Home #janhitmejaari प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (Online Application Process of  ...

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (Online Application Process of   PM Matsya Sampada Yojana)

0
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (Online Application Process of   PM Matsya Sampada Yojana)
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (Online Application Process of   PM Matsya Sampada Yojana)

एग्री सेक्टर में रोजगार और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए मोदी सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं।  प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) उनमें से एक है। इसकी शुरुआत सितंबर 2020 में की गई थी। आज हम इस लेख के जरिए आप संग इस योजना के बारे विस्तार से जानकारी साझा करेंगे। हम आपको बताएंगे कि  मत्स्य संपदा योजना क्या है?, इसके लाभ क्या हैं?, पीएम मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) का उद्देश्य क्या है?,  योजना के लिए पात्रता  क्या है? (Eligiblity of PM PM Matsya Sampada Yojana), इस योजना की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया क्या है?, इस योजना के लाभार्थी कौन हैं?,पीएम मत्स्य संपदा योजना के अंर्तगत कितना लोन लिया जा सकता है? आदि

यदि आप भी प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) का लाभ उठाना चाहते हैं, तो हमारे इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अंत तक अवश्य पढ़ें।

मत्स्य संपदा योजना क्या है?

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा 10 सितंबर 2020 में मछली पालकों के लिए मत्स्य संपदा योजना को शुरू किया गया है।
  • भारत के आजाद होने के बाद यह मतस्य पालकों के लिए अब तक की सबसे बड़ी योजना है, इसलिए मोदी सरकार ने इसे ब्ल्यू रेवोल्यूशन नाम दिया है।
  • सरकार द्वारा इस योजना के सफलतापूर्वक कार्यान्वयन के लिए 20,050 करोड़ रुपए की धनराशि निर्धारित कर दी गई है।
  • इस योजना के माध्यम से 2025 तक अतिरिक्त 7000000 टन मछली उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा जिससे मछुआरों की आय दोगुना होगी।
  • इस योजना के माध्यम से मत्स्य पालन क्षेत्र में अतिरिक्त 5500000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाभकारी रोजगार के अवसर पैदा होंगे।    ‌
  • समुद्री यानी जलीय क्षेत्रों से नाता रखने वाले और जलीय कृषि का काम करने वाले योजना के माध्यम से काफी कम ब्याज दर पर लोन ले सकते हैं।
  • साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड को इस योजना से जोड़ा गया है।
  • इसके अलावा समुद्री तूफान, बाढ़, चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदा की वजह से मछुआरों को होने वाले नुकसान की भरपाई भी इस योजना के माध्यम से की जाएगी।

पीएम मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) का उद्देश्य क्या है?

  • यह योजना पूरे देश में 5 वर्ष में कार्यान्वित होगी।
  • इसका उद्देश्य 1,00,000 करोड़ तक मत्स्यपालन निर्यात को दोगुना करते हुए 70 लाख टन का अतिरिक्त मछली उत्पादन करना है और सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए 55 लाख रोजगार पैदा करना है।
  • इस योजना के माध्यम से भोजन तैयार करने वाले हिस्से के विकास का विस्तार किया जाएगा।
  • देश में जीडीपी रोजगार और उद्यम का निर्माण इस योजना के माध्यम से किया जाएगा।
  • साथ ही साथ प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के माध्यम से बागवानी वस्तुओं की भारी बर्बादी कम होगी।

पीएम मत्स्य संपदा योजना के लिए पात्रता  क्या है? (Eligiblity of PM PM Matsya Sampada Yojana)

  • आवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • उम्मीदवार मत्स्य पालन क्षेत्र का होना चाहिए।
  • आवेदक गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहा हो।

पीएम मत्स्य संपदा योजना की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (Online Application Process of   PM Matsya Sampada Yojana)

अब हम आपको इस लेख के माध्यम से पीएम मत्स्य संपदा योजना की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की डिटेल में जानकारी देंगे। यदि आप भी PMMSY के लाभार्थी बनना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और समझें।

Step 1- अगर आप पीएम मत्स्य संपदा योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

Step 2- जिसके बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।

Step 3- इस होम पेज पर आपको Application For Year 2022 के विकल्प पर क्लिक करना है।

Step 4- क्लिक करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा।

Step 5– इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी आपको ध्यान पूर्वक दर्ज करनी होगी।

Step 6- सभी जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।

इस प्रकार आप PM Matsya Sampada Yojana के तहत आवेदन कर सकते हैं।

 PM Matsya Sampada Yojana के लाभार्थी कौन हैं?

इस योजना का कार्यान्वयन देश के मछुआरों के लिए किया गया है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत शामिल मछुआरे कुछ इस प्रकार हैं:-

  • मछुआरे
  • मछली किसान
  • मछली श्रमिक और मछली विक्रेता
  • मत्स्य विकास निगम
  • मत्स्य पालन क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह
  • उद्यमी और निजी फर्म
  • मत्स्य सहकारी समितियां
  • मछली किसान उत्पादक संगठन कंपनियां अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति महिलाएं विकलांग व्यक्ति राज्य सरकार
  • राज्य मत्स्य विकास बोर्ड
  • केंद्र सरकार और उसके संस्थाएं

PM Matsya Sampada Yojana Contact Number

दिए गए इस लिंक Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana | Department of Fisheries, MoCIT, GoI (dof.gov.in) पर क्लिक करने के बाद पेज खुलेगा, जहां पर आपको संपर्क सूची (Contact List) प्राप्त होगी। अब आप दिए गए नंबर पर संपर्क करके इस योजना से जुड़ी अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

PM Matsya Sampada Yojana (PMMSY) Official Website

https://pmmsy.dof.gov.in/

योजना से संबंधित प्रश्न-

प्रश्न- प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना कब शुरू हुई?

उत्तर- सितंबर 2020 को पीएम मत्स्य संपदा योजना की शुरुआत की गई थी। इसे मछली पालन के क्षेत्र में अब तक की चलाई जाने वाली योजनाओं में सबसे बड़ी योजनाओं में गिना जाता है।

प्रश्न- पीएम मत्स्य संपदा योजना के तहत अनुसूचित और सामान्य जाति की महिलाओं को कितनी सब्सिडी प्राप्त होती है?

उत्तर- PM Matsya Sampada Yojana के तहत अनुसूचित जाति की महिलाओं को मछली पालन का कारोबार शुरू करने के लिए 60% सब्सिडी दी जाती है। जबकि सामान्य वर्ग की महिलाओं को 40% सब्सिडी मिलती है।

प्रश्न- पीएम मत्स्य संपदा योजना के अंर्तगत कितना लोन लिया जा सकता है?

उत्तर- इस योजना के तहत मछली पालक क्रेडिट कार्ड बनवाकर इससे 1.60 लाख का लोन बिना गारंटी के ले सकते हैं। इसके अलावा इस क्रेडिट कार्ड से अधिकतम 3 लाख रुपए तक ऋण लिया जा सकता है साथ ही इस कार्ड पर लोन लेने पर अन्य ऋणों के मुकाबले ब्याज दर कम होती है।

 

उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा पीएम मत्स्य संपदा योजना से सम्बन्धित प्रदान की गयी डिटेल आपको अच्छी लगी होगी। इस योजना से जुड़ी अन्य किसी प्रकार की जानकारी के लिए नीचे  दिए गेए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके के पूछ सकते है। हमारे एक्सर्ट द्वारा आपके सभी सवालों का जवाब यथाशीघ्र दिया जायेगा। ऐसी ही योजनाओ के बारे में जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट जनहितमेंजारी से जुड़ें रहे।

Comments

comments

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version