Home #janhitmejaari अगर दिल्ली से पकड़नी है ट्रेन तो ऐसे रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं...

अगर दिल्ली से पकड़नी है ट्रेन तो ऐसे रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं मजदूर

0

नई दिल्ली।दिल्ली में फंसे हुए प्रवासी मजदूरों और लोगों के लिए दिल्ली सरकार ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किया है।
https://epass.jantasamvad.org/train/passenger/ लिंक पर दिल्ली में फंसे प्रवासी मजदूर और लोग अपना रजिस्ट्रेशन कराकर ट्रेन के जरिए अपने राज्यों में जा सकेंगे।दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस बात की जानकारी दी।

people
दिल्ली सरकार ने अब तक श्रमिक स्पेशल ट्रेन के जरिए दिल्ली में फंसे 35,000 प्रवासियों को उनके राज्यों में भेजा है। इसके अलावा 12,000 और लोग 8 अलग-अलग ट्रेनों के जरिए अलग-अलग राज्यों में भेजे जाएंगे। दिल्ली सरकार ने अभी तक बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में ट्रेनें भेजी हैं।


अभी तक दिल्ली सरकार केवल शेल्टर होम, रेन बसेरा या अन्य सरकारी इंतजाम में रह रहे प्रवासी मजदूरों या अन्य लोगों को श्रमिक स्पेशल ट्रेन के जरिए उनके राज्यों में भेज रही थी, जो यहां फंसे हुए थे। लेकिन अब दिल्ली सरकार ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिया है।


मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट किया, दिल्ली में रह रहे प्रवासी मजदूरों की जिम्मेदारी हमारी है। अगर वो दिल्ली में रहना चाहते हैं, तो उनका पूरा ख्याल रखेंगे और अगर वो अपने गांव लौटना चाहते हैं, तो उनके लिए ट्रेन का इंतजाम कर रहे हैं।


जाने के इच्छुक मजदूर को पहले इस लिंक https://epass.jantasamvad.org/train/passenger/ पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद पूरी डिटेल भरनी होगी।


बता दें कि सरकार सबका रजिस्ट्रेशन कर रही है। एक दिन में एक ट्रेन से 1200 से 1500 लोग सफर कर सकते हैं। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को ट्रेन के जरिए भेजा जाएगा। तो अगर आपको भी जाना है घर तो इस लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन जरुर कराएं।

Comments

comments

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version