क्या आप जानते है बेल के शरबत से होने वाले इन फायदों के बारे में

0
bail ka sharbat

नई दिल्ली। हाल ही में हमने आपको बेल से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में अपने आर्टिकल के जरिए बताया था। लेकिन आज हम आपको बेल के शरबत के ऐसे कई फायदों के बारे में बताने जा रहे है जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। जी हां, बेल गर्मियों के लिए अमृत है और इसके शरबत से होने वाले स्वास्थ्य लाभ अनगिनत।

bail
बेल के पेड़ के बारे में तो आपको पता ही होगा। बेल का प्रयोग कई तरह के काम में किया जाता है। भारतीय ग्रंथों में इसे दिव्य वृक्ष कहा गया है। इस वृक्ष में लगे हुए पुराने पीले पड़े हुए फल, एक साल के बाद फिर से हरे हो जाते हैं। इसके पत्तों को तोड़कर रखेंगे तो 6 महीने तक ज्यों के त्यों बने रहते हैं। इस वृक्ष की छाया ठंडक देती है और आपको स्वस्थ्य बनाती है। बेल का फल बहुत ही सेहतमंद होता है और इससे बने शरबत को पीने से पूरे शरीर को फायदा मिलता है। इसक व्रत के दौरान पीने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

bail
जानिए कैसा होता है बेल का पेड़ और फल ?
बेल का पेड़ मध्य आकार का और कांटों से भरा होता है। इसके तने की छाल मुलायम, हल्के भूरे रंग से पीले रंग की होती है। नई शाखाएं हरे रंग की, और टेढ़ी-मेढ़ी होती हैं। इसका पत्ता हरे रंग का होता है, और पत्तों के आगे का भाग नुकीला और सुगन्धित होता है। इसके फूल हरे और सफेद रंग के होते हैं। इसके फल गोलाकार, अण्डाकार, भूरे या पीले रंग के होते हैं। फल के छिलके कठोर और चिकने होते हैं। इसके बीज 10-15 के समूह में छोटे, सफेद और चिकने होते हैं। बेल के पेड़ में फूल और फल फरवरी से जुलाई माह तक आता है।

bail ka sharbat
आयुर्वेद के अनुसार बेल के कई फायदे हैं जिसके कारण औषधि के रूप में इसका उपयोग किया जाता है।
जानिए बेल के शरबत के इन फायदों के बारे में
दिमाग और दिल पर बेल एक टॉनिक की तरह असर करता है। बेल पेट की सेहत के लिए बहुत हेल्दी फल है। डायरिया, कब्ज, डायबिटीज और कई अन्य शारीरिक बीमारियों के इलाज में इसका काफी सालों से सेवन किया जा रहा है। इसमें फ्लैवोनॉएड्स, टैनिन नामक केमिकल्स होते हैं, जो इंफ्लेमेशन यानि जलन को कम करते हैं। हालांकि, बेल के पेड़ के सभी भाग काफी फायदेमंद होते हैं, लेकिन पके हुए बेल का मेडिसिनल वैल्यू काफी अधिक होता है।

bail ka sharbat
वजन को तेजी से करता है कम
यदि आप अपना वजन और शरीर की चर्बी कम करना चाहते हैं, तो बेल का शरबत पिएं। बेल का शरबत हर दिन पीने से तेजी से वजन कम होता है। वजन कम करने के साथ ही बेल आपको लू, डिहाइड्रेशन जैसी परेशानियों से बचाता है। बेल में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसे पीने से कब्ज की भी समस्या से निजात मिल जाता है।
कोलेस्ट्रॉल को रखता है कंट्रोल
बेल का शरबत पीने से लिपिड प्रोफाइल और ट्राइग्लिसेराइड्स कंट्रोल में रहता है। बेल हाई ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करने में मददगार होता है।

bail
डायबिटीज को करे नियंत्रित
बेल में लैक्सेटिव्स होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता है, जिससे डायबिटीज को मैनेज करना आपके लिए आसान हो जाता है।
घावों को भरता है
यदि आपको पेट में अल्सर की समस्या है, तो बेल खाएं। शोध में पता चला है कि बेल को जब पेय पदार्थ के तौर पर लिया जाए, तो यह पेट के म्यूकोसा पर एक परत बनाता है, जिससे अल्सर या घाव जल्दी भर जाते हैं।
तो फिर आप इसे अपनी डाइट में जरुर शामिल करें ताकि आपको इसका लाभ मिल सकें।

आपके पास भी इससे जुड़ी कोई जानकारी है या कोई प्रश्न है जो आप हमसे पूछना चाहते है तो आप हमें कमेंट कर पूछ सकते है आपको हर संभव मदद दी जाएगी। साथ ही ऐसी योजनाओं और रोचक जानकारी के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ ताकि आप तक ऐसी जानकारी पहुंचती रहे।

 

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here