Home #janhitmejaari जानिए ऋषि कपूर के करियर की इन बेहतरीन फिल्मों के बारे में

जानिए ऋषि कपूर के करियर की इन बेहतरीन फिल्मों के बारे में

0

नई दिल्ली।बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है।दिवंगत अभिनेता पंचत्तव में विलीन हो गए है। कपूर खानदान के सबसे वर्सेटाइल एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।ऋषि कपूर खुद में ही अपने पीछे अभिनय की एक बहुत बड़ी विरासत छोड़ गए हैं।लगभग 5 दशक का करियर और ना जाने कितनी सारी फिल्में।इनमें से कई सारी फिल्में ऐसी रही हैं जिन्होंने जबरदस्त कामयाबी दर्ज कीऔर दर्शकों के सामने मिसाल पेश की।

rishi kapoor

पिता राज कपूर की फिल्म श्री 420 का गाना, प्यार हुआ इकरार हुआ में एक पांच साल का लड़का नजर आता है। कौन जानता था कि अपने पिता की तरह ही ये लड़का सिनेमा के जगत में खूब नाम कमाएगा।ऋषि कपूर ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रोल में पापा राज कपूर की ही फिल्म मेरा नाम जोकर से अपने करियर की शुरुआत की।


फिल्म ‘बॉबी’ से शुरू हुआ सफर ‘द बॉडी’ पर जा कर थम गया। लगातार एक से एक बेहतरीन फिल्में देने के बाद इन्होंने बॉलीवुड में एक मुकाम हासिल कर लिया। बढ़ती उम्र के साथ ही उनका कद भी अभिनय की दुनिया में बढ़ता जा रहा था।मगर 30 अप्रैल, 2020 को उनके करियर में पूर्ण तौर पर विराम लग गया और वे पंचत्तव में विलीन हो गए।
आइए जानते है ऋषि कपूर की उन फिल्मों के बारे में जो काफी लोकप्रिय हुईं।


बॉबी– ये फिल्म लीड एक्टर के तौर पर ऋषि कपूर की पहली फिल्म थी। इस फिल्म में ही एक्टर के रोमांस ने सभी का दिल जीत लिया था। फिल्म में डिंपल कपाड़िया के साथ ऋषि कपूर की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था।


कर्ज– कर्ज मूवी में एक्टर ने म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाते हुए ड्रामा किया। मतलब एक ऐसी म्यूजिकल फिल्म जिसमें भरपूर ड्रामा था रोमांस था और सस्पेंस भी था। फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था।


चांदनी– यश चोपड़ा की इस रोमांटिक फिल्म को भला कौन भूल सकता है। फिल्म में श्रीदेवी और ऋषि कपूर के रोमांस को लोग आज भी याद करते है।


लैला मजनू– लैला मजनू की इस कहानी में ऋषि कपूर और रंजीता कपूर मेन रोल में थे। फिल्म के गाने आज भी लोगों के जेहन में ताजा हैं।
हम किसी से कम नहीं– ये फिल्म भी एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म थी। फिल्म के गाने तो सुपरहिट रहे ही थे साथ में फिल्म भी साल 1977 की सुपरहिट फिल्म में शामिल थी। कमाई के मामले में ये फिल्म साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई थी।
दीवाना– दीवाना फिल्म में ऋषि कपूर के साथ दिव्या भारती और शाहरुख खान थे। ये फिल्म आज भी कुछ चुनिंदा खूबसूरत लव ट्राएंगल में शुमार की जाती है।


दामिनी– आप 30 अप्रैल का संयोग देखिए। इसी तारीख को 27 साल पहले दामिनी फिल्म रिलीज हुई थी और ब्लाकबस्टर साबित हुई थी और ये वही तारीख है जब इस फिल्म ने अपने लीड एक्टर को खो दिया।
फना– ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म में यूं तो आमिर खान और काजोल थीं। मगर इस फिल्म में ऋषि कपूर के भी शानदार अभिनय को भुलाया नहीं जा सकता।
स्टूडेंट ऑफ द ईयर– ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। आलिया भट्ट और वरुण धवन जैसे युवा एक्टर के बीच ऋषि कपूर यहां भी अपनी पहचान बना पाने में कामियाब रहे थे।
कपूर एंड सन्स– ये फिल्म हिट साबित हुई थी। इसमें ऋषि कपूर ने ग्रैंड फादर का रोल प्ले किया था। उनका लुक, अंदाज सब इस फिल्म में बेहद दिलचस्प था।
102 नॉट आउट– अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की जोड़ी को तो आपने ना जाने कितनी फिल्मों में देखा होगा। मगर 102 नॉट आउट भी बेहद खास फिल्म थी। एक 102 साल के पिता और 76 साल के उनके बेटे की कहानी थी। इस फिल्म में ऋषि कपूर ने अमिताभ बच्चन के बेटे का रोल प्ले किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सेमी हिट रही थी। हालांकि फिल्म में काफी इमोशन थे जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।

Comments

comments

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version