बिहार छात्र क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत प्रदेश के सीएम नीतीश कुमार जी के कर कमलो द्वारा 2 अक्टूबर 2016 को प्रदेश के छात्रों को हायर एजुकेशन के लिए ऋण देने के लिए की गयी है। इस स्कीम के तहत बिहार के गरीब जो छात्र-छात्राएं बारहवीं उत्तीर्ण करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए प्रदेश सरकार चार लाख रूपये तक का ऋण वित्तीय मदद के तौर पर प्रदान करेगी। छात्र क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत ऋण लेने वाले छात्र को किसी भी प्रकार का कोई ब्याज नहीं देना होगा।
प्रदेश के जी भी इस योजना का लाभ पाने के इच्छुक लाभार्थी है जो इस स्कीम में उच्च शिक्षा के पाने के लिए अप्लाई करना चाहते है तो उन सभी को स्कीम की ऑफिसियल पोर्टल जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। बिहार छात्र क्रेडिट कार्ड योजना को लागू करने हेतु गवर्नमेंट ने शिक्षा वित्त निगम की स्थापना भी कर लिया है। जिससे इस छात्र क्रडिट कार्ड स्कीम को सुचारु रूप से प्रदेश में संचालित किया जा सके। इस योजना को प्रदेश के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक उपाय के रूप में प्रस्तुत किया गया जिसमें सकल नामांकन अनुपात को राष्ट्रीय औसत 24% तक बढ़ाने लिए एक बढ़िया कोशिश है। साथियों आज के अपने इस लेख के द्वारा इस स्कीम से सम्बंधित सभी जानकारी जैसे- अप्लाई करने का प्रोसेस, योजना का लाभ पाने के लिए पात्रता की शर्ते क्या है? एवं आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट क्या है? आदि सभी के बारे में आपको इस लेख में विस्तार पूर्वक बताने वाले है आप लोग इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।
बिहार छात्र क्रेडिट कार्ड योजना का उद्देश्य क्या है?
जैसे की आप सभी इस बात से परिचित होंगे की प्रदेश में बहुत से ऐसे युवा छात्र है जो हायर एजुकेशन पाना चाहते है लेकिन पैसे की तंगी की वजह से हासिल नहीं कर पाते है और सही देश से भटक जाते है इस समस्या देखते हुए प्रदेश सरकार ने छात्रों के हित के लिए बिहार छात्र क्रेडिट योजना की शुरुआत की गयी है। इस स्कीम के तहत प्रदेश के छात्रों को इंटर के बाद आगे पढ़ने के लिए बैंक द्वारा चार लाख रूपये का ऋण प्रदान किया जाएगा। बिहार छात्र क्रेडिट कार्ड योजना के द्वारा पढ़ेने वाले विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए अवसर प्रदान किया जायेगा। इस स्कीम के द्वारा स्टूडेंट को उच्च शिक्षा के साथ-साथ रोजगार पाने में भी सफल होंगे।
बिहार छात्र क्रेडिट कार्ड योजना के लाभ-
- इस स्कीम के तहत जिन्होंने ने भी बिहार गवर्नमेंट द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल से बारहवीं उत्तीर्ण किया है और वह उच्च शिक्षा जैसे- B.A, B.Sc.आदि उच्च शिक्षा पाना चाहते है तो उन्हें गवर्नमेंट द्वारा चार लाख रूपये तक का ऋण वित्तीय मदद के तौर पर प्रदान किया जायेगा।
- इस योजना के तहत ऋण लेने के लिए विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार का ब्याज नहीं लगेगा।
- इस योजना के तहत प्रदेश के निर्धन परिवार के छात्रों को लाभन्वित किया जायेगा जो उच्च शिक्षा पाने के लिए उत्सुक है।
- इस ऋण में शिक्षण संस्थानों की फीस के साथ खाने पीने एवं पाठ्य सामग्री से जुड़े सभी खर्चे भी शामिल होंगे।
- प्रदेश के विद्यार्थियों को इस स्कीम के तहत आर्थिक समस्या से निजात मिलेगी और उनका जीवन स्तर सुधरेगा।
- छात्र बिहार क्रेडिट कार्ड योजना का फायदा लेने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन भर सकते है।
- इस स्कीम के अंतर्गत प्रदेश सरकार बारहवीं उत्तीर्ण छात्रों को बिना ब्याज दर पर चार लाख रूपये तक का एजुकेशन लोन देती है।
बिहार छात्र क्रेडिट कार्ड स्कीम के लिए पात्रता क्या है?
- लाभार्थी छात्र बिहार राज्य का रहने वाला हो।
- छात्र जिस भी स्कूल में पढ़ा हो वो या तो स्टेट गवर्नमेंट या सेंट्रल गवर्नमेंट द्वारा मान्यता प्राप्त हो।
- छात्र क्रेडिट कार्ड स्कीम के तहत उच्च शिक्षा के लिए छात्र को सामन्य पाठ्यक्रम टेक्निकल या प्रोफेशनल कोर्स के लिए लोन दिया जाएगा।
- इस स्कीम के तहत प्रदेश के छात्रों बारहवीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
यह भी पढ़ें-मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड बनवाने में क्या-क्या लगता है?
- छात्र/छात्रा का आधार कार्ड, पैन कार्ड, दसवीं और बारहवीं के प्रमाण पत्र एवं अंक पत्र।
- उच्च शिक्षण संस्थान में प्रदेश का सर्टिफिकेट, गार्जियन छात्र के 2-2 पासपोर्ट आकार की फोटो, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाते का विवरण, आवेदक और उसके बाद साथ सह-आवेदक के दो फोटो, माता-पिता के बैंक खाते का 6 माह का स्टेटमेंट, मोबाइल नंबर, आवेदक पहचान पत्र।
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड कैसे बनवाएं?
- सबसे पहले आवेदक को एजुकेशन डिपार्टमेंट योजना एवं विकास एवं श्रम संसाधन विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर लॉगिन करें। ऑफिसियल वेबसाइट पर लॉगिन करने के बाद एक पेज ओपन होगा।
- इस मुख्य पेज पर आपको New Applicant Registration का विकल्प दिखेगा आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है। इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा।
- इस नए पेज पर पंजीकरण फॉर्म ओपन हो जायेगा। इस पंजीकरण फॉर्म में आवेदक के बार में जो भी जानकारी मांगी गयी है जैसे- लाभार्थी का नाम, ईमेल आईडी आधार कार्ड नंबर, फोन नंबर, अगर एप्लीकेशन फॉर्म भरा गया है तो Yes पर क्लीक करें नहीं तो फिर NO का चयन करना होगा।
- आपके मोबाइल नंबर पर आये OTP को भरें, एवं आपके ई-मेल पर भेजी गयी OTP को भरना होगा।
- आवेदक को अपना विवरण भरने के पश्चात फिर सबमिट करना होगा। सबमिट करने के बाद आपके सामने तीन ऑप्शन ओपन होगा इन ऑप्शन में से आपको छात्र क्रेडिट कार्ड के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।
- उसके बाद फिर एक नया आवेदन फॉर्म ओपन होगा।
- फिर उस एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गयी जानकारी को भरना होगा।
- उसके बाद सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करके एप्लीकेशन फॉर्म को जमा कर देना है।
- एप्लीकेशन फॉर्म के जमा होने के बाद आवेदक को पंजीकरण संख्या उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं ई-मेल पर प्राप्त होगी।
- विद्यार्थी को अप्लाई किये गए फॉर्म की PDF पंजीकृत ई-मेल पर महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट की जानकारी प्राप्त होगी जो डॉक्यूमेंट की आवश्यकता काउंटर पर पड़ेगी।
- उसके बाद फिर विद्यार्थी को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं ई-मेल पर जिस दिन काउंटर पर जाना होगा जहां इस फॉर्म से संबधित शेष प्रक्रिया पूरी की जाएगी की सूचना प्रदान की जाएगी।
बिहार छात्र क्रेडिट कार्ड योजना में आवेदन पत्र का स्टेटस कैसे चेक करें?
- प्रदेश के जिन भी छात्रों ने इस स्कीम के अंतर्गत अप्लाई किया है और वो अपने एप्लीकेशन फॉर्म की स्टेटस चेक करना चाहते है तो नीचे बताई गयी प्रक्रिया का अनुसरण करें।
- सर्वप्रथम आवेदक को योजना के ऑफिसियल पोर्टल पर जाना होगा।
- ऑफिसियल पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद सामने एक न्यू पेज ओपन होगा।
- इस पेज पर आपको एप्लीकेशन स्टेटस का ऑप्शन दिखाई देगा।
- इस ऑप्शन पर क्लिक करें, क्लिक करने के उपरांत एक न्यू पेज फिर ओपन होगा।
- इस न्यू पेज पर Application Status चेक करने हेतु फॉर्म दिखाई देगा।
- इस फॉर्म में पूछी गयी जानकारी को जैसे पंजीकरण नंबर, आधार संख्या, जन्मतिथि, Captcha Code, आदि सभी भरें .
- सारी जानकारी को भरने के उपरांत सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने Application Status दिखाई देने लगेगा।
- इस योजना में आवेदन से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या के लिए वी विभाग द्वारा जारी किए गए Toll free Helpline Number-18003456444 पर सम्पर्क करें।




















[…] […]