जाने कैसे कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए खुद से करें रजिस्ट्रेशन

0
how to register for covid 19 vaccine in india in hindi
how to register for covid 19 vaccine in india in hindi

कोरोना वायरस के लिए वैक्सीन आ चुकी है। भारत सरकार ने लोगों को वैक्सीन लगाने के लिय देशव्यापी योजना चलायी है। इस योजना के अंतर्गत पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन लगाईं जा चुकी है। वैक्सिनेसन के दूसरे चरण की शुरुआत एक मार्च को की गयी है। अगर आप भी कोविड की वैक्सीन लगवाना चाहते और कोरोनावायरस से खुद को सुरक्षित रखना चाहते है तो आपको वैक्सीन लगवाने से पहले कुछ स्टेप को फालो करना पड़ेगा। इसके लिए आपको पहले रजिस्ट्रेशन (How to register on Cowin app) कराना पड़ेगा इसके बाद ही आपको वैक्सीन लग पायेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से वैक्सीन लगवाई है तब से लोगों ने रजिस्ट्रेशन धडाधड कराना शुरू कर दिया है। अगर आप भी वैक्सीन लगवाना चाहते है तो आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सारी जानकारी मिल जायेगी कि कैसे आप वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते है।

रजिस्टर करने के लिए केवल दो माध्यम है। पहला है CoWIN पोर्टल (http://www.cowin.gov.in ) के लिए जरिये और दूसरा है आरोग्य सेतु एप्प। आरोग्य सेतु में CoWIN एप्प को इन्टीग्रेट किया गया है। यह जानना जरूरी है कि प्ले स्टोर पर CoWIN का कोई एप्प नहीं है बल्कि CoWIN 2.0 एप्प है। CoWIN को मात्र आरोग्य सेतु एप्प में ही इन्टीग्रेट किया है। आइये जानते है कि आप कैसे इन दोनों माध्यम से अपना कोविड वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते है।

How to register for Covid-19 Vaccine

आरोग्य सेतु से करे रजिस्ट्रेशन

  • फोन में सबसे पहले आरोग्य सेतु एप्प को खोलें
  • एप्प खोलने के बाद आपको सबसे दाई ओर CoWIN का एक विंडो दिखेगा।
  • इस विंडो पर क्लिक करने के बाद आपको कई ओपशंस नज़र आएंगे। इनमे से आपको वैक्सीनेशन (लॉग इन और रजिस्ट्रेशन) पर क्लिक करना होगा।
  • इसमें अपना मोबाइल नंबर डालें और process to verify पर क्लिक करें। ओटीपी आने पर उसे भरें।
  • इसके बाद आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन पेज खुलकर आयेगा।
  • इसमें आपको अपनी आईडी, नाम, लिंग आदि जानकारी भरनी होगी।
  • आप सीनियर सिटिजन है या नहीं इसे भी आपको एक पॉप अप बटन के जरिये बताना होगा।
  • अगर आपको को-मोर्बिडिटी है तो रजिस्टर पर क्लिक करने के बाद आपसे पूछा जायेगा कि “Do you have any comorbidities (pre-existing medical conditions)” तो आपको Yes पर क्लिक करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको एक एसएम्एस मिलेगा।

CoWIN पोर्टल पर करें रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले आप www.cowin.gov.in वेबसाईट पर जाएँ।
  • इसके बाद फिर रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन पर बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलकर आयेगा। इस पेज पर आपको अपना मोबाइल नम्बर भरना होगा और GET OTP बटन पर क्लिक करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन पेज खुलने पर उसमे आपको अपनी आईडी, नाम, लिंग आदि जानकारी भरनी होगी।
  • आप सीनियर सिटिजन है या नहीं इसे भी आपको एक पॉप अप बटन के जरिये बताना होगा।
  • अगर आपको को-मोर्बिडिटी है तो रजिस्टर पर क्लिक करने के बाद आपसे पूछा जायेगा कि “Do you have any comorbidities (pre-existing medical conditions)” तो आपको Yes पर क्लिक करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको एक एसएम्एस मिलेगा।

कोविड वैक्सीन से सम्बंधित अन्य जानकारियां

  • प्राइवेट हॉस्पिटल्स में कोविड वैक्सीन लगवाने की कीमत 250 रूपये रखी गयी है। जबकि सरकारी हॉस्पिटल्स में यह फ्री में लगाया जा रहा है।
  • लोगों को दो वैक्सीन कोवैक्सीन और कोविशील्ड लगाईं जा रही है।
  • लोग वैक्सीनेशन सेंटर में भी जाकर वैक्सीन के लिय रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।
  • आप Co-WIN 2.0 एप्प डाउनलोड करके भी वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते है।
  • वैक्सीन का दो डोज आपको लेना पड़ेगा।

कोविड वैक्सीन के लिए चुने सेंटर

cowin.gov.in पोर्टल पर जाकर आपको अपने नजदीकी कोविड सेंटर की जानकारी मिल जाएगी। उसके नीचे आपको रजिस्ट्रेशन का विकल्प दिया जायेगा। यहाँ पर आपको अपने बारें में जानकारी डालकर वैक्सीन लगवाने के लिए एक निश्चित समय और सेंटर का चुनाव करना होगा।

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here