नई दिल्ली। मनोज वाजपेयी और जैकलीन की जोड़ी पहली बार दर्शकों को एक साथ दिखेगी। जी हां, मनोज बाजपेयी एक बार फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नज़र आने वाले हैं।अमेज़न प्राइम वीडियो की सीरीज़ ‘द फैमिली मैन’ के बाद अब वह नेटफ्लिक्स की फ़िल्म ‘मिसेज़ सीरियल किलर’ में दिखेंगे। इस फ़िल्म में जैकलीन फर्नांडिज लीड रोल में नज़र आएंगी। मतलब साफ है कि जैकलीन ही बनेगी मिसेज सीरियल किलर। अब कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच इस फ़िल्म की डेट के बारे में भी बता दिया गया है।
मिसेज सीरियल किलर का प्रीमियर 1 मई को होगा। इस बात की जानकारी नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफ़िशियल पेज से दी है। इसकी घोषणा के लिए मनोज बाजपेयी और जैकलीन ने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने लिखा, ‘मिसेज सीरियल किलर….नाइफ टू मीट यू…’।

ये ड्रेस कैसी लग रही है? इस पर मनोज कहते हैं,- ‘यह अच्छी है, लेकिन जा कहां रही हो? इस वक्त लॉकडाउन है।’ जैकलीन कहती हैं- मैं प्रीमियर की तैयारी कर हूं। मनोज वापस से पूछते हैं- कौन-सा प्रीमियर?


















