जानिए क्या है मोमोज की कहानी और इससे जुड़े कुछ Interesting Facts

0
momos

नई दिल्ली।इन दिनों सोशल मीडिया पर एक word जबरजस्त ट्रेंड कर रहा है..जी हां..वह शब्द है मोमो…देशभर में जारी लॉकडॉउन के बीच ये शब्द सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग इसे काफी मिस कर रहें है। जी हां, मोमो एक डिश है जिसे लोग काफी पसंद करते है..गली-चौराहों से लेकर मॉल्स,पब और रेस्टोरेन्ट में यह व्यंजन खास तौर पर परोसी जाती है।

momos इसका अनोखा और चटपटा स्वाद लोगों की जुबां पर छाया रहता है और लोग इसे काफी चाव से खाते है।स्ट्रीट फूड की शान ‘मोमो’ की कहानी क्या आप जानते है? क्या आप जानते है इस शब्द के अर्थ के बारे मे…क्या पता है यह आखिर आया कहां से…तो चलिए आज बताते है आपको आखिर यह है क्या और इसकी शुरुआत कहां से हुई?

momos
मोमो वैसे तो तिब्बत और नेपाल की एक बेहद ही मशहूर पारंपरिक डिश है लेकिन अब यह पूरे देश में फेमस हो गई है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि नॉर्थ ईस्ट के शिलॉन्ग में सबसे स्वादिष्ट मोमो मिलते हैं।आपको बता दें कि मोमो को एक चीनी समुदाय शिलॉन्ग लेकर आया था। वह लोग चीन से आकर यहां बस गए थे। फिर इसी समुदाय ने चाइनीज फूड के ट्रेंड की शुरुआत की जिसमें खासतौर पर मोमो को शामिल किया गया था।

momos
जानिए मोमो का क्या अर्थ है?
मोमो एक चाइनीज शब्द है, जिसका मतलब है भाप में पकी हुई रोटी। दरअसल मोमोज अरुणाचल प्रदेश के मोनपा और शेरदुकपेन जनजाति के खानपान का एक अहम हिस्सा हैं। यह जगह तिब्बत बॉर्डर से बिल्कुल लगी हुई है। इस जगह पर मोमोज को पोर्क और सरसों की पत्तियों व अन्य हरी सब्जियों की फिलिंग से तैयार किया जाता है।
अरुणाचल प्रदेश से लगे कुछ खास जनजातियों के लोगों का यह काफी प्रिय भोजन है। वह इसे बड़े चाव से खाते हैं। इसकी फिलिंग में वह सरसों की पत्तियां और अन्य सब्जियां भरते हैं। लोग इसे सेहत के लिए बहुत अच्छा मानते हैं।

momos
जानिए मोमोज कैसे पहुंचा सिक्किम
सिक्किम में मोमोज भूटिया, लेपचा और नेपाली समुदायों की वजह से पहुंचा जिनके डाइट का हिस्सा मोमो हुआ करते थे। सिक्किम में जो मोमोज बनाए जाते हैं वह तिब्बती मोमोज जैसे ही होते हैं। 1960 में भारी संख्या में तिब्बतियों ने अपने देश से पलायन किया था जिसकी वजह से उनका कुजीन भारत के सिक्किम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और कलिमपोंग के पहाड़ी शहरों तक पहुंचा और फिर वहां से इसने दिल्ली तक का सफर तय किया। यहां मोमो भाप से व तलकर दोनों तरह से बनाए जाते हैं।

momos
चीन में मोमो
चीन में मोमोज को डिमसिम या डंपलिंग के नाम से जाना जाता है। यहां पर इसकी फिलिंग बीफ या पॉर्क के मीट से की जाती है। वहीं कुछ इलाकों में हरी सब्जियों से भी इसकी फिलिंग की जाती है।

momos
आजकल दिख रहा मोमोज का नया ट्रेंड
आज के समय में मोमोज को कई नए रूप दे दिए गए हैं जो लोगों को पसंद आ रहे हैं। मोमोज को तल कर और भून कर खाने के अलावा अब तंदूरी मोमोज भी बनाए जा रहे हैं। यह खाने में काफी लजीज लगते हैं।आजकल तो चॉकलेट मोमोज भी बाजार में उपलब्ध है। अगर, बात करें इसके चटनी की तो वो भी काफी स्पेशल होती है। यहां तक की मोमोज को कई तरह की चटनियों के साथ परोसने का ट्रेंड भी चल गया है। हर जगह इसे नई और चटपटी चटनियों के साथ तो कभी चाट मसाला..आरिगेनो टापिंग के साथ परोसा जाता है।
तो फिर आप भी इस बेहतरीन व्यंजन का घर पर ही लुत्फ उठाइए…

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here