Home Tags अजवाइन का सत

अजवाइन का सत

अजवाइन का सत

  1. डिलिवरी के बाद अजवाइन का पानी- डिलवरी के अजवाइन का सेवन काफी लाभकारी माना जाता है। क्योंकि यह पेट की सफाई करता है साथ ही शरीर को गर्मी भी प्रदान करता है।
  2. गठिया – अजवाइन की पोटली बनाकर यदि इससे घुटने की सिकाई की जाए, तो घुटने के दर्द में काफी राहत मिलती है।
  3. अजवाइ पेट संबंधी रोगों को करेगा छूमंतर- अजवाईन पेट की बीमारियों से छुटकारा अजवाइन पेट की कई बीमारियों का रामबाण इलाज है। अजवाइन, काला नमक और सूखे अदरक को पीसकर उसका चूर्ण बनाकर रख लें। इस चूरण का खाना खाने के बाद सेवन करें। इसका सेवन आपको गैस, उलटी, मिचली, एसिडिटी की समस्याओं से निजात दिलाएगा।
  4. सर्दी-जुकाम और खांसी में राहत – अजवाइन को पानी में उबाल कर काला नमक मिलाकर पानी पीने से सर्दी जुकाम में काफी राहत मिलती है।
  5. वजन घटाने में मददगार- आपको बता दें कि इसका सेवन शहद में मिलाकर खाली पेट करते हैं, तो मेटाबोलिज्म रेट बढ़ता है, जिससे आपका वजन घटने लगता है।
  6. पीरियड्स के दर्द से छुटकारा – यदि महिलाएं माह के कठिन दिनों में गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन करती हैं, तो पेट और पीठ के दर्द में काफी आराम मिलता है।
  7. मुंहासों की छुट्टी- जैसे कि आप जानते हैं मुहांसों होने का मुख्य कारण पेट की खराबी होता है। यदि आप अजवाइन का सेवन करते हैं, तो यह आपके पेट को साफ रखेगा और कील-मुहांसों को होने से रोकेगा।
  8. कोलेस्ट्रॉल के लेवल में सुधार: कुछ रिसर्च से पता चला है कि अजवाइन खून में एलडीएल (खराब) कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद कर सकती है।

     

  9. अरोमाथेरेपी: अजवाइन के आवश्यक तेल का उपयोग स्ट्रेस और एंग्जाइटी को दूर करने के लिए अरोमाथेरेपी में किया जाता है। इसकी सुगंध लेने से दिमाग पर शांत प्रभाव पड़ सकता है।

     

  10. खाने में अजवाइन का उपयोग: अजवाइन एक स्वादिष्ट मसाला है जिसका उपयोग विभिन्न व्यंजनों में किया जाता है, खासकर भारतीय व्यंजनों में। यह करी, ब्रेड और अचार जैसे खाद्य पदार्थों में एक विशिष्ट सुगंध और स्वाद जोड़ता है।
Exit mobile version