महर्षि वाल्मीकि स्कॉलरशिप स्कीम ऑनलाइन अप्लाई करने का प्रोसेस

1
Maharishi Valmiki Scholarship Scheme
Maharishi Valmiki Scholarship Scheme

 

साथियों आप सब लोगों की इस बात की जानकारी होगी स्टेट गवर्नमेंट एवं सेंट्रल गवर्नमेंट बालिका शिक्षा पर अधिक ध्यान देती है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए तमाम प्रकार की स्कीम की शुरुआत करती है। अज आप सबको इसी तरह की स्कीम से जुड़ी जानकारी देने वाले है जिस स्कीम के बारे में बताने वाले है उस स्कीम का नाम है महर्षि वाल्मीकि स्कॉलरशिप स्कीम  आज के इस लेख के द्वारा हम आप लोगों को महर्षि वाल्मीकि स्कॉलरशिप स्कीम की सभी आवश्यक जानकारी के बारे में आप को लोगो बतायेंगे हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की जाने वाली जानकारी कुछ इस प्रकार है जैसे- महर्षि वाल्मीकि स्कॉलरशिप स्कीम क्या है? स्कीम का उद्देश्य क्या है?, पात्रता की शर्ते क्या है? स्कीम का फायदा पाने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट क्या है? अप्लाई करने  का प्रोसेस क्या है? आदि जानकारी इस लेख के माध्यम से आप सबको प्रदान करने वाले है। स्कीम से जुड़ी अधिक से अधिक जानकारी के बारे में जानने के लिए इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

बालिकाओ के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार द्वारा महर्षि वाल्मीकि स्कॉलरशिप स्कीम की शुरू की गयी है। इस स्कीम के तहत गवर्नमेंट वाल्मीकि फैमिली की लड़कियां जो स्वयं या उनका कोई फैमिली मेम्बर जो निचले स्तर का कम करती/करता है उनको शिक्षा हेतु 9000 रूपये की वार्षिक स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। यह स्कॉलरशिप बालिकाओं के दसवी कक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत कॉलेज में एडमिशन लेने पर स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। इस स्कीम के तहत सरकारी एवं निजी दोनों कॉलेज में पढने वाली बालिकाएं स्कीम का फायदा प्राप्त करने के लिए अप्लाई कर सकती है। जो भी बालिकाएं इस स्कॉलरशिप स्कीम में अप्लाई करना चाहती है वे सभी राष्ट्रीय स्कॉलरशिप के पोर्टल पर अप्लाई कर सकती है। अप्लाई करने के प्रोसेस के बारे में हम इस लेख में बताने वाले है।

इस स्कीम का प्रमुख उद्देश्य हिमाचल राज्य के वाल्मीकि परिवार की लड़कियों को शिक्षा ग्रहण करने में होने वाली परेशानियों को कम करने एवं उन परिवारों की लड़कियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रोत्साहित करना ही इस स्कीम का मुख्य लक्ष्य है। आर्थिक विपन्नता की वजह से वाल्मीकि परिवार की लडकियाँ पढाई नही कर पाती थी घर खर्च में  माता-पिता की मदद करने की वजह एवं आर्थिक परेशानी की वजह से पढाई नही करती थी प्रदेश सरकार द्वारा इस स्कीम को शुरू करने से उन परिवारों की लड़कियों में शिक्षा ग्रहण करने दिशा में उनके इरादे बल मिला है। इस स्कीम के द्वारा हिमाचल देश की कोई भी छात्रा अब शिक्षा ग्रहण करने से वंचित नही होगी।

 पात्रता की शर्तें-

  • इस स्कीम के तहत अप्लाई करने के लिए लाभार्थी को प्रदेश का निवासी होना आवश्यक है।
  • इस स्कीम के तहत मात्र पढ़ने वाली लड़कियां ही अप्लाई कर सकती है।
  • लाभार्थी छात्राएं वाल्मीकि परिवार की होनी चाहिए।
  • इस स्कीम के तहत अप्लाई करने के लिए लाभार्थी छात्रा का मैट्रिक पास होना आवश्यक है।

आवश्यक डॉक्यूमेंट-

  • लाभार्थी का आधार कार्ड होना जरूरी है। आधार कार्ड सभी सरकारी योजनाओं के लिए आवश्यक है।
  • विगत वर्ष उत्तीर्ण कक्षा का अंक पत्र और प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • लाभार्थी छात्रा के बैंक एकाउंट की डिटेल्स होनी चाहिए।
  • लाभार्थी की पासपोर्ट आकार की फोटो होनी चाहिए।
  • लाभार्थी छात्रा के माता-पिता के व्यवसाय का सर्टिफिकेट।
  • लाभार्थी छात्रा का निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।

 यह पढ़ें-मध्य प्रदेश वृद्धा पेंशन स्कीम ऑनलाइन अप्लाई करने का प्रोसेस

ऑनलाइन अप्लाई करने का प्रोसेस-

  • सबसे पहले आवेदक को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर लॉग इन करें।
  • लॉग इन करने के बाद एक नया पेज ओपन होगा।
  • इस नये पेज पर New Registration के दिए गये लिंक पर क्लिक करें।   
  • क्लिक करने के बाद एक न्यू पेज ओपन होगा इस न्यू पेज पर कुछ फॉर्म भरने से सम्बन्धित आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया होगा जिसको आपको पढ़कर कर चेक बॉक्स में टिक करें।
  •  इसके बाद फिर Continue की बटन पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज ओपन हो जायेगा।
  • इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में जो भी जरूरी जानकारी मांगी गयी है जैसे लाभार्थी का नाम जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, बैंक की डिटेल्स, आदि को भरें।
  • फिर Register के बटन पर क्लिक करें। 
  • फिर आपके पंजीकृत मोबाइल पर एक OTP आयेगा, उसको  OTP बॉक्स में दर्ज करें।   
  • फिर आपको एक आवेदन संख्या एवं Password प्राप्त होगा।
  • आवेदक को इस आवेदन संख्या तथा Password के द्वारा लॉग इन करना होगा।
  • फिर आपके सामने लॉगिन फॉर्म ओपर्ण होगा जहां आपको आवेदन संख्या एवं Password और कैप्चा कोड को भरना होगा।
  • इसके उपरांत लॉगिन के बटन पर क्लिक कीजिए।
  • इस नये पेज पर महर्षि वाल्मीकि स्कॉलरशिप स्कीम को सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म ओपन होगा।
  • आवेदक को इस एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई जानकारी को सही-सही भरना होगा।
  • एप्लीकेशन फॉर्म को भरने के बाद आवश्यक डॉक्यूमेंट को अपलोड करें।
  • सभी डॉक्यूमेंट को अपलोड करने के बाद submit के बटन पर क्लिक करें।

 स्कॉलरशिप का स्टेटस देखने की प्रक्रिया-

  •  सबसे पहले ऑफिसियल पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • लॉगिन के बाद एक नया पेज ओपन होगा।
  • इस नये पेज पर लॉगिन के पेज पर क्लिक करें।
  • फिर आपको दिए गए सत्र के लिंक पर क्लिक करें।
  • उसके बाद फिर से लॉगिन फॉर्म ओपन होगा जहां पर आपको आवेदन संख्या, पासवर्ड और कैप्चा कोड को भरें।
  • फिर लॉगिन के बटन पर क्लिक करें।
  • फिर चेक scholarship status के दिये गए लिंक पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद रक नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको अपनी आवेदन संख्या भरें।
  • सभी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
  • इस तरह से छात्रवृत्ति स्टेटस देख पायेंगे।

 छात्रवृत्ति नवीनीकरण करने की प्रक्रिया-

  • सबसे पहले आवेदक को ऑफिसियल पोर्टल पर जाएं
  • फिर एक नया पेज ओपन होगा।
  • इस नए पेज पर लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपको नवीनीकरण के दिये गए लिंक पर क्लिक कीजिये।
  • फिर से एक नया पेज ओपन होगा जहां आपको अपनी आवेदन संख्या और password को भरें।
  •  फिर इसके बाद लॉगिन के बटन पर क्लिक करें।
  • फिर एक नवीनीकरण फॉर्म ओपन हो जायेगा।
  • इस एप्लीकेशन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी को ध्यान में रखकर दर्ज करनी होगी।
  • फिर Submit की बटन पर क्लिक कीजिए। 

 हमने अपने इस  आर्टिकल में स्कीम से संबंधित सभी जानकारी को बताया गया है। अगर आपको स्कीम से सम्बन्धित जानकारी में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप विभाग द्वारा जारी किये नंबर 01206619440 पर कॉल करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है। सरकारी योजनाओं के बारे में जानने के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहें।

 

 

 

 

Comments

comments

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here