अगर आप भी है चाय के शौकीन तो जानें इससे जुड़े Interesting Facts

0
tea

नई दिल्ली।हर घर में चाय के शौकीन आपको मिल जाएंगे। हरेक के चाय बनाने का तरीका भी एक दूसरे से अलग होगा लेकिन चाय के लिए हामी सब एकसाथ भर देगें। दफ्तर हो या घर चाय की चुस्की हर तरह से लोगों में स्फूर्ति और नई उर्जा भर देती है। तो आपको बता दें कि आज यानि की 21 मई को पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जा रहा है।

tea
बता दें, भारत की सिफारिश पर विश्व भर में 21 मई को International Tea Day यानि अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जा रहा है। पूरी दुनिया इस साल पहली बार 21 मई को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस के रूप में मनाएगी।

teaअंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस को मनाए जाने का उद्देश्य चाय उत्पादकों और चाय श्रमिकों की स्थिति में सुधार करने का प्रयास करना है।चाय उत्पादक देश इस व्यवसाय से बहुत लाभ कमाते हैं लेकिन चाय बागानों में काम करने वाले मजदूरों की हालत आज भी बहुत खराब है।

tea

इस तरह, अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस का उद्देश्य चाय श्रमिकों के अधिकारों, दैनिक मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार सुरक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति को बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

जानिए अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस का इतिहास:
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भारत द्वारा अक्टूबर 2015 में चाय पर अंतरराष्ट्रीय खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) के अंतर सरकारी समूह की बैठक में दिए गए प्रस्ताव के बाद 21 मई को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस के रूप में घोषित किया था। साल 2019 से पहले, 15 दिसंबर को चाय उत्पादक देशों बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, वियतनाम, इंडोनेशिया, केन्या, मलावी, मलेशिया, युगांडा, भारत और तंजानिया में अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस के रूप में मनाया जाता था।

tea
क्या है चाय?
चाय कैमेलिया सिनेंसिस पौधे से बनने वाला एक पेय पदार्थ है। चाय पानी के बाद दुनिया का सबसे ज्यादा पिया जाने वाला पेय पदार्थ है। ऐसा माना जाता है कि चाय की उत्पत्ति उत्तरपूर्वी भारत, उत्तर म्यांमार और दक्षिण-पश्चिम चीन में हुई थी, लेकिन अभी तक इसके मूल स्थान के बारे में कोई भी विश्वनीय जानकारी नहीं है। इसके वाबजूद चाय का लंबे समय से सेवन किया जा रहा है। इस बात के भी कुछ प्रमाण मिलते हैं कि चीन में लगभग 5,000 साल पहले चाय पी जाती थी।

tea
क्यों पीनी चाहिए चाय?
जैसे हर पदार्थ के फायदे या नुकसान होते हैं, वैसे ही चाय के भी कुछ फायदे और नुकसान हैं। हालांकि, काफी लोग चाय को पीना कम पसंद करते हैं। मगर इसके भी अपने फायदे हैं। चाय हाइड्रेटिंग होती है और इसमें कई सारे एंटीऑक्सिडेंट्स भी होते हैं। चाय का सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। यही नहीं, चाय वजन कम करने में भी काफी मददगार साबित होती है। इसके अलावा कई देशों में इसका सांस्कृतिक महत्व भी है।

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here