नई दिल्ली।कोरोना मरीजों की संख्या लगातार देश में बढ़ती ही जा रही है और पिछले कुछ दिनों से लागू 21 दिनों के लॉकडाउन की समय सीमा कल यानि की मंगलवार को खत्म हो रही है। हर किसी के मन में लॉकडाउन को लेकर कई सवाल हैं।हालांकि हर लोग लॉकडॉउन को बढ़ाने की मांग कर रहा है ताकि सरकार को इस बीमारी से निपटने में आसानी हो। कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी इसे बढ़ाने की मांग पीएम मोदी से की है और कुछ ने तो अपने राज्यों में लॉकडॉउन बढ़ाने के आदेश भी दे दिए है।

Prime Minister @narendramodi will address the nation at 10 AM on 14th April 2020.
— PMO India (@PMOIndia) April 13, 2020
इससे पहले उन्होंने जनता कर्फ्यू, 21 दिनों के लॉकडाउन और फिर दीया जलाने की अपील के वक्त राष्ट्र को संबोधित किया था।
क्या बढ़ जाएगा लॉकडाउन?

कई राज्यों ने बढ़ाया लॉकडाउन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से पूर्व कई राज्य सरकारों ने अपने यहां लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। पंजाब, महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों ने 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया। बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक भी की थी, जिसमें लॉकडाउन को लेकर चर्चा हुई थी।

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि दूसरे लॉकडाउन में सरकार की ओर से कुछ छूट दी जा सकती है। जिसमें कुछ उद्योगों को खोलने पर विचार किया जा सकता है, इसके अलावा किसान-मजदूरों को भी कुछ छूट मिल सकती है। लेकिन इन सब मुद्दों को लेकर सरकार की ओर से नियम और शर्तें लागू की जा सकती हैं।
तो फिर सबकी निगाहें पीएम मोदी के संबोधन पर टिकी है और ऐसे में देखना होगा कि पीएम इस पर क्या फैसला लेते है।
















