Home रोचक तथ्य मानुषी छिल्लर के बारे में दिलचस्प जानकारीः Facts need to know about...

मानुषी छिल्लर के बारे में दिलचस्प जानकारीः Facts need to know about Miss World 2017 Manushi Chhillar

2

आज सम्पूर्ण भारत मानुषी के सिर पर विश्व सुन्दरी का ताज देखकर गौरवान्तिव अनुभव कर रहा है। चीन के सानया शहर में आयोजित 67वें Miss World Competition में विश्व की 118 प्रतिद्वन्दी सुन्दरियों को हराकर, 17 वर्ष बाद एक बार फिर भारत विश्व विजेता बनने की खुशी मना रहा है।

हर माता पिता की तरह हरियाणा राज्य के सोनीपत शहर में जन्मी मानुषी के माता-पिता ने जरूर यही सोचा था कि उनकी बेटी जीवन में सफलता प्राप्त करेगी, परन्तु उसके जन्म के समय ये कभी नहीं सोचा होगा कि एक दिन वो इस मुकाम पर पहुंचकर उनके साथ पूरे देश का नाम रोशन करेगी।

Early Life:

मानुषी का जन्म भारत के ऐसे राज्य में हुआ जहां बेटियों के जन्म को अभिशाप माना जाता रहा है। हरियाणा के लोग प्रायः बेटी के जन्म को पसन्द नहीं करते थे और उनकी इसी विचारधारा और संकीर्ण मानसिकता के कारण यहां गर्भपात एवं बेटियों के हत्या के मामले बहुत ज्यादा हो गये, जिसके कारण लिंगानुपात के मामले में हरियाणा की स्थिति 879 महिलाऐं प्रति हजार पुरुषों के साथ देश के अन्य राज्यों की तुलना में सबसे खराब है। परन्तु इस जाट कन्या मानुषी छिल्लर ने माता-पिता के आशीर्वाद, कड़ी मेहनत और दृढ़ निश्चय से हरियाणा राज्य के संकीर्ण मानसिकता वाले लोगों को करारा जवाब तो दिया ही है साथ अपनी इस उपलब्धि से आज हरियाणा सहित पूरे देश को बेटियों की अहमियत बता दी है।

manushi-chhillar-childhood_imges

मानुषी छिल्लर के अनुसार हरियाणा लोक विरासत और संस्कृति में धनी है, उन्होंने कहा कि हरियाणा की बेटियां जैसे कल्पना चावला, साक्षी मलिक अथवा फोगाट बहनें सभी ने अपने-अपने क्षेत्र में हरियाणा का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा है।

दिल से सुन्दर मानुषी Beauty Lies in Heart

मानुषी में ना केवल शारीरिक सुन्दरता है बल्कि उसका दिल भी उतना ही सुन्दर है जिसके बारे में हमें मिर्स वर्ड वेबसाइट पर बनी उनकी प्रोफाइल से पता चलता है। इस प्रोफाइल के अनुसार सुश्री मानुषी एक Cardiac Surgeon बनना चाहती है और ग्रामीण इलाकों में अस्पताल बनानी चाहती है।

मिस वर्ड कम्पीटिशन में टाॅप फाइव में पंहुचने पर एक प्रश्नोत्तरी में मानुशी को पुछा गया कि आपके अनुसार संसार में सर्वाधिक वेतन का हकदार कौन होता है और क्यों? इस पर मानुशी का जवाब था कि एक मां सर्वाधिक आदर की हकदार होती है। इनके अनुसार इस वेतन में सिर्फ पैसे नहीं है परन्तु एक मां को सर्वाधिक प्यार एवं आदर मिलना चाहिए। मेरी मां मेरी जीवन की सबसे बड़ी आदर्श है।

बहु प्रतिभावान Multitalented Manushi: 

67वें विश्व सुन्दरी प्रतियोगिता में भारत को खिताब दिलाने वाली सुन्दरतम युवती मानुषी छिल्लर मात्र एक सुन्दर माॅडल ना होकर अनेक प्रतिभाओं की धनी है। मेडिकल स्टूडेंट मानुषी हेड टू हेड चैलेंज और ब्यूटी विद पर्पस सेगमेंट दोनों में अव्वल रहीं मिस वर्ल्ड 2017 फेमिना मिस इंडिया 2017 के अलावा मानुषी ने मिस फोटोजेनिक का अवॉर्ड भी जीता है। वे मिस हरियाणा भी रह चुकी हैं।

शिक्षाः 

प्रारम्भ से ही शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठ रहने वाली मानुशी वर्तमान में हरियाणा के मेडिकल काॅलेज में पढ़ रहीं है और मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की ओर से भाग लेने के लिए इन्होंने शिक्षा से एक साल का अन्तराल लिया है।

खेलों में रूचिः


मानुषी छिल्लर का खेलों में प्रारम्भ से ही उत्साह रहा है, मात्र 20 वर्ष की उम्र की इस बहुप्रतिभावान लड़की को paragliding, bungee jumping, snorkelling और scuba diving जैसे खेल अत्यंत पंसन्द हैं।

तपस्विनी मानुषीः

मानुषी के पिता बताते हैं कि वे मानुषी को तपस्विनी नाम से पुकारते हैं। उनके अनुसार जब मानुषी किसी बात को ठान लेती है तो उसे हासिल करके ही रहती है, उन्होंने बताया कि प्रथम प्रयास में ही मानुषी ने पीएमटी Pre Medical Test क्लियर कर अच्छी रैंकिंग हासिल की थी।

नृत्य में प्रशिक्षितः


शिक्षा, माॅडलिंग और खेलों में रूचि रखने वाली इस बालिका की मिस वर्ड प्रोफाइल के अनुसार मानुषी छिल्लर ने शास्त्रीय नृत्य में भी प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

सामाजिक कार्यों में दिलचस्पीः 

भारत को विश्व सुन्दरी खिताब जीतकर गौरवान्वित करने वाली मानुषी छिल्लर के अनुसार वह वह महिलाओं के मैंसुट्रल हाइजीन से जुड़े बीडब्ल्यूएपी प्रॉजेक्ट से जुड़ी है।

पूरे देश वासियों की बधाईयांः

 

भारत की गौरव कन्या मानुषी छिल्लर को विश्व सुन्दरी का खिताब मिलने पर देश के राष्टपति रामनाथ कोविन्द, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित पूरे देश ने शुभकामनाऐं दी है।

मानुषी छिल्लर के विश्व सुन्दरी प्रतियोगिता में विजय प्राप्त करने पर हरियाणा के मनोहरलाल खट्टर ने भी उन्हें शुभकामनाएंे दी और कहा कि खेल के बाद अब ग्लैमर की दुनिया में भी हरियाणा ने पताका फहरा दी है और यह राज्य और देश के लिए बेहद गर्व करने वाली बात है।
मानुषी से पूर्व वर्ष 2000 में भारत के लिए विश्व सुन्दरी का खिताब जीतने वाली अभिनेत्री प्रियंका चैपड़ा ने भी उन्हें सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर बधाईयां दी हैं।

मानुषी छिल्लर

 

Manushi Chhillar Birth Place

जन्म 14 मई 1997

Manushi Chhillar Hometown

निवास सोनीपत

Manushi Chhillar Education:

प्रारम्भिक शिक्षा सेंट थोमस स्कूल, नई दिल्ली
वर्तमान शिक्षा भगत फूल सिंह मेडिकल कालेज, सोनिपत हरियाणा 

Manushi Chhillar height:  (लम्बाई )

1-75 मीटर अर्थात् 5 ft 9 inch

आंखें भूरी
बाल भूरे
उपलब्धि फेमिना मिस इंडिया 2017
मिस वर्ड 2017

Comments

comments

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version