बिहार किसान पंजीकरण ऑनलाइन प्रक्रिया / Bihar Kisan Registration Online Process  

0
Bihar Kisan Registration Online Process
Bihar Kisan Registration Online Process

बिहार सरकार द्वारा समय-समय पर किसानों की दशा को बेहतर बनाने के लिए एवं कृषक हितों के खातिर कई प्रयास किये जाते है। गवर्नमेंट द्वारा राज्य के किसानों के हित के लिए अनेक प्रकार की योजनाएँ संचालित की जाती है जिससे राज्य किसानों की आय डबल हो सके। बिहार गवर्नमेंट ने कृषकों की सहूलियत के लिए डीबीटी एग्रीकल्चर पोर्टल को लांच किया है। यह पोर्टल बिहार कृषि विभाग द्वारा संचालित किया जायेगा। 

Bihar Kisan Registration की शुरुआत हो चुकी है। बिहार गवर्नमेंट द्वारा शुरू की  गयी इस योजना का लाभ उठाने के लिए कृषकों को बिहार किसान रजिस्ट्रेशन (डीबीटी एग्रीकल्चर ) ऑफिसियल वेबसाइट dbtagriculture.bihar.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। प्रदेश के कृषक भाई रजिस्ट्रेशन के उपरांत ही सारी सरकारी योजनाओं का लाभ ले पाएंगे। 

अपने आज के इस लेख में आपको Bihar Kisan Registration 2022 के बारें में सारी आवश्यक जानकारी के बारे में बताने वाले है जैसे Bihar Kisan Registration कैसे करें?, कृषकों को मिलने वाली सभी लाभदायी योजनाएँ, उद्देश्य, पात्रता की आवश्यक शर्तें, महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि। अगर आप प्रदेश सरकार की योजना Bihar Kisan Registration के माध्यम से सारी योजनाओं का लाभ पाना चाहते है तो हमारे इस लेख को अंत कट आवश्यक पढ़ें। 

Bihar Kisan Registration 2022-

बिहार गवर्नमेंट द्वारा कृषकों के फायदे के लिए कई सारी योजनाएं आरम्भ की जाती है। इन योजनाओं से फायदा पाने के लिए प्रदेश के कृषक भाइयों को बिहार किसान रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। गवर्नमेंट ने Kisan Registration के लिए डीबीटी एग्रीकल्चर पोर्टल को  लांच किया है। इसके द्वारा कृषकों तक जो भी सुविधाएँ अथवा सरकारी स्कीम का लाभ प्रदान किया जायेगा। 

DBT Agriculture Department का काम मुख्य रूप से कृषकों को धनराशि प्रदान करने का ही होता है। इस पोर्टल के माध्यम से कृषकों का ब्यौरा एकत्र किया जाता है और गवर्नमेंट स्कीम में प्रदान की जाने वाली सब्सिडी की रकमडायरेक्ट कृषकों के बैंक अकाउंट में भेजी जाती है। परन्तु इसके लिए लाभार्थी के अपना बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है जो कि आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है। 

Bihar Kisan Registration का लक्ष्य क्या है- 

बिहार किसान रजिस्ट्रेशन 2022 का मुख्य लक्ष्य प्रदेश के कृषकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही समस्त सरकारी स्कीम से प्राप्त होने वाले लाभ को देना है। बहुत से कृषक भाईयों को गवर्नमेंट द्वारा शुरू की गई योजनाओं के बारे में किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त नहीं हो पाती है जिसकी वजह से कृषक भाई इन योजनाओ के फायदे न ले पाते है। इसलिए गवर्नमेंट द्वारा डीबीटी पोर्टल के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया है जिसके द्वारा प्रदेश के समस्त कृषक इस पोर्टल के जरिये रजिस्ट्रेशन घर बैठे कर सकते है। एवं साथ ही प्रदेश के कृषक डीबीटी एग्रीकल्चर पोर्टल पर किसान से जुड़ी जानकारी ले सकेगें। 

  DBT Portal पर कृषकों के मुहैया कराई जाने वाली योजनाएँ-

  • पंजीकृत किसान डीबीटी एग्रीकल्चर पोर्टल के जरिये गवर्नमेंट द्वारा आरम्भ की गई सारी योजनाओं का लाभ ले सकते है। DBT Agriculture के तहत आने वाली समस्त योजनाओं की लिस्ट दी गई है। 
  • Pradhanmantri Kisan Samman Nidhi Yojana 
  • Pradhanmantri Krishi Sinchai Yojana 
  • Krishi Input Subsidy Yojana 
  • Diesel Subsidy Yojana 
  • Beej Subsidy Yojana 
  • Jal Jeevan Subsidy Yojana 
  • Jaivik Kheti SubsidyYojana 
  • Krishi Input Rabi Yojana 
  • Sukhagrast Krishi Input Subsidy Yojana 

बिहार किसान रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता की शर्तें-

  • आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए। 
  • लाभार्थी किसान भाई के पास कृषि योग्य 2 हेक्टेयर तक जमीन होना चाहिए। 
  • शहरी एवं ग्रामीण दोनों जगह के कृषक भाई इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। 
  • लाभार्थी के पास सभी जरूरी दस्तावेज होना अनिवार्य है। 
  • बिहार गवर्नमेंट द्वारा किसानों के लिए शुरू की समस्त स्कीम इसी पोर्टल पर मिलेंगी। 

यह भी पढ़ें-प्रधानमंत्री (PM) किसान मान-धन योजना (Pradhan Mantri Kisaan Maan Dhan Yojana)

बिहार किसान रजिस्ट्रेशन के लिए महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट- 

किसान रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदक के पास महत्वूर्ण  का होना बेहद जरुरी है-

  • आधार कार्ड
  • मतदाता पहचान पत्र 
  • बैंक अकाउंट डिटेल्स 
  • मोबाइल नंबर 
  • पासपोर्ट आकार की फोटो 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • राशन कार्ड 

डीबीटी एग्रीकल्चर बिहार किसान रजिस्ट्रेशन कैसे करें ( Bihar Kisan Registration )- 

  • प्रदेश के जो भी कृषक भाई डीबीटी पोर्टल पर अपना पंजीरकण करवाने के इच्छुक है वो लोग नीचे बताई हुई प्रक्रिया को फॉलो करें-
  • सबसे पहले आवेदक को DBT Agriculture Official Website पर जायें। 
  • उसके बाद Home Page पर दिए गए रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करने के बाद तीन ऑप्शन दिखाई देंगे इन तीन में से आपको पंजीकरण करें के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • रजिस्ट्रेशन करें पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक New Page खुल जायेगा। 
  • इस New Page पर पुन: तीन ऑप्शन दिखाई देगा 
  1. Demography + OTP 
  2. Demography + BIO – AUTH 
  3. IRIS ( Working )
  • दिए दिए गए तीन ऑप्शन में से Demography + OTP वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • फिर आवेदक को अपने आधार कार्ड नंबर और नाम दर्ज करें। 
  •  उसके बाद ऑथेंटिकेशन के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  •  क्लिक के उपरांत आवेदक के पंजीकृत मोबाइल पर एक OTP जायेगा जिसको OTP बॉक्स में दर्ज करें। 
  • फिर एक New Page खुलेगा जहां आपको किसान रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • फिर आवेदन पत्र में जो भी डिटेल्स मांगी गई उनको दर्ज करें फिर सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें। 
  • इस तरह से आपका आवेदन पत्र सबमिट हो जाएगा। आवेदक को एक पंजीकरण नंबर प्राप्त होगा। इस नंबर को सुरक्षित रखें। 
  • इस तरह से बिहार किसान रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 

किसान पंजीकरण रिकॉर्ड सर्च करने का प्रोसेस- 

  • सर्वप्रथम योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जायें। 
  • फिर Home Page पर पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करें उसके आपको तीन ऑप्शन दिखाई देगा।  
  • फिर इस पंजीकरण जाने के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • उसके बाद एक New Page खुल जायेगा। 
  •  फिर इस पेज पर अपना रिकॉर्ड सर्च करने के लिए पंजीकरण आईडी, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर में से कोई एक को सेलेक्ट करना होगा। 
  • उसके उपरांत एक बॉक्स खुलेगा इसमें अपना नंबर लिखकर सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • उसके बाद आपके सामने कंप्यूटर या मोबाइल की स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

 दोस्तों आज के अपने इस लेख में बिहार किसान रजिस्ट्रेशन 2022 से सम्बंधित सारी आवश्यक जानकारी देने का प्रयास किया है। किसी प्रकार की अन्य जानकारी पाने के लिए या कम्प्लेन करने के लिए लैंडलाइन नंबर- 06122233555 पर संपर्क करें। आशा करते है यह लेख आपको पसंद आया होगा आप इसे अन्य कृषक भाईयों को भी जरूर शेयर करेंगे।   

 

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here