Home रोचक तथ्य ‘फ्रेंडशिप डे’: जानिए इतिहास और कब हुई थी इसे मनाने की शुरुआत

‘फ्रेंडशिप डे’: जानिए इतिहास और कब हुई थी इसे मनाने की शुरुआत

0

नई दिल्ली।फ्रेंडशिप डे’ के मौके पर हमें अपने दोस्त ही याद आते है। दोस्ती सही में लोगों की जिंदगी को खास बना देती है। दोस्त ही एक ऐसा शख्स होता है जिससे हम सबकुछ शेयर करते है। हमारे सुख-दुख में हमारे दोस्त हमारा साथ देते है और हमारी दोस्ती को खास बना देते है। कोरोनावायरस (Coronavirus) के इस वक्त में भी लोगों की जिंदगी दोस्तो के सहारे गुजर रही है। वीडियो कॉल हो या कॉल सारी बातें दोस्तो तक हर हाल में पहुंचती ही है और यह समय लोगों का आसानी से कट रहा है। दोस्तों के बगैर जिंदगी कितनी मुश्किल हो जाती, जब सब लोग अपने घरों में बंद है। इस दौरान केवल दोस्तों के साथ फोन कॉल्स या फिर जूम और वीडियो कॉल्स पर की गई वो बातें ही खास रही हैं, जिन्होंने कभी अकेला हमें महसूस नहीं होने दिया। ये जरूरी नहीं है कि आप अपने दोस्तों से रोज मिलें, जरूरी यह है कि आप जानते हैं कि आपके दोस्त आपके साथ हैं। तो क्या ना इस बार फ्रेंडशिप डे को खास और डिजिटल बनाया जाए।

friendship day
अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस या फ्रेंडशिप डे (Friendship Day 2020 ) हर वर्ष अगस्‍त के पहले रविवार को मनाया जाता है। इस दिन को लोग अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन लोग दोस्तों के साथ पार्टी करते हैं और घूमने जाते हैं। दोस्तों के बीच इस दिन का खास महत्व हैं। जिस तरह पिता के लिए फादर्स डे और मां के लिए मदर्स डे समर्पित होता है उसी प्रकार दोस्तों के लिए फ्रेंडशिप डे समर्पित होता है। फ्रेंडशिप डे के मौके पर लोग अपने दोस्तों को कार्ड, फूल और चॉकलेट गिफ्ट करते हैं। फ्रेंडशिप डे पर बॉलीवुड में कई गाने भी बने हैं जो दोस्ती को दर्शाते हैं।


जानिए फ्रेंडशिप डे (Friendship Day 2020 history) का इतिहास
मित्रता दिवस कई देशों में मनाया जाता है। इसे पहली बार पराग्वे में 1958 में अंतर्राष्ट्रीय मैत्री दिवस के रूप में प्रस्तावित किया गया था। हालांकि, इसे 1930 में जॉयस हॉल द्वारा हॉलमार्क कार्ड से उत्पन्न किया गया था। संयुक्त राष्ट्र ने अंतत: 30 जुलाई को आधिकारिक अंतर्राष्ट्रीय मैत्री दिवस के रूप में घोषित किया। भारत में, हालांकि, यह आमतौर पर अगस्त महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है। 1998 में संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान की पत्नी, नैन अन्नान ने यूएन में विनी द पूह को मित्रता के वैश्विक राजदूत के रूप में घोषित किया।


दुनिया भर में फ्रेंडशिप डे
दुनियाभर के अलग-अलग देशों में फ्रेंडशिप डे अलग-अलग दिन मनाया जाता है। 27 अप्रैल 2011 को संयुक्त राष्ट्र संघ की आम सभा ने 30 जुलाई को आधिकारिक तौर पर इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे घोषित किया था। हालांकि, भारत सहित कई दक्षिण एशियाई देशों में अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। ओहायो के ओर्बलिन में 8 अप्रैल को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है।
जानिए क्यों जरूरी है अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस
दुनिया में हिंसा, गरीबी और मानवाधिकारों के हनन जैसी कई चुनौतियां हैं। दोस्ती का यह दिन मानवीय भावना को साझा करने का दिन है, जो मानवता के सामने आने वाली चुनौतियों को दूर करने में मदद करता है। हम दोस्ती के जरिए वास्तव में एक शांतिपूर्ण और सुरक्षित समाज में रहने की कामना कर सकते हैं, जहां लोगों में एक दूसरे लिए सहानुभति और प्रेम की भावना हो।


तो फिर आप अपने दोस्तो को इस दिवस की जरुर बधाई दे।
हमारी तरफ से आप सभी को फ्रेंडशिप डे की ढेर सारी शुभकामनाएं!

Comments

comments

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version