नई दिल्ली। लॉकडॉउन के कारण जहां लोग घरों में बंद है और घर से ही काम कर रहे है तो ऐसे में लोगों को एन्टरटेनमेंट की भी जरुरत होती है। यदि आप एक ही गाना सुन-सुन कर और देख-देख कर बोर हो गए है तो आपके लिए यह नया गाना मसकली 2.0 किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया एक बार फिर साथ आ गए हैं। दोनों का नया गाना मसकली 2.0 रिलीज हो गया है। गाने में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया रोमांस करते नजर आ रहे हैं। ये सॉन्ग फिल्म दिल्ली 6 के गाने मसकली का रीमिक्स वर्जन है। इस गाने को तुलसी कुमार और सचेत टंडन ने गाया है। गाने का म्यूजिक तनिष्क बागची ने रिक्रिएट किया है।
गाने की खास बात ये है कि पूरा सॉन्ग एक ही कमरे में शूट हुआ है। दोनों स्टार एक ही कमरे में डांस-रोमांस करते दिखे। सॉन्ग में तारा और सिद्धार्थ की केमिस्ट्री भी देखने को मिली। सोशल मीडिया पर भी गाने को काफी पसंद किया जा रहा है और लोग इसे बार-बार देख रहें है।


















