Home रोचक तथ्य अजवाइन के फायदे और नुकसान – Health Benefit, Uses & Side Effects...

अजवाइन के फायदे और नुकसान – Health Benefit, Uses & Side Effects Of Ajwain

अजवाइन गुणों का भंडार है तभी तो रसोई के साथ साथ इसका खूब इस्तेमाल आयुर्वेद में भी किया जाता है। यह तो सिर्फ भोजन का स्वाद बढ़ाता है बल्कि यह पेट से जुड़ी बीमारियों को भी दूर रखने में सहायक है।

अगर अजवाइन का पानी हर सुबह खली पेट पिया जाये तो यह पूरे ही शरीर के लिए फायदेमंद साबित होता है।

अजवाइन के लाभ

वैसे तो अजवाइन के बहुत सारे लाभ हैं लेकिन उमसे से कुछ लाभ जो की बहुत ही फायदेमंद हैं वह हेठ लिखे हैं

1. अजवाइन का पानी हर रोज़ पीने से डायबिटीज़ का खतरा घट जाता है।

2. अजवाइन दिल की बिमारियों से बचने के लिए बहुत ही कारगार औषधि है।

3. अजवाइन मुँह से जुड़ी बिमारियों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है। अजवाइन का रोज़ सुबह पानी पीने से मुँह से बदबू और दांतो के दर्द की बीमारी दूर हो जाती है।

4. अजवाइन पेट की बिमारिओं से भी बचाता है। यह कब्ज़ से भी राहत देता है और भोजन को जल्दी पचने में भी सहायता करता है।

5. इसके पानी को रोज़ पीने से शरीर का मेटाबोलिज्म बढ़ता है जिससे वज़न भी कम होता है। इसके पानी को दिन में 2 बार पीने से डायरिया जैसी बिमारियाँ दूर रहती हैं।

6. यह सर्दी और खांसी को दूर रखता है और इसके पानी से अस्थमा का खतरा भी नहीं रहता।

7. अगर आपकी खांसी नहीं जा रही तो अजवाइन का पानी लें और उसमें एक चुटकी काला नमक घोलें और पिएं। इसे पीने से आपकी खांसी दूर हो जायगी।

8. सर में दर्द होना तो एक आप ही समस्या है लेकिन अजवाइन के एक कप पानी पीने से सर दर्द दूर हो जायगा।

9. यदि आपके पेट में कीड़े हैं तो इसके पानी में एक चुटकी काला नमक घोलकर पीने से सारे कीड़े नष्ट हो जाते हैं।

10. आजकल तो नींद आने की समस्या भी आम होती जा रही है। और आपको भी नींद नहीं आती तो हर रोज़ सोने से पहले एक कप अजवाइन का पानी पीने से नींद आने लगेगी।

11. अजवाइन का सबसे अच्छा फायदा किडनी रोगियों के लिए है। गुड़ और अजवाइन को पीस लें एक ही मात्रा में और दोनों को मिलाकर रोज़ाना 1 -1 चमच्च 4 बार खाएं। इससे गुर्दे का दर्द भी ठीक हो जायगा।

अजवाइन के पत्ते

अजवाइन के पत्ते भी उसके दानों की तरह लाभकारी होते हैं। कुछ लोग तो इसका पौधा भी लगा लेते हैं ताकि इसके ताज़ा पत्तों का उपयोग कर सकें।

1. सर्दी, खांसी होने पर अजवाइन के पत्ते, तुलसी, काली मिर्च, इलायची डाल कर चाय बनाएं और पिएं।

2. गैस या एसिडिटी होने पर भी इसके पत्तों का इस्तेमाल लाभकारी साबित हो सकता है।

3. अजवाइन के पत्ते की सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं।

अजवाइन का इस्तेमाल अचार बनाने में और खाना तैयार करने में बहुत बार किया जाता है। परांठा या रोटी में इसका स्वाद निखर कर आता है। हर भारतीय घर में अजवाइन एक महत्वपूर्ण मसाला है। रोटी या परांठे में अजवाइन डालने से पाचन शक्ति बढ़ जाती है। इसका प्रयोग भारत के इलावा दूसरे देशों में भी किया जाता है। ध्यान रहे इसका उपयोग गर्मियों में कम करें क्युकी यह गर्म होती है जिसके कारण आपको परेशानी हो सकती है।

Comments

comments

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version