नई दिल्ली।सरकार नई-नई योजनाएं लाती रहती है , इसी बीच सरकार ने एक और नई योजना की शुरुआत कर दी है बेरोजगारी भत्ता योजना।
जानिए बेरोजगारी भत्ता योजना 2020 के बारे में
berojgari bhatta Yojana वैसे तो केंद्र सरकार के द्वारा भी चलाई जाती है लेकिन राज्य सरकार ने भी इसके लिए एक शुरुआत की है। राज्य सरकार के द्वारा भी अलग-अलग राज्यों के लिए berojgari bhatta Yojana चलाई जाती है ।
बेरोजगारी भत्ता योजना के अंतर्गत सरकार ऐसे व्यक्तियों को शामिल करती है जिनके पास फिलहाल कोई नौकरी नहीं है ,नौकरी नहीं होने की स्थिति में सरकार के द्वारा इन व्यक्तियों को भत्ता प्रदान की जाती है । बेरोजगार व्यक्ति सरकार से भत्ता प्राप्त कर अपने जीवन यापन में थोड़ा सा सुधार कर पाते हैं और अपना जीवन यापन सही ढंग से कर पाते हैं ।
UTTAR PRADESH BEROJGARI BHATTA ELIGIBILITY / बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए पात्रता ।
उत्तर प्रदेश बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास निम्नलिखित पात्रताएं होनी चाहिए ।
– Berojgari Bhatta Online Apply 2020 के लिए आपको उत्तर प्रदेश का निवासी होना जरूरी है ।
– बेरोजगारी भत्ता के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले व्यक्ति को 12वीं पास या इसके समक्ष डिग्री होनी जरूरी है या फिर ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ।
– आवेदक को किसी प्रकार की सरकारी रोजगार का लाभ नहीं मिलना चाहिए यानी आवेदक पूरी तरह से बेरोजगार होना चाहिए ।
– आवेदक की सालाना आय 3 लाख से कम होनी चाहिए।
– योजना का लाभ लेने के लिए व्यक्ति की आयु 25 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी जरूरी है ।
उत्तर प्रदेश बेरोजगारी भत्ता ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया / REGISTRATION PROCESS FOR UTTAR PRADESH BEROJGARI BHATTA 2020
बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए अगर आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं नीचे दिए गए प्रक्रिया को फॉलो करना जरूरी है ।
आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें । http://sewayojan.up.nic.in/
जिसके बाद आपके सामने उत्तर प्रदेश रोजगार रजिस्ट्रेशन की ऑफिशियल वेबसाइट खुल जाएगी और आपको रजिस्ट्रेशन पेज दिखाई देगा । रजिस्ट्रेशन पेज पर क्लिक करके आपको अपना पूरा डिटेल भर रजिस्ट्रेशन कंप्लीट कर लेना है ।
रजिस्ट्रेशन फॉर्म सफलतापूर्वक भरे जाने पर यूजर आईडी और पासवर्ड बनाकर उसे भविष्य के लिए सुरक्षित रख ले ।
अब आपको एप्लीकेशन फाइनल सबमिट करना है यानी दिए गए NEXT STEP के बटन पर क्लिक करके आगे बढ़ जाना है ।
अगले स्टेप में आपसे आपकी निजी जानकारी जैसे कि आपकी योग्यता, कौशल, और व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी , आपके द्वारा दी गई जानकारी को एक बार चेक जरूर कर लें सब सही होने पर फाइनल सबमिट कर दें । आपका रजिस्ट्रेशन उत्तर प्रदेश बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत हो चुका हैं ।
जैसे ही आपका फाइनल सबमिशन होता है आपको एक पंजीकृत कार्ड दिखाई देती है इस कार्ड को प्रिंट करके आपने पास रख लेना है ताकि आपको इस योजना का लाभ मिल सके ।



















