जानिए गर्म पानी पीने से कैसे आप रह सकते है सेहतमंद

0
water

नई दिल्ली।पानी जीवन के लिए कितना जरूरी है यह बात तो सभी को पता है। अगर यह कहा जाए कि बिना पानी जीवन संभव ही नहीं है तो यह बात 100 प्रतिशत सच भी है। पानी से ना केवल आपका स्वास्थ्य ठीक रहता है बल्कि आपकी जीवनशैली भी ठीक बनी रहती है।

hot waterआजकल कोरोना जैसी गंभीर बीमारी ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है और ऐसे में लगातार सलाह दी जा रही है कि आप अपनी इम्युनिटी बनाकर रखें ताकि आप इस बीमारी की चपेट में ना आएं। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए लगातार गर्म पानी पीने की सलाह दी जा रही है। यहां तक की खुद पीएम मोदी ने भी गर्म पानी पीने की सलाह लोगों को लगातार दे रहें है।तो आइए जानते है गर्म पानी पीने के इन खास फायदों के बारे में।

water
​बंद नाक से मिलता है छुटकारा
गर्म पानी पीते वक्त उसकी गर्मी से जो भाप निकलती है उससे बंद नाक से छुटकारा मिलता है। पानी पीते वक्त पानी के ग्लास को पकड़ कर पानी की भाप से गहरी सांस लीजिए उससे साइनस और साइनस से होने वाले सिरदर्द में छुटकारा मिलेगा। यानि गर्म पानी पीने से आप साइनस और बंद नाक से छुटकारा पा सकते हैं। वहीं जो गर्म पानी गले से होते हुए जाता है वह गले की खराश को खत्म करता है।

water
पाचन तंत्र को करता है दुरुस्त
गर्म पानी पीने से इंसान की पांचन क्रिया सक्रिया होती है और उसमें सुधार होता है। पानी की मदद से ही इंसान का पाचन चलता है। जब पानी पेट और आंतों में जाता है तो उससे पाचन तंत्र बेहतर तरीके से हाइड्रेटेड होता है जिससे यह कचरे को आसानी से खत्म कर पाता है। इसी के साथ गर्म पानी उन चीजों को भी पेट के अंदर अलग कर देता है, जिन्हें शरीर को पचाने में परेशानी उत्पन्न होती है।
​कब्ज से मिलता है छुटकारा
अगर आप ठंडे की जगह गर्म पानी पीते हैं तो इससे आंतों को सिकुड़ने में मदद मिलती है। यह तब मुमकिन होता है जब इंसान की आंतों में फंसी पहले की बेकार चीज आसानी से बाहर निकल पाती हैं। अगर आपको कब्ज हो रही है तो ऐसे में मात्र रोज सुबह गर्म पानी पीना काफी लाभदायक सिद्ध हो सकता है।

water
​हाइड्रेटेड रखने में करता है मदद
अगर आप बात करें हाइड्रेटेड होने की तो आपको बता दें कि गर्म पानी, ठंडे पानी या कमरे के तापमान के पानी से अलग नहीं है। यह माना जाता है कि एक वयस्क को दिन में कम से कम 2-3 लीटर पानी पीना चाहिए। अगर आप अपने दिन की शुरुआत गर्म पानी पीकर करते हैं और सोते वक्त भी गर्म पानी पीते हैं तो इससे आप खुद को हाइड्रेटेड रख पाएंगे। इंसान के शरीर के लिए पानी बहुत ज्यादा जरूरी है और उसकी कमी को किसी भी चीज से पूरा नहीं किया जा सकता है।
वजन घटाने में करता है मदद
अगर आप वजन घटाने के बारे में सोच रहे हैं तो गर्म पानी इसमें काफी मददगार साबित हो सकता है। अगर आप गर्म पानी पीते हैं तो इससे शरीर की तापमान नियंत्रण प्रणाली जग उठती है। गर्म पानी पीने से इंसान के शरीर से फूलने वाले अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकलते हैं। इससे वजन बढ़न से छुटकारा मिलता है।
​स्ट्रैस को करता है कम
गर्म पानी पीने से सेंट्रल नर्वस सिस्टम बेहतर तरीके से काम करता है। इसकी वजह से गर्म पानी पीने वाले लोग कम चिंतित होते हैं। गर्म पानी पीने से अधिक शांती भी महसूस होती है। अगर आप गर्म पानी पीते हैं तो इससे बॉडी के टॉक्सिन्स भी निकलते हैं और उससे स्वस्थ रहने में मदद मिलती है।

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here