कैसे करें Aaarogya Setu ऐप को डाउनलोड,जानिए इसके फायदों के बारे में

0

नई दिल्ली।लॉकडाउन बढ़ाए जाने का ऐलान हो चुका है।पीएम मोदी ने अपने स्पीच में कहा है कि 3 मई तक देश भर में लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है। हालांकि 20 अप्रैल से जिन इलाकों में हॉट स्पॉट नहीं होगा उसे खोला जा सकता है।

aarogya setu appइस स्पीच में पीएम ने कहा है कि आप सभी आरोग्य सेतू ऐप डाउनलोड कर लें और लोगों को भी इसे डाउनलोड करने को कहें।आइए जानते हैं Aarogya Setu ऐप के बारे में। इसे कैसे डाउनलोड करें, यूज करने के तरीके और फीचर्स के बारे में।

aarogya setuAarogya Setu ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से फ्री डाउनलोड कर सकते हैं। ये ऐप 11 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। इंस्टॉल करने के बाद इसे सेटअप करना आसान है। लोकेशन को Always On रखना है और Bluetooth को भी ओपन रखना है।

aarogya setu appरजिस्ट्रेशन प्रॉसेस के लिए आपको फोन पर OTP भेजा जाएगा जिसे फिल करना है। अब आपको यहां अपनी पर्सनल डीटेल्स भरनी है। नाम, ऐड्रेस, एज, प्रोफेशन, ट्रैवल डीटेल्स इसके अलावा हेल्थ से जुड़े कुछ सवाल पूछे जाएंगे आपको यहां फिल करना है। अगर आप चाहें तो 20 सेकंड्स का सेल्फ असेसमेंट टेस्ट कर सकते हैं, लेकिन इसे बाद में भी किया जा सकता है।

aarogya setuआपको Covid-19 के लक्षण हैं या नहीं ऐसे बताएगा ये ऐप
इस ऐप में सेल्फ टेस्ट का ऑप्शन है जिसमें आपसे आपकी हेल्थ इनफॉर्मेशन मांगी जाएगी। अगर मांगे गए सवाल के जवाब के आधार पर ये ऐप ये बताता है कि आपको कोरोना के लक्षण हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में ये ऐप सरकार के पास आपका डेटा भेजता है। इसके बाद हेल्थ मिनिस्ट्री की तरफ से आपके लिए आइसोलेशन प्रॉसेस शुरू किया जाएगा।
Arogya Setu ऐप को इस तरह से तैयार किया गया है कि अगर कोई Aarogya Setu ऐप यूजर्स आपके पास से गुजरता है और उसका COVID-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है या कोरोना के लक्षण हैं तो आपको इसकी जानकारी नोटिफिकेशन के जरिए दी जाएगी।

aarogya setu इसी तरह अगर आपको कोरोना के लक्षण हैं या टेस्ट पॉजिटिव पाई गई है तो ऐसे में अगले आरोग्य सेतू यूजर्स को अगाह किया जाएगा। ये ऐप आपको ये भी बताएगा कि आप जिस इलाके में हैं वो किस जोन में आता है। अगर आप हाई रिस्क एरिया में हैं तो भी ये ऐप आपको इस बात की जानकारी देगा। इतना ही नहीं आपको टेस्ट कराने के लिए कहा जाएगा। आप इस ऐप के जरिए ही टॉल फ्री नंबर 1075 पर कॉल करके टेस्ट के लिए अपॉइंटमेंट शेड्यूल कर सकते हैं।

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here