24 Unknown and knowledgeable Facts about Jharkhand in Hindi- खनिज संसाधनों में अमीर, कृषि उत्पादन में गरीब है झारखण्ड

1
24 Unknown and knowledgeable Facts about Jharkhand in Hindi- खनिज संसाधनों में अमीर, कृषि उत्पादन में गरीब है झारखण्ड

 

इस पोस्ट में मैं आपको झारखण्ड से जुड़े दिलचस्प और रोमांचक तथ्यों के बारे में बताने जा रहीं , जाे इस प्रकार हैं-

 

1.झारखंड छत्तीसगढ़ राज्य के बाद देश में खनिज संपदा का प्रमुख उत्पादक है। यहां पर अयस्क, कोयला, तांबा अयस्क, अभ्रक, बॉक्साइट, ग्रेफाइट, चूना पत्थर और यूरेनियम जैसे विभिन्न तरह के खनिज उत्पादित किए जाते हैं।

 

2.झारखंड अपने विशाल वन संसाधनों के लिए भी जाना जाता है।

 

3.केंद्र सरकार ने 15 नवम्बर साल 2015 में बिहार के दक्षिणी हिस्से को विभाजित कर दिया और झारखण्ड प्रदेश का निर्माण किया गया। जिसके बाद झारखण्ड भारत का 28वाँ राज्य बन गया।

 

4.देव (Deo) के पहले शासक महाराजा फनिमुकुट राय थे। उनके वंशजों ने लगभग 2000 वर्षों तक झारखंड पर शासन किया।

 

5.महाराजा फनिमुकुट के वशंजों के बाद मुगल काल के दौरान झारखंड को कुकारा के नाम से जाना जाता था

 

6.1765 के वर्ष के बाद  झारखण्ड राज्य ब्रिटिश शासन के अधीन आ गया था।

 

7झारखण्ड राज्य खनिज संसाधनों में समृद्ध है, लेकिन कृषि उत्पादन में गरीब है। यहां पर 75% से अधिक कार्य बल कृषि में लगे हुए हैं, लेकिन फिर भी राज्य के सकल घरेलू उत्पाद का केवल 20% उत्पन्न होता पाता है।

 

8.बाबू लाल मरांडी झारखंड के पहले मुख्यमंत्री थे, जो एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं।

 

9.झारखंड में हिंदी पहली आधिकारिक भाषा है, तो वहीं दूसरी ओर उर्दू इस राज्य की दूसरी आधिकारिक भाषा है। इसके अलावा यहां पर भोजपुरी, मैथिली, बंगाली, उड़िया और संथाली, नागपुरीखोरठा, सदरी और अंगिका सभी भाषाएं भी बोली जाती हैं।

 

10.खूबसूरत राज्य झारखण्ड की राजधानी रांची है।

 

11.एक सर्वे के अनुसार पता चला है कि साल 2019 में झारखंड की जनसंख्या 3.93 करोड़ है।

 

12.झारखंड में कुल 24 जिले हैं, जिन्हें 5 भागों में विभाजित किया गया है।

 

13.रांची झारखंड में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां पर आपको भारत के कुछ बेहतरीन झरनों के दिव्य दृश्य देखने को मिलेंगें। यही वजह है कि इसे ‘झरनों का शहर’ भी कहा जाता है।

 

14झारखण्ड की राजधानी रांची में एक स्थान है, जो खनिज संसाधनों में इतना समृद्ध है कि उसे ‘पूरब का मैनचेस्टर’ का नाम दिया गया है।

 

15.पूरे झारखंड में कुल 32 नदियाँ स्थित हैं।

 

16.झारखंड का सबसे छोटा जिला पाकुड़ है। यह जिला 1491 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।

 

17.कांके झारखंड का सबसे ठंडा स्थान है।

 

18.झारखंड लकड़ी के काम, बांस के काम, आदिवासी गहने और पत्थर की नक्काशी के लिए जाना जाता है।

 

19.झारखंड में ‘देव’ नदी के नाम से जानी जाने वाली दामोदर नदी झारखंड की सबसे लंबी नदियों में से एक है।

 

20.झारखण्ड राज्य का सबसे बड़ा शहर जमशेदपुर है।

 

21.झारखंड का लोकप्रिय पहनावा– यहां पर पुरुषों का सबसे आम पहनावा है, जिसे ‘भगवान’ के नाम से जाना जाता है। हालांकि राज्य के गैर आदिवासी लोग आमतौर पर कुर्ता और पजामा पहनते हैं। इसके अलावा ज्यादातर गैर-आदिवासी महिलाएं, साड़ी और ब्लाउज पहनती हैं।

 

22.झारखंड का प्रसिद्ध भोजन

  • धूस्का
  • पीठा
  • अरसा रोटी
  • लिट्टी चोखा
  • चिल्का रोटी
  • बांस की कोपले आदि।

 

23. पाइका झारखंड राज्य का लोकप्रिय डांस है। पाइका नृत्य मार्शल आर्ट तकनीकों का मेल है।

 

24.तिल बर्फी झारखण्ड की स्वादिष्ट मिठाइयों में से एक है, जो मकर संक्रांति के दौरान विशेष रूप से तैयार की जाती है।

 

आपको हमारा यह पोस्ट कैसा लगा, हमें कमेंट करके जरूर बताएं। यदि आप झारखण्ड राज्य से जुड़े कोई तथ्य के बारें में जानते हैं , तो हमारे साथ कमेंट करके शेयर कर सकते हैं।

 

YOU MAY ALSO READ

संतरा नगरी ‘नागपुर’ से जुड़ें 17 अनसुने रोजक तथ्य (17 Unkown Interesting Facts About Nagpur )

जयपुर कैसे बना गया गुलाबी शहर, इसका पूरा सच जानिए यहां…

Comments

comments

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here