit नही है अगर आपकी Digital saving account खोलने की इच्छा है तो अप्लाई कर दीजिये|
- Digital account खोलने के लिए आपके सामने दो आप्शन दिखेगा एक होगा apply Now का दूसरा होगा resume का अगर फॉर्म को भरने के समय आपका login session expire हो जाता है तो resume आप्शन के द्वारा मोबाइल और पासवर्ड के माध्यम से उसी page पर फिर से पहुंच सकते है| अब apply now पर क्लिक कीजिये उसके बाद वहां पर कुछ जानकारी दी गयी है|
- उसको ठीक से पढ़ लें और next पर click कीजिये|
- फिर एक page मिलेगा उसमे आपको अपनी ई-मेल और मोबाइल नंबर भरना रहेगा| उसके बाद submit पर click कीजिये|
- Submit करने के बाद ही आपके नंबर पर 6 अंको का ओटीपी आयेगा|
- ओटीपी को भरकर submit कीजिये
- अगले page पर आपको पासवर्ड बनाना पड़ेगा|
- पासवर्ड कम से कम 8 अंक का होना चाहिए|
- पासवर्ड को नंबर स्पेशल करेक्टर और लोअर और अपर केस में बनाना चाहिए|
Example- SureshSingh@123
फिर पासवर्ड को फिर भरकर एक security question का चयन कीजिये और next पर click कीजिये|


















[…] […]